Responsive Scrollable Menu

BJP ने नेहरू को बताया 'कम्प्रोमाइज्ड PM', इंदिरा-सोनिया और राहुल गांधी को भी घेरा

Compromised PM Row: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार (25 फरवरी) को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने अपने पूरे कार्यकाल में बार-बार देश की सीमाओं को लेकर समझौते किए। भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी पर भी ताखा पलटवार किया है

Continue reading on the app

Omnitech Engineering IPO: खुल गया ₹583 करोड़ का पब्लिक इश्यू, क्या करना चाहिए निवेश?

Omnitech Engineering IPO के लिए ​इक्विरस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है। अप्रैल-सितंबर 2025 के दौरान ओम्नीटेक इंजीनियरिंग की कुल इनकम 236.69 करोड़ रुपये रही। ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने IPO को सब्सक्राइब रेटिंग दी है

Continue reading on the app

  Sports

ind vs zim: रिंकू सिंह की वापसी पर आया अपडेट, संजू सैमसन की प्लेइंग-11 में वापसी पर कोच ने बोली बड़ी बात

ind vs zim: बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने संकेत दिया है कि ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ करो या मरो वाले मैच में भारतीय बैटिंग ऑर्डर में बदलाव हो सकता। भारत को गुरुवार को सुपर-8 राउंड के दूसरे मैच में जिम्बाब्वे से भिड़ना है। इससे पहले, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा था। 

मैच से एक दिन पहले चेन्नई में बात करते हुए, कोटक ने कहा कि बैटिंग लाइन-अप बदलने और संजू सैमसन को मौका देने पर बातचीत हो रही है। भारतीय टॉप ऑर्डर में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की भरमार है और ईशान किशन तो छोड़ दें तो अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा दोनों रनों के जूझते नजर आए। इसी वजह से बीच के ओवर में भारत को स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। 

रिंकू भी टीम से जुड़ सकते
रिंकू सिंह को लेकर सितांशु कोटक ने बताया कि पिता की तबीयत खराब होने की वजह से रिंकू को अचानक घर जाना पड़ा था। वो बुधवार शाम तक टीम से जुड़ जाएंगे। 

ऑफ़-स्पिन बॉलिंग ने टॉप ऑर्डर में भारतीय बल्लेबाजी की कमजोरी को सामने ला दिया। इसे लेकर बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने इस मुद्दे को पहचान लिया है और जो बदलाव किए जा सकते हैं, उन पर चर्चा कर रहा। 

संजू सैमसन की हो सकती है वापसी?
कोटक ने संजू सैमसन को टीम में वापस लाने के सवाल पर साफ किया कि संजू को प्लेइंग-11 में शामिल करने पर विचार हो रहा है। उन्होंने कहा, 'हां, बैटिंग में बदलाव हो सकते हैं। यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि हम इन चीज़ों पर चर्चा करते हैं। हमारे पास दो लेफ्ट-हैंडेड ओपनर और तीसरे नंबर पर एक लेफ्ट-हैंडर है, और विरोधी टीमें ऑफ-स्पिनर से गेंदबाजी करा रही हैं। मुझे पर्सनली नहीं लगता कि इसमें कोई प्रॉब्लम है। लेकिन, क्योंकि हमने तीन मैचों में पहले ओवर में विकेट गंवाए, तो कोई भी टीम सोचेगी।' 

कोटक ने आगे कहा, 'ज़ाहिर है, हम सोच रहे हैं। देखते हैं क्या होता है। हम कभी भी टीम जल्दी तय नहीं करते। ज़ाहिर है, अपना प्लान पहले से बताना ठीक नहीं है। लेकिन, निश्चित रूप से विचार तो होंगे।'

'अभिषेक पर प्रेशर नहीं डालना चाहते'
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से मिली हार ने भारतीय टीम को मुश्किल में डाल दिया। भारत को न सिर्फ अपने दो मैच जीतने हैं, बल्कि टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए उन्हें साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज से भी अच्छे नतीजों की उम्मीद करनी होगी। हालांकि, अगर ओपनर अभिषेक शर्मा का खराब फॉर्म जारी रहा तो यह मुश्किल होगा।

सितांशु कोटक ने कहा, 'अभिषेक तीन बार (शून्य पर) आउट हो चुका है। उसकी सेहत चिंता की बात थी। उसके बाद, उसमें मोमेंटम नहीं रहा। पिछले गेम में, वह अच्छा लग रहा था। किसी एक खिलाड़ी के बारे में ज़्यादा सोचना, मुझे पसंद नहीं है। हम 6 बैटर और दो ऑल-राउंडर के साथ खेल रहे हैं। हम किसी एक खिलाड़ी पर ज़्यादा ध्यान नहीं दे सकते। अगर हम ऐसा करते हैं, तो वह खिलाड़ी भी दबाव में आ जाएगा। जब वह 20 गेंदों में शतक, 70 और 80 रन बना रहा था, 40-50 गेंदों में शतक बना रहा था, तो कोई इस पर बात नहीं कर रहा था।'

भारत का मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ज़िम्बाब्वे से होगा। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। भारत अपनी लाइन-अप में कम से कम एक बदलाव कर सकता है। रिंकू सिंह की जगह अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है। 

Wed, 25 Feb 2026 17:08:00 +0530

  Videos
See all

Pakistan News: पूरे पाकिस्तान को कौन चलाता है? #shorts #ytshorts #pakistan #punjab #maryamnawaz #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T11:38:07+00:00

UP News: BSP MLA Umashankar Singh के घर पर Raid,मंत्री Dinesh Pratap Singh ने खोला मोर्चा|Income Tax #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T11:38:48+00:00

PM Modi Israel Visit: Tel Aviv में Israel के PM Netanyahu ने गले मिलकर PM Modi का स्वागत किया #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T11:37:16+00:00

Manvendra की मौत के पीछे का राज सामने आया #shorts #manvendra #lucknowmurdercase #lucknow #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T11:37:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers