6 एयरबैग, 360° कैमरा और सनरूफ! Hyundai जल्द लॉन्च करेगी 3 नई कार, शुरुआती कीमत ₹6 लाख से कम
Hyundai इस साल भारतीय बाजार में बड़ा धमाका करने जा रही है. कंपनी Hyundai Exter फेसलिफ्ट, Hyundai Verna फेसलिफ्ट और Hyundai Bayon प्लेटफॉर्म पर नई कॉम्पैक्ट SUV लॉन्च करेगी. ये तीनों मॉडल स्टाइल, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर सेफ्टी फीचर्स के साथ अलग-अलग सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करेंगे.
Price Hike: महंगा होने जा रहा है OnePlus 15R; मार्च से लागू हो सकती है नई कीमतें, जानें अब कितना होगा दाम
OnePlus 15R Price Hike In India: वनप्लस के ग्राहकों के लिए एक बुरी खबर है। दिसंबर 2025 में लॉन्च हुए वनप्लस 15R की कीमतों में कंपनी जल्द ही बढ़ोतरी कर सकती है। टेक जगत के जानकारों के मुताबिक, मार्च महीने से इस स्मार्टफोन का मार्केट ऑपरेटिंग प्राइस (MOP) बदल जाएगा, जिससे ग्राहकों को अब इस फोन के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी।
3000 से 4000 रुपये तक की होगी बढ़ोतरी
टिपस्टर अभिषेक यादव के सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, वनप्लस 15R के दोनों वेरिएंट्स की कीमतों में संशोधन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बेस वेरिएंट, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है, उसकी कीमत अब बढ़कर 51,999 रुपये हो सकती है। वहीं, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। गौरतलब है कि लॉन्च के समय इनकी कीमतें क्रमश: 47,999 रुपये और 52,999 रुपये रखी गई थीं।
Hearing from sources: OnePlus may increase the OnePlus 15R price starting March 1.
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) February 24, 2026
Not officially confirmed yet — currently verifying with multiple retailers and market channels.
If this gets confirmed, it would be a very early price revision post-launch.
Would you buy before… pic.twitter.com/u0pKByTnbK
क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?
स्मार्टफोन की कीमतों में इस अचानक उछाल का मुख्य कारण वैश्विक स्तर पर मेमोरी कंपोनेंट्स (रैम और स्टोरेज चिप्स) की कमी को माना जा रहा है। इससे पहले वनप्लस 13R की तुलना में 15R को पहले ही 5,000 रुपये महंगा लॉन्च किया गया था। अब मार्च से होने वाली यह नई बढ़ोतरी उन ग्राहकों के लिए एक झटका है जो सेल या ऑफर्स का इंतजार कर रहे थे। फिलहाल उपलब्ध बैंक ऑफर्स (HDFC और Axis Bank) के जरिए ग्राहक इसे कुछ डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं, लेकिन 1 मार्च से प्रभावी होने वाली नई दरें इस फायदे को कम कर देंगी।
बाजार में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
वनप्लस 15R का सीधा मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए iQOO 15R से है। वनप्लस का यह हैंडसेट अपनी परफॉरमेंस और फ्लैगशिप जैसे फीचर्स के लिए जाना जाता है। जानकारों का मानना है कि कीमत बढ़ने के बावजूद यह फोन उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प बना रहेगा जो प्रीमियम फ्लैगशिप बजट तक नहीं जाना चाहते, लेकिन बेहतरीन अनुभव चाहते हैं। हालांकि, बढ़ी हुई कीमतें इसे मिड-प्रीमियम सेगमेंट में थोड़ा महंगा बना सकती हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi






















