Responsive Scrollable Menu

करण कुंद्रा के दिल में कुछ ऐसे बसीं तेजस्वी प्रकाश, सीने पर गुदवाया उनके चेहरे का टैटू, फैंस बोले- नजर न लगे

Karan Kundrra-Tejasswi Prakash: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक है। अब करण ने अपनी छाती पर उनका चेहरा टैटू करवा लिया है।

Continue reading on the app

पाक ISI के ₹4 लाख के लालच में ASI-होमगार्ड मर्डर:एनकाउंटर में एक ढेर, दूसरा फरार; CIA इंचार्ज समेत 5 मुलाजिमों को गोली लगी

गुरदासपुर में पुलिस चौकी में ASI और होमगार्ड जवान का कत्ल करने वाले एक आरोपी रणजीत सिंह को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। उसका दूसरा साथी इंद्रजीत सिंह फरार हो गया। वहीं तीसरा आरोपी दिलावर सिंह पुलिस की गिरफ्त में है। एनकाउंटर के बाद DIG संदीप गोयल ने कहा कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने 4 लाख रुपए का लालच देकर यह मर्डर कराया। तीनों आरोपी, रणजीत सिंह, दिलावर सिंह और इंद्रजीत सिंह पाकिस्तान में बैठे ISI हैंडलर्स के टच में थे। वहीं, पुलिस ने बताया कि एनकाउंटर बुधवार सुबह करीब 3 बजे हुआ। पुलिस ने रणजीत को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे हथियार की बरामदगी के लिए ले गई थी, लेकिन वहां SHO की गाड़ी पलटने से वह फरार हो गया। इसके बाद CIA की टीम ने उसे पुराना शाला इलाके में घेर लिया। पुलिस को देख उसने फायरिंग कर भागने की कोशिश की। इसी दौरान क्रॉस फायरिंग में रणजीत की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं CIA के इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह समेत 5 मुलाजिम घायल हो गए। CM भगवंत मान ने भी जालंधर PAP में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि पुलिस चौकी में मारे जवानों का बदला ले लिया है। आरोपियों का लिंक पाकिस्तान से जुड़ा हुआ मिला। पाकिस्तान ने इनको स्पॉन्सर किया था, ताकि पंजाब में दहशत फैलाई जा सके। कुछ दिन पहले गुरदासपुर के गांव आदियां पुलिस चौकी में होमगार्ड के जवान अशोक कुमार और एएसआई गुरनाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ASI की लाश कुर्सी पर और होमगार्ड की रजाई के भीतर मिली थी। DIG की जुबानी, कत्ल की साजिश-एनकाउंटर की पूरी कहानी डॉक्टर बोले- 5 पुलिसकर्मी घायल हुए सिविल अस्पताल गुरदासपुर के SMO ने बताया कि हमारे पास आज सुबह 5 पुलिस वाले एडमिट हुए हैं। एक पुलिस कर्मी सीआईए स्टाफ के गुरमीत सिंह को बांह में गोली लगी है। रणजीत सिंह को गोली लगने के कारण दाखिल करवाया गया था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 4 अन्य पुलिस वालों के माइनर इंजरी है। सभी घायल स्टेबल हैं। घायल पुलिस वालों की पहचान संदीप सिंह, बनारसी दास, निरंजन सिंह और सिमरनजीत सिंह के रूप में हुई है। जानिए ASI-होमगार्ड मर्डर में इससे पहले क्या हुआ… PAK बॉर्डर के पास चौकी में लाश मिली गुरदासपुर में 22 फरवरी को आदियां पुलिस चौकी में ASI गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार शामिल की लाश मिली थी। वह भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर से महज डेढ़ किमी दूर है। दोनों पुलिसकर्मियों की ड्यूटी इसी पुलिस चौकी में थी। इनके अलावा कोई तीसरा यहां तैनात नहीं था। सरपंच ने पुलिस को सूचना दी पुलिस की शुरुआती जांच के बाद वहां से करीब 4 खोल मिले। गांव के सरपंच से दोनों की मौत के बारे में पता चलते ही भारी पुलिस फोर्स वहां पहुंची। PAK बॉर्डर से नजदीक की चौकी में पुलिसकर्मियों की हत्या को लेकर BSF भी अलर्ट है। BSF के DIG एके विरदी ने चौकी पहुंचकर पूरे मामले के बारे में जानकारी ली थी। आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी ली घटना के बाद शाम को ASI और होमगार्ड जवान जवान की मौत की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान नाम के आतंकी संगठन ने ली है। संगठन की ओर से इसके लिए बाकायदा एक पोस्टर जारी किया गया, जिसमें लिखा है- आज 22 फरवरी 2026 को तड़के गजवा-ए-हिंद में एक और सफलता हासिल हुई, जब तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान के अल-बुर्क ब्रिगेड ने दुरंगला पुलिस स्टेशन पर हमला किया। तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने इस हमले की जिम्मेदारी स्वीकार की है, जिसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए। भविष्य में भारतीय सरकारी वर्दीधारी अधिकारियों के खिलाफ ऐसे हमले और भी तीव्र रूप से जारी रहेंगे। जनता को सलाह दी जाती है कि वे सेना, पुलिस और बीएसएफ बलों से इस्तीफा दे दें, अन्यथा उन्हें उनके घरों में निशाना बनाया जाएगा। हालांकि दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता। तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान की वायरल पोस्ट…. दूसरे दिन पाक डॉन ने कत्ल का वीडियो जारी किया घटना के दूसरे दिन यानी 23 फरवरी पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्‌टी ने कत्ल का वीडियो जारी किया है। इसमें दिख रहा है कि ASI गुरनाम सिंह को सिर से सटाकर गोली मारी गई। ASI गुरनाम कुर्सी पर बैठे नींद में नजर आ रहे हैं। इसके बाद पिस्टल पर साइलेंसर लगाकर पॉइंट ब्लैंक रेंज से सिर में गोली मारी गई। गोली लगते ही ASI की आंखें खुलती हैं और फिर बंद हो जाती हैं। इसमें एक आरोपी गोली मार रहा है, जबकि दूसरा वीडियो बना रहा है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। लॉरेंस गैंग ने आतंकियों को दी धमकी इसके बाद उसी दिन यानी 23 फरवरी को ही इस मामले में लॉरेंस गैंग की भी एंट्री हो गई है। लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हमारे देश के 2 काबिल व ईमानदार अफसरों को आतंकियों ने शहीद किया है। हम इसका बदला खून से लेंगे। तुमने 2 शहीद किए हैं, हम 10 मारेंगे। इन आतंकियों का साथ देने वाले गद्दार गैंगस्टरों का गला काटेंगे। 23 फरवरी का ही CM भगवंत मान ने दोनों के परिवार के लिए 2-2 करोड़ रुपए का ऐलान किया है। मान ने कहा कि सरकार उनकी कुर्बानी को सलाम करती है।

Continue reading on the app

  Sports

जिम्बाब्वे के खिलाफ दबाव में टीम इंडिया... 'करो या मरो' मैच में ओपनिंग और तीसरे नंबर की गुत्थी सुलझाना मुश्किल

IND vs ZIM do or die clash: भारतीय टीम सुपर 8 का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका से हारकर दबाव में है. भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत की जरूरत है. इसके लिए ओपनिंग और तीसरे नंबर की समस्या को सुलझाना होगा. वर्ल्ड कप से पहले अभिषेक शर्मा और ईशान किशन अच्छी फॉर्म में थे, लेकिन पेट की दिक्कत के बाद अभिषेक की लय चली गई है. Wed, 25 Feb 2026 16:32:47 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | Lucknow में बाप के कातिल बेटे पर चौंकाने वाले खुलासे !| AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T11:11:27+00:00

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं कृति शेट्टी #shortsvideo #viral #kritishetty #airportlooks #celebrity #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T11:11:04+00:00

Israel में PM Modi का गर्मजोशी से स्वागत #shorts #israel #pmmodi #pmmodiisraelvisit #netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T11:10:43+00:00

Delhi: पत्नी-बेटियों की निर्मम तरीके से हत्या करके पति हुआ फरार | Crime News | Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T11:10:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers