हमें माफ कर दीजिए.. NCERT ने बुक में ऐसा क्या छाप दिया कि सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला?
आठवीं कक्षा की किताब को लेकर विवाद बढ़ गया है. किताब में न्यायपालिका से जुड़ा एक अध्याय शामिल होने पर सवाल उठे हैं. इस बीच राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने अपनी गलती मान ली है. संस्था ने बयान जारी कर माफी मांगी है. कहा गया है कि न्यायपालिका से जुड़ी सामग्री गलती से किताब में शामिल हो गई. एनसीईआरटी ने किताब की बिक्री पर तुरंत रोक लगा दी है. साथ ही विवादित अध्याय को दोबारा छापने की बात कही है. मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. कोर्ट ने इस पर स्वतः संज्ञान लिया है. आज इस मामले में सुनवाई होनी है. सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्या कांत की अध्यक्षता वाली पीठ करेगी सभी की नजर अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर है.
कनाडा का एक फैसला और खालिस्तानियों के सिने में उठा दर्द, भारत पर कार्नी ने कैसे ट्रूडो को भी दिखाया आइना
Mark Carney India Visit: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी गुरुवार से भारत आ रहे हैं. इस बीच कनाडा की सरकार ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे वहां के खालिस्तानियों के सीने में दर्द शुरू हो गया है. इस बयान से कार्नी ने अपने पूर्ववर्ती जस्टिन ट्रूडो को भी बड़ा संदेश दिया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






