Responsive Scrollable Menu

Immortal OTT Release Date Out: 30 अक्टूबर से SonyLIV पर देखें यह हॉरर-थ्रिलर फिल्म

Immortal OTT Release Date Out: अगर आपको ऐसी फिल्में देखना पसंद है, जिनमें प्यार के साथ डर, रहस्य और अजीब घटनाएं भी देखने को मिलें, तो आपके लिए एक नया OTT अपडेट सामने आया है। GV Prakash Kumar और Kayadu Lohar की फिल्म Immortal अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। जो लोग […]

Continue reading on the app

मिसरोद के सरकारी स्कूल में बच्चों का फिर फूटा गुस्सा, शिक्षिका को हटाने की मांग पर अड़े छात्र

भोपाल के मिसरोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में फिजिक्स पढ़ाने वाली शिक्षिका बबीता कुशवाहा के खिलाफ विद्यार्थियों का गुस्सा एक बार फिर से भड़क उठा है। शुक्रवार को स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने मुख्य गेट के सामने बैठकर जोरदार धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। बच्चे शिक्षिका को केवल ट्रांसफर करने के बजाय पूरी तरह से निलंबित करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े हुए हैं।

दरअसल इससे पहले भी 5 अक्टूबर को विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में भारी हंगामा और प्रदर्शन किया था। उस समय मौके पर पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को पूरी जांच करके सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया था। हालांकि इतने दिन बीत जाने के बाद भी जब कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो बच्चों का सब्र टूट गया और उन्होंने दोबारा आंदोलन का रास्ता चुन लिया।

हाथ-पैर दबाने और प्रताड़ित करने के आरोप

कक्षा 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने शिक्षिका पर बेहद चौंकाने वाले और गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि शिक्षिका उनसे पढ़ाने के बजाय अपने घरेलू काम करवाती थीं और क्लास में बैठाकर हाथ-पैर दबवाती थीं। दरसल, जब भी कोई बच्चा उनका काम करने से मना करता था, तो उसे प्रैक्टिकल की परीक्षा में फेल करने की धमकी दी जाती थी और मानसिक रूप से परेशान किया जाता था।

इतना ही नहीं कुछ छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया है कि शिक्षिका लड़कों के सामने लड़कियों के चरित्र को लेकर गलत और भद्दी बातें करती थीं। बच्चों ने उनके साथ मारपीट किए जाने के आरोप भी लगाए हैं। हालांकि प्रशासन की तरफ से इन सभी आरोपों की अभी तक कोई आधिकारिक या स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन बच्चों के इस गुस्से ने स्कूल के माहौल को पूरी तरह गरमा दिया है।

बागरोदा ट्रांसफर से नाखुश हैं छात्र

पिछली बार हुए विरोध के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका का तबादला पास के बागरोदा स्कूल में कर दिया था। लेकिन विद्यार्थी इस फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। दरसल, बागरोदा स्कूल भी मिसरोद संकुल के तहत ही आता है, जिसके कारण बच्चों को डर है कि मामला ठंडा होते ही शिक्षिका को दोबारा इसी स्कूल में भेज दिया जाएगा। इसी वजह से वे ट्रांसफर रद्द कर निलंबन की मांग कर रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IND W vs ZIM W: अजेय बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे के लिए करो या मरो का मैच

भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे मैच में जीत से धमाकेदार शुरुआत की है. ऐसे में अब दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया की कोशिश होगी की वह सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाए. भारत के लिए पहले वनडे में प्रतिका रावल ने बेहतरीन शतक लगाया था. ऐसे में एक बार फिर से उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी धूम मचाएंगे. Sat, 24 Oct 2026 14:10:39 +0530

  Videos
See all

Delhi metro Poster Controversy: दिल्ली मेट्रो के विवादित पोस्टर पर FIR दर्ज | Delhi Police | FIR #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-24T08:34:28+00:00

Sameer Hussain | मौत से पहले समीर ने क्या बताया | #shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-24T08:31:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers