T20 World Cup: भारत-जिम्बाब्वे मैच में टॉस नहीं बनेगा बॉस? सात समंदर पार से आई बड़ी परेशानी छूमंतर करने वाली दवा
India vs Zimbabwe: भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का मुकाबला सिर्फ करो या मरो नहीं है, बल्कि इस बार चर्चा पिच और मौसम की भी है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले इस अहम मैच से पहले ओस को लेकर बड़ी तैयारी की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका से मंगाया गया एक खास केमिकल ड्यू क्योर मैदान पर छिड़का गया है, ताकि शाम को ओस मैच का रुख न बदल सके।
चेन्नई में पिछले एक हफ्ते से तापमान बढ़ा हुआ है। ऐसे में उम्मीद थी कि शाम के मुकाबले में ओस का रोल अहम हो जाएगा। आमतौर पर दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिए गेंद पकड़ना मुश्किल हो जाता है और टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुनती है। लेकिन इस बार कहानी अलग हो सकती है।
भारत-जिम्बाब्वे मैच में ड्यू फैक्टर नहीं होगा अहम
तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले जब चेपॉक की आउटफील्ड दोबारा तैयार करवाई थी, तभी अमेरिका से ड्यू क्योर मंगाया गया था। यह केमिकल मेजर लीग बेसबॉल के मैदानों में भी इस्तेमाल होता है। भारत-जिम्बाब्वे मैच से पहले इसे पानी में मिलाकर मंगलवार और बुधवार शाम को आउटफील्ड पर स्प्रे किया गया। योजना है कि गुरुवार दोपहर फिर से इसका छिड़काव हो, ताकि मैच शुरू होने तक इसका पूरा असर दिखे।
स्पेशल ड्यू क्योर केमिकल का इस्तेमाल हो रहा
शाम 6:30 बजे टॉस होगा और 7 बजे पहली गेंद डाली जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, ड्यू क्योर घास की पत्तियों पर नमी टिकने नहीं देता। जैसे ही ओस जमती है, यह उसे सोख लेता है और घास सूखी रहती है। यानी गेंदबाजों और फील्डरों को फिसलन या गीली गेंद की परेशानी कम होगी।
भारतीय टीम ने बुधवार को लंबा अभ्यास सत्र किया। खिलाड़ी अभ्यास के बाद कुछ देर मैदान पर रुके भी, ताकि देख सकें कि ओस का असर कितना है। बताया जा रहा है कि टीम हालात से संतुष्ट दिखी।
अब बड़ा सवाल है कि क्या ड्यू क्योर आगे भी इस्तेमाल होगा? खबरें हैं कि सेमीफाइनल और फाइनल में भी इसका उपयोग किया जा सकता है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी चर्चा है कि बीसीसीआई इसे आईपीएल 2026 के सभी मैदानों पर अनिवार्य कर सकता है।
भारत के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। जिम्बाब्वे को हराना जरूरी है, तभी सेमीफाइनल की उम्मीद जिंदा रहेगी। ऐसे में अगर ओस का फैक्टर हट जाता है, तो मुकाबला पूरी तरह खेल और रणनीति पर तय होगा। चेपॉक में इस बार सिर्फ बल्ला और गेंद बोलेंगे, ओस नहीं।
Reliance Group पर ED का शिकंजा! Anil Ambani से दूसरे दौर की पूछताछ, 3716 करोड़ का बंगला 'एबोड' कुर्क
रिलायंस समूह (ADAG) के चेयरमैन अनिल अंबानी के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी और धनशोधन (Money Laundering) के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी जांच तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को अनिल अंबानी दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश हुए, जबकि इससे ठीक एक दिन पहले एजेंसी ने उनके मुंबई स्थित आलीशान आवास पर बड़ी कार्रवाई की थी।
इसे भी पढ़ें: सिर्फ Epstein ही नहीं, दो रूसी महिलाओं से भी थे संबंध, Bill Gates ने खुद किए कई बड़े खुलासे
अंबानी (66) पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे मध्य दिल्ली स्थित संघीय जांच एजेंसी के कार्यालय पहुंचे। इससे पहले उनसे अगस्त 2025 में पूछताछ की गई थी। एजेंसी के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत उनका बयान दर्ज किया है। यह जांच उनकी समूह कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) द्वारा कथित रूप से 40,000 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले से संबंधित है।
इस जांच के तहत जनवरी में ईडी ने आरकॉम के पूर्व अध्यक्ष पुनीत गर्ग को गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने पहले दावा किया था कि कथित तौर पर हेराफेरी की गई धनराशि को आरकॉम की कई विदेशी अनुषंगी कंपनियों और विदेशी संस्थाओं के माध्यम से ‘‘डायवर्ट’’ किया गया था। अंबानी और उनके समूह की विभिन्न कंपनियों पर ऋण धोखाधड़ी के आरोप हैं। ईडी ने हाल ही में इन सभी मामलों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।
इसे भी पढ़ें: India vs Zimbabwe । सेमीफाइनल की रेस, क्या आज जिम्बाब्वे को हराकर वापसी कर पाएगा भारत? । T20 World Cup 2026
एसआईटी का गठन उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के बाद किया गया। ईडी ने बुधवार को धनशोधन रोधी कानून के तहत अनिल अंबानी के मुंबई स्थित आवास ‘एबोड’ को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया था। इसकी कीमत 3,716 करोड़ रुपये बताई गई है। ईडी द्वारा शीर्ष अदालत को दी गई जानकारी के अनुसार, उसने अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) के खिलाफ बैंक ऋण धोखाधड़ी और अन्य वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए धनशोधन के तीन मामले दर्ज किए हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
prabhasakshi




















