Sweet: न लड्डू, न बर्फी, हाईवे पर बिक रही पहाड़ जैसी मिठाई, बनाने में लगते हैं 3 दिन, स्वाद के दीवाने हुए लोग
Unique Highway Sweet Panchmwa: त्योहारों के मौसम में करौली के नेशनल हाईवे-23 पर पहाड़ जैसी दिखने वाली पंचमेवा मिठाई आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. उत्तर प्रदेश से आए व्यापारी हाईवे किनारे करीब 10 ठेलों पर इस मिठाई की बिक्री कर रहे हैं. मिठाई का बड़ा आकार और इसमें इस्तेमाल होने वाले मेवे राहगीरों को अपनी ओर खींच रहे हैं. व्यापारी राजीव सिंह के मुताबिक, पंचमेवा बनाने में नारियल, छुहारा, बादाम, किशमिश, चेरी, मूंगफली, सूजी, इलायची और शक्कर का इस्तेमाल होता है. इसे तैयार करने में दो से तीन दिन लगते हैं. राजीव सिंह करीब 10 वर्षों से इस कारोबार से जुड़े हैं. वहीं, व्यापारी अखिलेश सिंह बताते हैं कि वे देश के अलग-अलग हिस्सों में हाईवे किनारे पंचमेवा बेचते हैं. करौली में पिछले एक सप्ताह से इस मिठाई की बिक्री हो रही है. पारंपरिक स्वाद और पहाड़ जैसे आकार के कारण लोग इसे पसंद कर रहे हैं.
Kaai Cleaning Tips: छत और बालकनी में जम गई हरी काई? सिर्फ 10 रुपये के चूने से करें सफाई
Kaai Cleaning Tips: मॉनसून के बाद घर की छत, बालकनी, दीवारों और गमलों में जिद्दी काई जमना आम बात है. इससे घर की खूबसूरती खराब होने के साथ फिसलने का खतरा भी बढ़ जाता है. अगर आप दीपावली से पहले घर की अच्छी तरह सफाई करना चाहते हैं, तो काई हटाने के आसान तरीके जानना जरूरी है. एक सस्ते सफेद पाउडर की मदद से सफाई आसान हो सकती है, लेकिन इसका इस्तेमाल सतह के अनुसार सावधानी से करें. सही तरीका अपनाकर काई हटाएं और सफाई के दौरान हाथों व आंखों की सुरक्षा का विशेष ध्यान जरूर रखें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









