ITC Hotels share Price: मुनाफे में 52% के जबरदस्त उछाल से 7% चढ़ा शेयर, मार्जिन में भी सुधार
ITC Hotels share Price: वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में, होटल ऑपरेटर का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 52.3% बढ़कर ₹201 करोड़ हो गया। पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹132 करोड़ था
मंदसौर में पटरी से उतरा OHE निरीक्षण यान, मौके पर पहुंची रेलवे की टीम, रेस्क्यू जारी
मंदसौर में सोमवार यानी आज OHE निरीक्षण यान अपने शेड से बाहर निकलते ही पटरी से उतर गया। इस घटना से मौके पर अफरा तफरी की स्थिति मच गई। हालांकि, घटना में किसी भी तरह का हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। जानकारी लगते हैं रेलवे के अधिकारी कर्मचारी और आफ के जवान मौके पर पहुंचे। यान को वापस पटरी पर पहुंच जाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बता दें कि मंदसौर रेलवे स्टेशन से 200 मीटर दूर शेड बना है। निरीक्षण यह यहीं पर खड़ा था। सोमवार को इसे शेड से निकाल कर मंदसौर से होते हुए रतलाम की तरफ ले जाया जा रहा था। यह जैसे ही बाहर निकला शेड से 20 मीटर दूर इसके दो पहिए पटरी से नीचे उतर गए।
अधिकारियों ने नहीं की टिप्पणी
जैसे ही रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचना मिली कि यान पटरी से उतर गया है तुरंत ही सभी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए अभी से फिर से पटरी पर पहुंचने की कोशिश की जा रही है। मौके पर मौजूद किसी भी व्यक्ति ने इस घटना के बारे में कोई भी जानकारी दिल्ली से मना कर दिया है। यान अचानक से पटरी से कैसे उतर गया फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। गनीमत ये रही कि दो पहिए हो पटरी से नीचे आए हैं। वहीं किसी भी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।
क्या होता है OHE निरीक्षण यान
बता दें कि OHE निरीक्षण यान का इस्तेमाल रेलवे की ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन यानी रेलवे ट्रैक के ऊपर दिखाई देने वाले बिजली के तारों की जांच और रखरखाव के लिए होता है। ये निरीक्षण कार के नाम से भी पहचाना जाता है। इसे रतलाम भेजे जाने के समय मंदसौर में ये हादसा हुआ।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
Mp Breaking News









