JEE Main 2026 Result Date: जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट कल होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे स्कोरकार्ड डाउनलोड
JEE Main 2026 Result: जेईई मेन 2026 सेशन-1 परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट कल यानी 12 फरवरी 2026 को जारी किया जाएगा। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर घोषित किए जाएंगे।
जेईई मेन सेशन-1 परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक किया गया था। परीक्षा के बाद 4 फरवरी को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी, जिस पर उम्मीदवारों को 6 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। अब सभी आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जा रहा है।
रिजल्ट के साथ जारी होगी टॉपर्स लिस्ट
एनटीए की ओर से रिजल्ट जारी होने के साथ ही फाइनल आंसर-की और टॉपर्स लिस्ट भी प्रकाशित की जाएगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि फाइनल आंसर-की सर्वमान्य होगी, जिस पर किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
स्टेप्स में ऐसे डाउनलोड करें JEE Main Scorecard
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर “Latest News” सेक्शन में से Session 1 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर लॉग इन करें।
स्टेप 4: रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जहां से आप स्कोर चेक कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सेशन-2 और जेईई एडवांस से जुड़ी जरूरी जानकारी
जो छात्र जेईई मेन सेशन-2 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं या सेशन-1 में अपेक्षित रैंक हासिल नहीं कर पाए हैं, वे 25 फरवरी 2026 तक सेशन-2 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जेईई मेन में टॉप 2.5 लाख रैंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, OCI/PIO (F) और फॉरेन नेशनल कैंडिडेट्स के लिए जेईई एडवांस आवेदन 6 अप्रैल से शुरू होंगे। टॉप 2.5 लाख रैंक वाले छात्र 23 अप्रैल 2026 से जेईई एडवांस के लिए अप्लाई कर पाएंगे।
RMS Result 2026 OUT: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
RMS Result 2026 OUT: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS) में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) की ओर से यह परिणाम ऑनलाइन मोड में घोषित किया गया है। परीक्षा में शामिल छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट apply-delhi.nielit.gov.in पर जाकर अपना RMS Result 2026 चेक कर सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी। परिणाम जारी होते ही एडमिशन की प्रक्रिया को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्साह देखा जा रहा है।
रिजल्ट के साथ RMS Cut Off 2026 भी जारी
RMS Result 2026 के साथ ही दोनों कक्षाओं के लिए कटऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं। कटऑफ कैटेगरी वाइज अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिन छात्रों ने निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त किए हैं, केवल उन्हीं को आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए योग्य माना जाएगा।
ऐसे चेक करें RMS Result 2026
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apply-delhi.nielit.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर “National Military School Academic Session 2026-27” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद “Performance of the candidates in written examination of the RMS held on 07-12-2025” पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर लॉग इन करें।
- लॉग इन करते ही आपका RMS स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
इंटरव्यू कॉल लेटर भी हुआ जारी
आपको बता दें कि RMS प्रवेश परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर 2025 को किया गया था। जो छात्र इस लिखित परीक्षा में सफल हुए हैं, उनके लिए इंटरव्यू कॉल लेटर भी जारी कर दिया गया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के जरिए अपना RMS Interview Call Letter 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi

















