Responsive Scrollable Menu

भारतीय सोलर पैनल पर अमेरिका ने 126% ड्यूटी लगाई:कहा- चीन भारत के जरिए भेज रहा सस्ते प्रोडक्ट; इससे अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स को नुकसान

डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने भारत से आने वाले सोलर पैनलों और सेल के आयात पर 126% की शुरुआती ड्यूटी लगा दी है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग का कहना है कि भारत अपने मैन्युफैक्चरर्स को गलत तरीके से सब्सिडी दे रहा है, जिससे अमेरिकी घरेलू कंपनियों को नुकसान हो रहा है। भारत के अलावा लाओस और इंडोनेशिया पर भी 81% से 143% तक की लेवी लगाई गई है। शुरुआती जांच के आधार पर यह फैसला लिया गया है। जांच पर अंतिम फैसला 6 जुलाई को आएगा। यानी सब्सिडी की बात साबित हो जाती है, तो यह टैक्स स्थायी हो जाएगा। महंगे होंगे सोलर पैनल, अब अमेरिकी मार्केट में टिकना मुश्किल इस फैसले से भारतीय सोलर एक्सपोर्टर्स के लिए अमेरिकी बाजार में टिकना मुश्किल हो सकता है। 126% ड्यूटी लगने का मतलब है कि इन पैनलों की कीमत अमेरिका में दोगुनी से भी ज्यादा हो जाएगी। ऐसे में अमेरिकी खरीदार भारतीय माल के बजाय लोकल कंपनियों या अन्य देशों से पैनल खरीदना पसंद करेंगे क्योंकि भारतीय प्रोडक्ट अब कॉम्पिटिशन से बाहर हो जाएंगे। इंडोनेशिया पर सबसे ज्यादा 143% टैक्स ट्रम्प के 10% ग्लोबल टैरिफ से अलग है यह ड्यूटी यह टैक्स उन 10% ग्लोबल टैरिफ से अलग है, जिसकी घोषणा ट्रम्प ने हाल ही में की थी। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते ट्रम्प के पुराने टैरिफ प्लान को रद्द कर दिया था जिसके बाद उन्होंने नए सिरे से टैरिफ लगाए थे। अब इस नए फैसले ने इंडस्ट्री की चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी बाजार में 57% हिस्सेदारी इन तीन देशों की चीनी प्रोडक्ट को भारत-इंडोनेशिया के जरिए भेजने का आरोप एक्सपर्ट बोले- भारतीय कंपनियों के लिए रास्ता बंद सिटीग्रुप इंक के एनालिस्ट विक्रम बागरी का कहना है कि इतनी ऊंचे टैरिफ लगने के बाद अमेरिकी बाजार अब भारतीय सोलर मैन्युफैक्चरर्स के लिए लगभग बंद हो जाएगा। अमेरिकी कंपनियों का आरोप- सस्ते विदेशी माल से मार्केट को नुकसान अमेरिकी सोलर ग्रुप 'अलायंस फॉर अमेरिकन सोलर मैन्युफैक्चरिंग एंड ट्रेड' ने वाणिज्य विभाग से सब्सिडी की जांच करने की अपील की थी। ग्रुप का कहना था कि अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग को बचाने के लिए यह जांच जरूरी है। उन्होंने अब टैरिफ के इस फैसले का स्वागत किया है। अलायंस के मुख्य वकील टिम ब्राइटबिल ने कहा कि आज का फैसला अमेरिकी सोलर मार्केट में निष्पक्ष कॉम्पिटिशन को फिर से बहाल करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने ये भीकहा कि अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स देश की क्षमता बढ़ाने और अच्छी नौकरियां पैदा करने के लिए अरबों डॉलर का निवेश कर रहे हैं। अगर गलत तरीके से आयात किए गए माल को मार्केट बिगाड़ने की अनुमति दी गई, तो यह निवेश कभी सफल नहीं हो पाएगा। सोलर सेल पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी की भी जांच अमेरिकी कॉमर्स डिपार्टमेंट सोलर सेल पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी की भी जांच कर रहा है। इसमें आरोप है कि भारत, इंडोनेशिया और लाओस की कंपनियां जानबूझकर अमेरिका में अपने माल को लागत से भी कम कीमत पर बेच रही हैं। ऐसा वो अमेरिकी बाजार पर कब्जे के लिए कर रही है। अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स ने जुलाई में याचिका दायर कर कहा था कि चीनी कंपनियां भारत, इंडोनेशिया और लाओस के जरिए सस्ता माल अमेरिका भेज रही हैं। इन शिकायतों के बाद अमेरिकी इंटरनेशनल ट्रेड कमीशन ने एंटी-डंपिंग और काउंटरवेलिंग ड्यूटी के दावों की जांच शुरू कर दी थी। नॉलेज बॉक्स: क्या है एंटी-डंपिंग और काउंटरवेलिंग ड्यूटी?

Continue reading on the app

रिंकू सिंह के पिता को 4th स्टेज कैंसर, क्या रिकवर हो पाएंगे, ठीक होने की उम्मीद कितनी? डॉक्टर प्रज्ञा से जानिए

भारतीय बल्‍लेबाज रिंकू सिंह के प‍िता स्‍टेज 4 ल‍िवर कैंसर के चलते ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्‍पताल में भर्ती हैं. उन्‍हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. इसके चलते क्र‍िकेटर टी-20 क्र‍िकेट वर्ल्‍ड कप के मैचों को छोड़कर लौट आए हैं, क्‍या र‍िंकू सिंह के प‍िता के ठीक होने की उम्‍मीद है? क्‍या इस स्‍टेज से मरीज पूरी तरह ठीक हो पाते हैं? द‍िल्‍ली स्‍टेट कैंसर इंस्‍टीट्यूट की क्‍ल‍िनि‍कल ऑन्‍कोलॉजी हेड डॉ. प्रज्ञा शुक्‍ला से जानते हैं..

Continue reading on the app

  Sports

2003 के सचिन तेंदुलकर की तरह सोचो सूर्यकुमार, तभी होगा चेन्नई में बेड़ा पार, ड्रेसिंग रूम को डर के माहौल से बचना होगा

2003 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका में भारत को ऐसा करते देखा है.ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद सचिन तेंदुलकर को देश के प्रशंसकों से टीम के साथ खड़े रहने की अपील करनी पड़ी थी. इसके बाद भारत ने लगातार आठ मैच जीते और फाइनल तक का सफर तय किया. उस अभियान में तेंदुलकर ने 673 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया था. अब किसी खिलाड़ी को तेंदुलकर जैसी भूमिका निभानी होगी और टीम को आगे लेकर जाना होगा. Thu, 26 Feb 2026 17:50:24 +0530

  Videos
See all

Nandgaon Holi 2026: लट्ठमार होली का अनोखा नजारा | #HoliFestival #LathmarHoli #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T12:43:04+00:00

Breaking News Live : NCP को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष | Ajit Pawar | Sunetra Pawar | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T12:43:55+00:00

Japan Visit पर गए CM Yogi Adityanath ..Akhilesh Yadav ने कस दिया तंज ! | #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T12:43:25+00:00

Pawan Singh News : राज्यसभा जाने के सवाल पर क्या बोले पवन सिंह? Top News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T12:46:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers