Responsive Scrollable Menu

AIBE 21 Registration 2026: ऑल इंडिया बार एग्जाम के लिए आज से आवेदन शुरू, जानें पात्रता, फीस और पूरा प्रोसेस

AIBE 21 Registration 2026: वकालत के पेशे में कदम रखने की तैयारी कर रहे कानून स्नातकों के लिए बड़ी खबर है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 (AIBE-XXI) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 11 फरवरी 2026 से शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से allindiabarexamination.com पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। खास बात यह है कि अब बीसीआई साल में दो बार AIBE परीक्षा आयोजित करेगा, जिससे छात्रों को अधिक अवसर मिल सकेंगे।

आवेदन से पहले पात्रता जरूर जांचें
AIBE 21 परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का बीसीआई से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 3 वर्षीय या 5 वर्षीय एलएलबी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 45% अंक, जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक के साथ स्नातक पास होना जरूरी है। इस परीक्षा के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

AIBE 21 Online Form 2026 ऐसे भरें
AIBE 21 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-allindiabarexamination.com पर जाना होगा। होम पेज पर उपलब्ध Registration लिंक पर क्लिक कर जरूरी जानकारी भरकर पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करके आवेदन फॉर्म को पूरा किया जा सकेगा। इसके बाद फोटोग्राफ, हस्ताक्षर समेत आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा। अंत में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है।

AIBE 21 आवेदन शुल्क
पिछली परीक्षाओं के आधार पर जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 3560 रुपये, जबकि एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 2560 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

Continue reading on the app

JEE Main 2026 Result Date: जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट कल होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे स्कोरकार्ड डाउनलोड

JEE Main 2026 Result: जेईई मेन 2026 सेशन-1 परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट कल यानी 12 फरवरी 2026 को जारी किया जाएगा। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर घोषित किए जाएंगे।

जेईई मेन सेशन-1 परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक किया गया था। परीक्षा के बाद 4 फरवरी को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी, जिस पर उम्मीदवारों को 6 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। अब सभी आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जा रहा है।

रिजल्ट के साथ जारी होगी टॉपर्स लिस्ट
एनटीए की ओर से रिजल्ट जारी होने के साथ ही फाइनल आंसर-की और टॉपर्स लिस्ट भी प्रकाशित की जाएगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि फाइनल आंसर-की सर्वमान्य होगी, जिस पर किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

स्टेप्स में ऐसे डाउनलोड करें JEE Main Scorecard
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर “Latest News” सेक्शन में से Session 1 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर लॉग इन करें।
स्टेप 4: रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जहां से आप स्कोर चेक कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

सेशन-2 और जेईई एडवांस से जुड़ी जरूरी जानकारी
जो छात्र जेईई मेन सेशन-2 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं या सेशन-1 में अपेक्षित रैंक हासिल नहीं कर पाए हैं, वे 25 फरवरी 2026 तक सेशन-2 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जेईई मेन में टॉप 2.5 लाख रैंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, OCI/PIO (F) और फॉरेन नेशनल कैंडिडेट्स के लिए जेईई एडवांस आवेदन 6 अप्रैल से शुरू होंगे। टॉप 2.5 लाख रैंक वाले छात्र 23 अप्रैल 2026 से जेईई एडवांस के लिए अप्लाई कर पाएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

लगातार 6 हार के बाद भारत को नसीब हुई पहली जीत... शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया को हराया, हिसाब बराबर

FIH Pro League: भारतीय हॉकी टीम को लगातार छह मुकाबले गंवाने के बाद पहली जीत नसीब हुई. एफआईएच प्रो लीग के राउरकेला चरण में भारत को लगातार चार मैचों में हार मिली. इसके बाद उसे ऑस्ट्रेलिया में पहले स्पेन और फिर मेजबान टीम से शिकस्त झेलनी पड़ी. इसके बाद अब जाकर भारत को पहली जीत मिली है. नौ टीमों की इस प्रतियोगिता में भारत फिलहाल आठवें स्थान पर है और उसने आठ मैचों में सिर्फ चार अंक हासिल किए हैं. Wed, 25 Feb 2026 20:42:53 +0530

  Videos
See all

Vice President के दौरे से पहले Kashmir University में हाई अलर्ट | #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T15:13:46+00:00

Bhawna Bohra on Mamata Banerjee: "सिलीगुड़ी को बदलकर तीस्ता.." भावना का ममता पर तंज | #bjpvstmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T15:12:00+00:00

PM Modi Israel Visit : भारत को उभरते देख विपछ को तकलीफ क्यों? | Congress | SP | Sudhanshu Trivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T15:13:43+00:00

M Modi LIVE in Israel Parliament| इजरायली संसद में पीएम मोदी का ऐतिहासिक भाषण! Top News |Full Speech #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T15:13:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers