Responsive Scrollable Menu

World Economic Forum चीफ Borge Brende का इस्तीफा, Jeffrey Epstein से संबंधों की जांच बनी वजह?

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सीईओ बोर्ज ब्रेंडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका यह फैसला तब आया है जब उनके और जेफरी एपस्टीन के बीच संबंधों की जांच की खबरें सामने आई हैं।

इस्तीफे की मुख्य वजह

अमेरिकी न्याय विभाग की जानकारी के अनुसार, बोर्ज ब्रेंडे ने जेफरी एपस्टीन के साथ तीन बार बिजनेस डिनर किए थे। इसके अलावा, दोनों के बीच ईमेल और मैसेज के जरिए भी बातचीत हुई थी। हालांकि ब्रेंडे ने अपने इस्तीफे में सीधे तौर पर एपस्टीन का नाम नहीं लिया है, लेकिन माना जा रहा है कि इस जांच के कारण ही उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया।
 

इसे भी पढ़ें: India-Israel Relations को नई गति: मोदी और नेतन्याहू के बीच रक्षा, तकनीक और व्यापार पर महामंथन, IMEC पर भी हुई चर्चा


ब्रेंडे ने अपने बयान में क्या कहा?

गुरुवार को जारी बयान में ब्रेंडे ने कहा, 'मैंने बहुत सोच-समझकर वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अध्यक्ष और सीईओ पद से हटने का फैसला किया है। यहां बिताए साढ़े आठ साल मेरे लिए बहुत खास रहे हैं।' उन्होंने अपने साथियों और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि अब सही समय है कि फोरम बिना किसी विवाद या ध्यान भटकाने वाली बातों के अपने काम को आगे बढ़ाए।
 

इसे भी पढ़ें: Modi Knesset Speech | 'Israel में किसी की आंखें सूखी नहीं रहीं', पीएम मोदी के 'नेसेट' भाषण पर भावुक हुए Benjamin Netanyahu


अनुभवी नेता रहे हैं ब्रेंडे

बोर्ज ब्रेंडे का करियर काफी शानदार रहा है। वे नॉर्वे की सरकार में भी कई बड़े पदों पर अपनी सेवा दे चुके हैं और उन्हें दुनिया भर में एक अनुभवी नेता माना जाता है। उनके इस्तीफे के बाद अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम का अगला मुखिया कौन होगा।

Continue reading on the app

Tanya Mittal का Wedding वाला Video वायरल, बोलीं- 'तैयारियां शुरू', फैंस बोले- दूल्हा कौन है?

बिग बिस 19 से अपनी पहचान बनाने वाली तान्या मित्तल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चाओं में है। बिग बॉस में तान्या ने अपनी अमीरी के बड़े-बड़े दावे किए है जिससे वह हमेशा सुर्खियों बनीं रहती है। लेकिन इस बार तान्या अमीरी को लेकर नहीं बल्कि अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में है। तान्या ने पिछले कुछ समय में इंस्टाग्राम पर कई ऐसी फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें देखकर आप कयास लगा सकते हैं कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। 

दरअसल, कुछ महीनों पहले रेडिट पर एक पोस्ट काफी वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया था कि तान्या फरवरी में शादी करने वाली हैं और अब उनकी पोस्ट से खबर पता चल रही है। इन फोटोज को देखकर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर ने कमेंट सेक्शन में तान्या से उनके होने वाले दूल्हे को लेकर सवाल करने लगे हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

लहंगे में नजर आ रही तान्या मित्तल

कुछ समय पहले तान्या मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वो दुल्हन वाले लहंगे में नजर आ रही है। बता दें कि, ये वीडियो किसी लहंगा शोरुम का था, जहां तान्या लहंगा ट्राई करके देख रही हैं। इस वीडियो में तान्या चेंजिंग रूम से लहंगा पहनकर बाहर आती दिखती हैं, जहां शोरूम का स्टाफ उन पर फूलों की वर्षा करता है और तालियों से उनका स्वागत करता है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “और तैयारियां शुरू…”, जिसके बाद उनकी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। इसके बाद उन्होंने एक और लहंगा ट्राई करते हुए वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, “क्या ये लहंगा उन्हें पसंद आएगा?” वहीं दुबई से शेयर किए गए एक अन्य वीडियो में वह नाश्ता करती नजर आती हैं, लेकिन कमरे में रखे कई भारी-भरकम लहंगे भी दिखाई देते हैं, जिनका जिक्र वह खुद वीडियो में करती हैं।

क्या सच में तान्या मित्तल शादी करने जा रही है?

फैंस तान्या मित्तल की इन फोटोज और वीडियोज देखकर उनकी शादी को लेकर कयास लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, एक यूजर ने लिखा, फाइनली वो दिन आ गया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, आप बहुत खूबसूरत दुल्हन बनेंगी। अन्य यूजर ने लिखा है कि, वो लकी इंसान कौन है? इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट किया, ये शादी नहीं पक्का कोई शादी का शूट होगा। हालांकि, तान्या मित्तल ने अभी तक इन खबरों पर कोई रिएक्ट नहीं किया है, लेकिन उनकी ये वीडियोज तेजी से वायरल हो रही है। अब ये देखना है कि तान्या सचमुच में शादी कर ही हैं या फिर कोई शूट है। 

Continue reading on the app

  Sports

आकिब नबी की बोलती गेंदों ने कराया के राहुल को चुप, करुण नायर का भी किया शिकार, जम्मू कश्मीर इतिहास रचने की दहलीज पर

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने शानदार स्पेल डालते हुए कर्नाटक के शीर्ष बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी और मेजबान टीम का स्कोर पहली पारी में पांच विकेट पर 220 रन कर दिया. इससे जम्मू-कश्मीर की टीम ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी जीत की ओर मजबूती से बढ़ती नजर आ रही है.  Thu, 26 Feb 2026 18:46:42 +0530

  Videos
See all

कैसे बने इस्लामी देश- Podcast on Suresh Chavhanke Book | Islamic Countries | Bindas Mulaqat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T13:39:07+00:00

देश के साथ किसने किया साइबर फ्रॉड?| Digital Arrest | Cyber Crime | Bhaiyaji Kahin with Prateek #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T13:35:06+00:00

Shankaracharya Avamukteshwaranand News: कैसा दिखता है शंकराचार्य का आश्रम? | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T13:32:34+00:00

Rashmika और Vijay की Shahi Shadi! | #rashmikamandanna #vijaydeverakonda #viralnews #wedding #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T13:36:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers