Responsive Scrollable Menu

Telegram पर सरकार का सख्त एक्शन, पाइरेटेड कंटेंट हटाने के लिए दी 15 दिन की मोहलत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप में हाल ही में एक नया फीचर यूजरनेम शुरू किया था। जिसके बाद से हर जगह इसकी चर्चा हो रही थी। यूजरनेम पर कई सारे सवाल उठ रहे थे। जिसके बाद सरकार ने इस पर रोक लगा दी थी। व्हाट्सएप के बाद अब सरकार ने टेलीग्राम को भी नोटिस जारी कर दिया है।

भारत में ऑनलाइन प्राइवेसी पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में अब मैसेजिंग प्लेटफार्म टेलीग्राम के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है। नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर प्लेटफॉर्म को अपनी एंटी-पाइरेसी व्यवस्था को मजबूत करने और इस पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

Telegram को सरकार का आदेश

सरकार का कहना है कि टेलीग्राम पर बड़ी संख्या में पाइरेटेड फिल्में, कॉपीराइट कंटेंट और ओटीटी कंटेंट शेयर किया जा रहे हैं। जिससे फिल्म इंडस्ट्री और क्रिएटर इकोनॉमी को नुकसान हो रहा है। प्लेटफॉर्म को साफ निर्देश दिए गए हैं कि वह पाइरेटेड फिल्मों और कॉपीराइट का उल्लंघन करने वाले ऑडियो वीडियो कंटेंट की पहचान कर उनकी रिपोर्टिंग करने और उन तक पहुंच रोकने और हटाने के लिए कोई मजबूत तरीका तैयार करें। सरकार का कहना है कि केवल शिकायत मिलने के बाद कंटेंट हटाना ही पर्याप्त नहीं है। प्लेटफॉर्म को खुद भी इस तरह के कंटेंट की पहचान करने और समय रहते उसे हटाने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए।

सरकार ने उन यूजर्स नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है जो बार-बार इस तरह का कंटेंट साझा करते हैं। इसमें पर्सनल अकाउंट से लेकर ग्रुप, चैनल, बॉट, एडमिन और उनसे जुड़े कई नेटवर्क शामिल है। सरकार का मकसद ऐसे पूरे नेटवर्क को खत्म करना है जो फिल्म और वेब सीरीज की पाइरेटेड कॉपी लोगों तक पहुंचाता है।

मांगी गई ये जानकारी

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से टेलीग्राम से Grievance Redressal सिस्टम की पूरी जानकारी भी मांगी गई है। इसका उद्देश्य यह जानना है कि पाइरेटेड कंटेंट की शिकायत असली निर्माता द्वारा कैसे दर्ज कराई जा सकती है और शिकायत पर कितनी तेजी से कार्रवाई होती है।

15 दिन में मांगी रिपोर्ट

सरकार ने 15 दिनों के भीतर एक डिटेल एक्शन टेकन रिपोर्ट जमा करने के निर्देश जारी किए हैं। इस रिपोर्ट में यह बताना होगा कि कंटेंट की पहचान कर उन्हें रोकने और हटाने के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए हैं। अगर तय समय के अंदर रिपोर्ट नहीं दी जाती है तो मौजूदा कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।

Continue reading on the app

दवाओं की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। दवाओं की कीमतों को लेकर केन्द्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। हलफनामे में केंद्र सरकार ने कहा है कि गैर-अनुसूचित कैंसर की दवाइयों पर ट्रेड मार्जिन को एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) के 30 फीसदी तक सीमित करने का फैसला लिया है।

Continue reading on the app

  Sports

20वीं बार 5 व‍िकेट हॉल...म‍िचेल स्‍टार्क ने टेस्‍ट क्र‍िकेट में मचाया तहलका, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए मसीहा बने

Mitchell Starc took 20th time five wicket haul: मिचेल स्टार्क की यह ऐतिहासिक और संघर्षपूर्ण कहानी क्रिकेट प्रेमियों के दिलों को रोमांच से भर देने वाली है. केप टाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस सीरीज-निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी के दम पर मैच का पासा पूरी तरह पलट दिया. खराब शुरुआत से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए स्टार्क किसी मसीहा से कम साबित नहीं हुए. उन्‍होंने 6 गेंद के अंदर 4 व‍िकेट लेकर तहलका मचा द‍िया. बाएं हाथ के पेसर स्‍टार्क ने 20वीं बार पांच या इससे ज्‍यादा व‍िकेट अपने नाम क‍िए. Wed, 28 Oct 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

तमिलनाडु में जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, 13 पुलिस की गिरफ्त में | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T00:45:17+00:00

Arnab Cyclone Update: अर्नब तूफान से भयंकर तबाही शुरू? मचेगी भारी तबाही! Arnab Storm | Cyclone News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T00:45:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers