Responsive Scrollable Menu

खबर हटके- नौकरी करने विदेश गया, रातों-रात करोड़पति बना:रावण के लिए मध्य प्रदेश में भिड़े दो गुट; चॉकलेट से बनी 55 मीटर लंबी ट्रेन

नौकरी करने विदेश गया एक शख्स रातों-रात करोड़पति बन गया। वहीं रावण के लिए मध्य प्रदेश में दो गुट आपस में ही भीड़ गए। उधर एक कलाकार ने चॉकलेट से 55 मीटर लंबी ट्रेन बना दिया। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Continue reading on the app

जरूरत की खबर- सोया चंक्स के 11 हेल्थ बेनिफिट्स:100 ग्राम सोया में 52 ग्राम प्रोटीन, डाइटीशियन से जानें किन्हें नहीं खाना चाहिए

सोया चंक्स शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है। इसमें प्रोटीन के साथ फाइबर, कैल्शियम और आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं। ये मसल्स और हड्डियों को मजबूत रखने व शरीर की इम्यूनिटी को सपोर्ट करने में मदद करता है। ‘नेशनल सेंटर फॉर कॉम्प्लिमेंटरी एंड इंटीग्रेटिव हेल्थ (NCCIH)’ के मुताबिक, सोया चंक्स कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मददगार हैं। इससे महिलाओं में मेनोपॉज के दौरान होने वाले हॉट फ्लैशेज (अचानक तेज गर्मी महसूस होना) से भी राहत मिलती है। कुछ स्टडीज में पता चला है कि इससे ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क भी कम हो सकता है। साथ ही यह हड्डियों को मजबूत रखने और ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में भी मददगार है। हालांकि, हर व्यक्ति में इसका प्रभाव अलग हो सकता है। फिर भी संतुलित मात्रा में सोया चंक्स आमतौर पर सेहत के लिए फायदेमंद है। इसलिए आज 'जरूरत की खबर' में हम सोया चंक्स की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. अनु अग्रवाल, सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन, फाउंडर- ‘वनडाइडटुडे’ सवाल- सोया चंक्स में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं? जवाब- ‘यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA)’ के मुताबिक, 100 ग्राम सोया चंक्स में लगभग 50 ग्राम प्रोटीन होता है, जो मसल बिल्डिंग और रिकवरी के लिए बेहद फायदेमंद है। सोया चंक्स वेजिटेरियन और वीगन लोगों के लिए प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स है। इसमें कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे कई जरूरी मिनरल्स भी पाए जाते हैं। नीचे दिए ग्राफिक में पानी में भिगोए हुए 100 ग्राम सोया चंक्स की न्यूट्रिशनल वैल्यू देखिए- सवाल- सोया चंक्स कैसे तैयार किए जाते हैं? जवाब- सोयाबीन से तेल निकालने के बाद बचे हुए हिस्से काे बारीक पीस लिया जाता है। फिर इसे प्रोसेस करके ‘सोया चंक्स’ बनाए जाते हैं। इसे बनाने की प्रक्रिया समझिए- सवाल- सोया चंक्स हमारी सेहत के लिए कितने फायदेमंद हैं? जवाब- सोया चंक्स एक हाई-प्रोटीन, लो-फैट और फाइबर से भरपूर फूड है, जो शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है। जैसेकि- नीचे दिए ग्राफिक में इसके हेल्थ बेनिफिट्स देखिए- सवाल- सोया चंक्स को अपनी डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं? जवाब- इसे अपनी रोजमर्रा की डाइट में आसानी से शामिल कर सकते हैं। जैसेकि- सवाल- क्या सोया चंक्स के ज्यादा सेवन से कोई साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं? जवाब- हां, इसके ज्यादा सेवन के कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। जैसेकि- कुछ लोगों में सोया से एलर्जी भी होती है, जिससे खुजली, रैशेज या सांस लेने में परेशानी हो सकती है। सोया में मौजूद ‘फाइटोएस्ट्रोजेन थायरॉइड’ से पीड़ित लोगों में हाॅर्मोनल असंतुलन हो सकता है। सवाल- एक दिन में कितना सोया चंक्स खाना सुरक्षित है? जवाब- सीनियर डाइटीशियन डाॅ. अनु अग्रवाल बताती हैं कि आमतौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए एक दिन में 25 से 30 ग्राम सोया चंक्स सुरक्षित है। पकाने के बाद यह मात्रा लगभग ½ से 1 कटोरी हो जाती है। सवाल- क्या डायबिटिक लोग सोया चंक्स खा सकते हैं? जवाब- हां, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है। इसलिए यह ब्लड शुगर धीरे-धीरे बढ़ाता है। यह डायबिटिक लोगों के लिए बेहतर विकल्प है। सवाल- क्या बच्चों को सोया चंक्स देना सही है? जवाब- हां, सीमित मात्रा में बच्चों को सोया चंक्स दिया जा सकता है। ये उनकी ग्रोथ, मसल डेवलपमेंट और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। अगर बच्चे को कोई हेल्थ कंडीशन है तो पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सवाल- किन लोगों को सोया चंक्स नहीं खाना चाहिए? जवाब- डॉ. अनु अग्रवाल बताती हैं कि कुछ लोगों के लिए सोया चंक्स नुकसानदायक हो सकते हैं। इसे नीचे दिए ग्राफिक में देखिए- सवाल- मार्केट से सोया चंक्स खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जवाब- सोया चंक्स खरीदते समय उनकी क्वालिटी पर ध्यान देना जरूरी है। इसके लिए कुछ बातों का खास ख्याल रखें। जैसेकि- ………………….. जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- आपके घर के पास है स्ट्रीट फूड: बढ़ सकता है शुगर, मोटापे का रिस्क, स्टडी में खुलासा, फूड हैबिट सुधारने के 11 टिप्स ‘मद्रास डायबिटीज रिसर्च फाउंडेशन’ की एक स्टडी के मुताबिक, जिन इलाकों में स्ट्रीट फूड के आउटलेट ज्यादा होते हैं, वहां रहने वालों में मोटापा और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा लगभग दो गुना तक बढ़ जाता है। यही स्थिति आगे चलकर डायबिसिटी (Diabesity) यानी मोटापा और डायबिटीज के खतरनाक मेल को जन्म देती है। पूरी खबर पढ़िए…

Continue reading on the app

  Sports

10 मैच में 60 विकेट... टीम इंडिया में आने वाला है घातक शेर, रेड बॉल क्रिकेट में मचा रहा तहलका

Auqib Nabi Ranji Trophy: जम्मू कश्मीर के पेसर आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी फाइनल में भी पंजा खोल दिया है. कर्नाटक के खिलाफ हुबली में खेले जा रहे इस मुकाबले में नबी ने चौथे दिन 5 विकेट हॉल पूरा किया. इसी के साथ वह इस रणजी ट्रॉफी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उनके नाम अब तक 60 विकेट दर्ज हो गए हैं. 92 साल के रणजी ट्रॉफी इतिहास में वह एक सीजन में 60 विकेट तक पहुंचने वाले सिर्फ तीसरे ही तेज गेंदबाज हैं. Fri, 27 Feb 2026 13:00:05 +0530

  Videos
See all

Rising Bharat Summit 2026:सोना में आएगा अभी और उछाल?वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के CEO से जानो! David Tait #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T08:10:00+00:00

Shorts : चिता की राख से अनोखी होली | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T08:03:13+00:00

Yami Gautam Live: Rising Bharat पर यामी गौतम से सुनिए उनकी जीवन की कहानी | Bollywood | News18 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T08:13:56+00:00

Rising Bharat 2026 Live: Rising Bharat पर सुधांशु त्रिवेदी और सुप्रिया श्रीनेत को सुनिए |News18 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T08:05:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers