Abhishek Sharma का रक्षात्मक खेल देखकर हैरान हूँ, Sunil Gavaskar ने की युवा बल्लेबाज की प्रशंसा, साथ ही दी बड़ी चेतावनी
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने टी20 विश्व कप में अभिषेक शर्मा की वापसी की सराहना की है, लेकिन उनके बल्लेबाजी के नए अंदाज ने पूर्व कप्तान को अचंभे में डाल दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में अभिषेक की 55 रनों की पारी ने न केवल भारत को जीत दिलाई, बल्कि आलोचकों को भी करारा जवाब दिया है। अभिषेक इस टूर्नामेंट के दौरान अस्वस्थ भी रहे और तीन मैच में वह खाता भी नहीं खोल पाए। उन्होंने हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की 72 रन की जीत में 30 गेंदों में 55 रन बनाकर फॉर्म में वापसी का संकेत दिया। गावस्कर ने जियोस्टार सेकहा, ‘‘हम जानते हैं कि अभिषेक शर्मा कितने अच्छे बल्लेबाज।
जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन की इस पारी से उन्होंने अपने आलोचकों को चुप करा दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अभिषेक ने अपना स्वाभाविक खेल खेलने से पहले कुछ समय लिया। उनकी बल्लेबाजी में एक तरीका था। उन्होंने ऑफ स्पिनर का सम्मान किया, किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया तथा शांत और संयमित तरीके से खेले।’’ गावस्कर ने कहा, ‘‘इस मैच में उन्होंने वास्तव में रक्षात्मक शॉट खेले। उन्होंने कुछ गेंद को रोका भी। मुझे यह देखकर हैरानी हुई क्योंकि हम आमतौर पर अभिषेक को ऐसा करते नहीं देखते हैं।’’
इस दिग्गज बल्लेबाज ने कहा कि अभिषेक के लिए यह एक सीखने का दौर है। गावस्कर ने कहा, ‘‘मुझे सच में लगता है कि यह उसके लिए सीखने का एक अच्छा मौका है। हर क्रिकेटर लगातार दो मैचों में रन न बना पाने के दौर से गुजरता है। बात सिर्फ इतनी है कि आप इससे कितना सीखते हैं। मुझे लगता है कि अभिषेक ने बहुत कुछ सीखा है और यह उसके लिए कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले में अच्छा साबित होगा।’’
इसे भी पढ़ें: 'माँ बनने के लिए शादी ज़रूरी नहीं', Daisy Shah ने Egg Freezing कराई, कहा- अपनी शर्तों पर चाहिए मातृत्व
गावस्कर ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करारी हार के बाद भारतीय टीम ने जल्द ही सबक लिया तथा दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाजी संयोजन को सुनिश्चित करने के लिए संजू सैमसन को शीर्ष क्रम में वापस लेकर आया। उन्होंने कहा, ‘‘कहते हैं कि जब तक कोई चीज खराब ना हो तो उसे ठीक करने की क्या जरूरत है। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत बुरी तरह हार गया था। इससे उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें शीर्ष क्रम में दाएं-बाएं हाथ के बल्लेबाजों के संयोजन की जरूरत है। पिछले मैच से सबक लेना बहुत महत्वपूर्ण था।’’
इसे भी पढ़ें: 55 सैनिक ढेर, 19 पोस्ट तबाह, JF-17 को मार गिराया, तालिबान ने पाकिस्तान को जबरदस्त ठोका
गावस्कर ने कहा कि रविवार को कोलकाता में होने वाले एक तरह के नॉकआउट मुकाबले में भारत को वेस्टइंडीज की आक्रामक बल्लेबाजी से सावधान रहना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘वेस्टइंडीज अलग तरह की चुनौती है। उन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता। उनके बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। उनके गेंदबाज भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वे विपक्षी टीम की गलतियों का फायदा उठाते हैं और सही समय पर विकेट लेते हैं। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों से निपटने के लिए भारत को अच्छी रणनीति बनानी होगी।
'यह हमारे लिए बहुत बड़ा सम्मान है':वेब सीरीज ‘फौदा’ के क्रिएटर लियोर राज ने पीएम मोदी से मुलाकात को बताया खास पल
मशहूर वेब सीरीज ‘फौदा’ के क्रिएटर लियोर राज ने शुक्रवार को इजराइल के यरुशलम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात को बहुत बड़ा सम्मान बताया। लियोर राज ने ANI को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत जैसे बड़े देश के प्रधानमंत्री से मिलना उनके लिए खास पल था। उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि भारत में उनकी सीरीज को बड़ी संख्या में दर्शक देखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्टिंग, प्रोडक्शन और आर्ट को सपोर्ट करते हैं। यह देखकर उन्हें अच्छा लगा। उन्होंने कहा, “हमारे लिए यह बहुत सम्मान की बात है। हमें भारत में बहुत दर्शक मिलते हैं। आपके प्रधानमंत्री से यह सम्मान मिलना बड़ी बात है। वह अपने देश में कला और प्रोडक्शन को सपोर्ट करते हैं। हमें भी अपने देश में इससे सीख लेनी चाहिए। हम फिर से भारत के साथ काम करना चाहेंगे।” लियोर राज ने बताया कि उनकी सीरीज ‘फौदा’ का नेटफ्लिक्स प्रीमियर गोवा फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। उन्होंने कहा कि वह फिर से भारत आना चाहते हैं और दोबारा ऐसा मौका मिलना चाहिए। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की इजराइल यात्रा के बाद शुक्रवार को भारत लौट आए। नौ साल में यह उनकी पहली इजराइल यात्रा थी। इस दौरान भारत और इजराइल ने अपने रिश्तों को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाया। पॉलिटिकल थ्रिलर वेब सीरीज है ‘फौदा’ ‘फौदा’ एक इजराइली पॉलिटिकल थ्रिलर वेब सीरीज है। इसमें इजराइल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे संघर्ष को दिखाया गया है। अरबी भाषा में ‘फौदा’ का मतलब ‘अराजकता’ यानी Chaos होता है। सीरीज की कहानी इजराइल की एक गुप्त डिफेंस यूनिट मिस्तारविम के कमांडर डोरोन के आसपास घूमती है। डोरोन रिटायरमेंट के बाद फिर ड्यूटी पर लौटता है। उसका मकसद हमास के एक बड़े आतंकवादी, जिसे ‘द पैंथर’ कहा जाता है, को पकड़ना है। डोरोन को पहले लगा था कि वह मारा जा चुका है, लेकिन बाद में पता चलता है कि वह जिंदा है। हालांकि इसके किरदार काल्पनिक हैं, लेकिन कहानी असली घटनाओं से प्रेरित है। यह इजराइल की अंडरकवर यूनिट ‘दुवदेवन’ के अनुभवों पर आधारित है। सीरीज के निर्माता लियोर रज खुद इस यूनिट का हिस्सा रह चुके हैं और उन्होंने डोरोन का किरदार भी निभाया है। अब तक इसके चार सीजन आ चुके हैं। हर सीजन में 12 एपिसोड हैं। पांचवें सीजन की घोषणा भी हो चुकी है। इसकी कहानी 7 अक्टूबर 2023 के हमास हमलों के बाद की स्थिति पर आधारित होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi

















