Responsive Scrollable Menu

ICC T20I Rankings: भारत-जिम्बाब्वे मैच से पहले बड़ा उलटफेर, ईशान की बड़ी छलांग, ऑलराउंडर्स के 'सिकंदर' बने कप्तान

ICC T20I Rankings: भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मैच से पहले रैंकिंग में बड़ा बदलाव हुआ है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने पाकिस्तान के सैम अयूब को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 ऑलराउंडर की कुर्सी दोबारा हासिल कर ली। टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन का उन्हें सीधा फायदा मिला।

रज़ा ने सुपर-8 में जिम्बाब्वे को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ 45 रन और मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 रन की उपयोगी पारियों ने उन्हें रैंकिंग में ऊपर पहुंचा दिया। पिछले कुछ महीनों में रज़ा और सैम अयूब के बीच नंबर-1 की कुर्सी को लेकर लगातार अदला-बदली होती रही।

अब इस रेस में नए दावेदार भी शामिल हो गए हैं। भारत के शिवम दुबे दो पायदान चढ़कर सातवें और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी तीन स्थान ऊपर आकर 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

बैटिंग रैंकिंग में क्या बदला?
भारत के अभिषेक शर्मा ने वर्ल्ड कप में धीमी शुरुआत के बावजूद नंबर-1 बल्लेबाज की पोजीशन बरकरार रखी है। वो लगातार तीन मैच में शून्य पर आउट हुए थे। हालांकि, इसके बाद भी फिलहाल, उनकी नंबर-1 की कुर्सी खतरे में नहीं दिख रही। वह इंग्लैंड के फिल सॉल्ट से 62 रेटिंग अंकों से आगे हैं।

पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान दो स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए और करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की। भारत के ईशान किशन तीन पायदान चढ़कर पांचवें और दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस 10 स्थान ऊपर जाकर 9वें नंबर पर पहुंच गए। इसके अलावा अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान (13वें), वेस्टइंडीज कप्तान शाई होप (14वें) और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (18वें) ने भी बड़ी छलांग लगाई है।

गेंदबाजों की रैंकिंग में भी हलचल मची
भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती साउथ अफ्रीका के खिलाफ महंगा साबित होने के बाद भी टी20 के नंबर-1 गेंदबाज बने हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश 21 स्थान की छलांग लगाकर सीधे तीसरे नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने यूएई के खिलाफ 3 विकेट और भारत के खिलाफ सुपर-8 मैच में किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए थे।  

वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड 7वें और जसप्रीत बुमराह 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं मार्को यानेसन, गुडाकेश मोती और लियाम डॉसन ने भी अच्छी बढ़त हासिल की है। ताजा रैंकिंग ने साफ कर दिया है कि टी20 वर्ल्ड कप के हर मैच का असर सीधे खिलाड़ियों की पोजीशन पर पड़ रहा।

Continue reading on the app

निवेश के मामले में नंबर वन बन रहा उत्तर प्रदेश : ब्रजेश पाठक

लखनऊ, 25 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राज्य में बढ़ते निवेश और विकास को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों का दौरा कर रहा है और लाखों करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों को लेकर रोजाना सुर्खियां बन रही हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Chhattisgarh Weather : तीन दिन बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के आसार, तापमान में उतार-चढ़ाव, 27 फरवरी के बाद फिर बदलेगा मौसम

मार्च से पहले छत्तीसगढ़ के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश की स्थिति बनी हुई है। अगले 3 दिनों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम … Wed, 25 Feb 2026 15:53:51 GMT

  Videos
See all

जापानी सैनिक भारत में क्या कर रहे हैं [India-Japan ‘Dharma Guardian’ Military Exercise] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T10:31:19+00:00

Breaking News: बीएसपी विधायक के घर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन | BSP MLA | R Bharat | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T10:32:26+00:00

MP News: भोपाल में सगी बहनों का धर्मांतरण गैंग का भंडाफोड़ ! | Conversion | Bhopal | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T10:31:42+00:00

Gold Silver Price Crash Update: 4 बजते ही चांदी 1 लाख 90 हजार सस्ती, सोना भी धड़ाम से गिरा |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T10:30:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers