Responsive Scrollable Menu

दूध, चावल और मेवों से बनाएं शरद पूर्णिमा की पारंपरिक खीर, मिलेगा आस्था और स्वाद एकसाथ

शरद पूर्णिमा के अवसर पर चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से पूर्ण होता है. इस रात खीर बनाकर चांदनी में रखने और अगले दिन प्रसाद के रूप में ग्रहण करने की विशेष परंपरा है. आइए जानते हैं इसे बनाने का परफेक्ट तरीका.

Continue reading on the app

Wooden Pestle: न मिक्सी, न ग्राइंडर, इस खास लकड़ी की मूसल से बनती है स्वादिष्ट चटनी, जानें क्या है खासियत

Traditional Wooden Pestle: तेलंगाना की पारंपरिक रसोई में इस्तेमाल होने वाला लकड़ी का मूसल एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच रहा है. हैदराबाद के आधुनिक घरों में भी हाथ से कुटी चटनियों और मसालों के स्वाद को पसंद किया जा रहा है. कारीगर बताते हैं कि पच्चड़ी बंडा बनाने के लिए सघन और टिकाऊ लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है. पत्थर की ओखली में इस मूसल से गोंगुरा, टमाटर, मिर्च, तिल और मूंगफली कूटकर पारंपरिक रोटी पच्चड़ी तैयार की जाती है. हाथ से कूटने पर सामग्री पूरी तरह महीन पेस्ट बनने के बजाय दरदरी रहती है, जिससे चटनी की बनावट अलग होती है. स्थानीय मान्यताओं में इस लकड़ी को स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है, हालांकि इसके औषधीय प्रभावों के वैज्ञानिक प्रमाण स्पष्ट नहीं हैं. अलग-अलग जरूरतों के लिए 15, 18 और 24 इंच के मूसल बनाए जाते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Zimbabwe के खिलाफ ODI शतक पर बोलीं Deepti Sharma, शतक से ज्यादा साझेदारी जरूरी थी

 भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा नौ साल के लंबे इंतजार के बाद वनडे में अपना दूसरा शतक लगाने से खुश हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे मैच में इसके बजाय वह पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ साझेदारी निभाने के बारे में सोच रही थी। दीप्ति ने अपना पहला वनडे शतक मई 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। तब उन्होंने 160 गेंदों पर 188 रन बनाए थे।

 उन्होंने रविवार को भारत की जिम्बाब्वे के खिलाफ 121 रन की जीत में नाबाद 106 रन बनाकर इस प्रारूप में अपना दूसरा शतक बनाया। दीप्ति ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा था कि मैं देर-सवेर शतक बनाने में कामयाब रहूंगी।

 शतक के बजाय मैं यह सोच रही थी कि हम उस स्थिति में कैसे अच्छी साझेदारी निभा सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिका (रावल) और हैरी दीदी (हरमनप्रीत कौर) की साझेदारी के बाद हमने जल्दी विकेट गंवा दिए थे। इसलिए हमारा ध्यान अच्छी साझेदारी निभाने पर था। निश्चित तौर पर शतक बनाना खास है और मैंने बहुत दिनों बाद यह उपलब्धि हासिल की है इसलिए अच्छा लग रहा है।’’

 हरमनप्रीत ने 121 गेंदों में 126 रन बनाए, जिसमें 15 चौके शामिल थे। दीप्ति ने उनका बखूबी साथ दिया और दोनों ने 153 रन की साझेदारी की। दीप्ति ने कहा, ‘‘हरमनप्रीत बहुत ही सहज नजर आ रही थी। वह अपनी काबिलियत के अनुसार खेल रही थी। उस समय वह बहुत अच्छा खेल रही थी। जब मैं क्रीज पर उतरी तो मैं सोच रही थी कि हमें अच्छी साझेदारी निभानी होगी।’’

Mon, 26 Oct 2026 14:21:00 +0530

  Videos
See all

वाल्मीकि जयंती पर कानपुर पहुंचे CM योगी, 411 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात! | CM Yogi | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-26T09:40:26+00:00

Kharge on Modi: Mallikarjun Kharge का 'बाप' वाला बयान, मचा सियासी कोहराम | Rahul Gandhi | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-26T09:45:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers