Responsive Scrollable Menu

शिखर धवन को पूर्व पत्नी से मिलेंगे 5 करोड़, कोर्ट का आदेश- सूद समेत लौटाइए पैसा

शिखर धवन और आएशा मुखर्जी ने 2012 में शादी की थी, जिसके कुछ साल बाद धवन ने ऑस्ट्रेलिया में एक घर खरीदा था क्योंकि आएशा ऑस्ट्रेलिया में ही रहती थीं. मगर 2023 में दोनों का तलाक हो गया था.

Continue reading on the app

झारखंड के पूर्व CM के पोते की हिमाचल में मौत:शव लेने मनाली पहुंचे परिजन, पोस्टमॉर्टम से मुकरे, दोस्तों के साथ घूमने आया वीर सोरेन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन (22) की मंगलवार को मनाली में मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने आया था। वीर सोरेन के परिजन आज सुबह उसका शव लेने मनाली पहुंचे। इस दौरान परिजन पोस्टमार्टम करने से मुकर गए। इसकी पुष्टि डीएसपी मनाली केडी वर्मा ने की। उन्होंने बताया कि अब शव को झारखंड ले जाया जाएगा। बताया जा रहा है कि सेथन गांव में अधिक ऊंचाई (हाई अल्टीट्यूड) के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। बाद में उन्हें मनाली के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनाली पुलिस के अनुसार, 24 फरवरी की शाम सिविल अस्पताल से सूचना मिली कि वीर सोरेन को मृत अवस्था में लाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव का निरीक्षण कर फोटोग्राफी की। प्रारंभिक जांच में शव पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए। जानकारी के मुताबिक, वीर सोरेन बाबूलाल के बेटे थे। वह 22 फरवरी को अपने दोस्तों के साथ मनाली पहुंचे और सिमसा स्थित एक निजी होटल में ठहरे हुए थे। 23 फरवरी को वीर अपने दोस्तों के साथ सोलंग वैली और हाम्टा पास के समीप सेथन गांव घूमने गए थे। शाम को सभी वापस होटल लौट आए। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे वे होम-स्टे के आसपास घूमकर लौटे। सिर में तेज दर्द उठा इस दौरान वीर सोरेन ने सिर में तेज दर्द उठा। दोस्तों ने उन्हें दवा दी, जिसके बाद वीर सोरेन सो गए। करीब 2:30 बजे कमरे से गिरने की आवाज सुनाई दी। दोस्तों ने देखा कि वीर बिस्तर से नीचे गिरे पड़ा था। उन्हें तुरंत निजी वाहन से सिविल अस्पताल मनाली ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने के दौरान उनके मुंह से झाग निकलने की बात भी सामने आई। डॉक्टरों ने सीपीआर दिया, जान नहीं बच पाई अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के लिए काफी देर तक सीपीआर दिया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मनाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। इधर, चंपाई सोरेन रांची से मनाली के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

ICC T20 Rankings में Jasprit Bumrah का धमाका, टॉप-10 में वापसी कर मचाया तहलका

भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी रैंकिंग में शानदार छलांग लगाई है। टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की सूची में सात पायदान ऊपर चढ़कर वे शीर्ष 10 में शामिल हो गए हैं। आईसीसी रैंकिंग के नवीनतम अपडेट के अनुसार, बुमराह ने टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी टीम की हार के बावजूद दमदार प्रदर्शन करते हुए 15वें स्थान से आठवां स्थान हासिल कर लिया है।
 

इसे भी पढ़ें: Irfan Pathan का Pakistani 'ट्रोल मीडिया' पर तीखा हमला, बोले- अपनी टीम हारते ही चूहे की तरह भाग जाते हैं


इस मैच में बुमराह ने अपने चार ओवरों में सिर्फ 15 रन देकर तीन विकेट लिए। डेविड मिलर, देवाल्ड ब्रेविस और ट्रिस्टन स्टब्स की मदद से भारत ने 187 रन बनाए। इस प्रदर्शन के चलते बुमराह की रैंकिंग में काफी उछाल आया है और अब उनके 669 रेटिंग अंक हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश और वेस्ट इंडीज के मैथ्यू फोर्ड ने रैंकिंग में और भी बड़ी छलांग लगाई। बॉश ने टी20I गेंदबाजों की रैंकिंग में 21 पायदान की छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि फोर्ड 23 पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गए, जो बुमराह से ठीक आगे हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Gautam Gambhir का Axar Patel पर बड़ा बयान, बोले- हम आंकड़े नहीं, Impact Player देखते हैं


बॉश ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने तीन ओवरों में 2/12 विकेट लिए, जबकि इससे पहले यूएई के खिलाफ भी उन्होंने अपने चार ओवरों में 3/12 विकेट लिए थे। फोर्ड ने भी पिछले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ वेस्ट इंडीज की बड़ी जीत में 2/27 विकेट लिए थे, इससे पहले ग्रुप स्टेज में इटली के खिलाफ 3/19 विकेट लिए थे। इस बीच, जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडरों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। श्रीलंका के खिलाफ मैच में रजा ने 45 रन बनाकर जिम्बाब्वे को 179 रनों का लक्ष्य हासिल करने में मदद की, जिसके बाद उन्होंने सुपर आठ के मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 रन बनाए। पाकिस्तान के ऑलराउंडर साइम अयूब शीर्ष स्थान पर थे, लेकिन अब वे एक पायदान नीचे खिसक गए हैं।
Wed, 25 Feb 2026 15:30:37 +0530

  Videos
See all

Gold Silver Price: लगातार बढ़ोतरी के बाद सोना हुआ सस्ता! जानिये आज का ताज़ा भाव! Gold Rate Fall Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T09:56:39+00:00

Vigilance Action In Bhubaneswar: ओडिशा के भुवनेश्वर में विजिलेंस की रेड,कैश देख अधिकारी दंग ! | Raid #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T10:16:23+00:00

NCERT किताब विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त चेतावनी | Supreme Court | Today News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T10:05:41+00:00

JNU के वामपंथियों की एक और करतूत वायरल | #viralvideo #jnu #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T10:08:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers