Responsive Scrollable Menu

अमेरिकी वाणिज्य मंत्री Howard Lutnick अचानक से भागे भागे भारत आये, Trade Deal पर India-US ने की बात

अमेरिकी शुल्क नीति पर उठे कानूनी और कूटनीतिक दबावों के बीच अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक आज भागे भागे भारत आये और यहां नयी दिल्ली में उन्होंने भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ अहम मुलाकात की। इस दौरान भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद रहे। इस मुलाकात में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और आर्थिक साझेदारी को विस्तार देने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए कहा कि बातचीत बेहद सार्थक रही और दोनों पक्षों ने व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर सकारात्मक विचार-विमर्श किया। वहीं सर्जियो गोर ने भी बैठक को अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसे दोनों देशों के सहयोग के लिए महत्वपूर्ण कदम करार दिया।

इसे भी पढ़ें: 'Rahul Gandhi भारत विरोधी ताकतों की कठपुतली', Piyush Goyal का Congress पर सबसे तीखा हमला

हम आपको बता दें कि यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के कानूनी मसौदे को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं। इस सप्ताह दोनों देशों के मुख्य वार्ताकारों की वाशिंगटन में बैठक प्रस्तावित थी, जहां अंतरिम समझौते को औपचारिक रूप देने पर चर्चा होनी थी। हालांकि हाल ही में अमेरिकी उच्चतम न्यायालय द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापक शुल्क आदेश को निरस्त किए जाने के बाद स्थिति में नया मोड़ आ गया है। अमेरिकी न्यायालय ने 1977 के अंतरराष्ट्रीय आपात आर्थिक शक्तियां अधिनियम के तहत लगाए गए इन शुल्कों को अवैध ठहराया, जिससे ट्रंप प्रशासन की व्यापार नीति को झटका लगा है।

अदालत के फैसले के बाद अमेरिका सरकार ने सभी देशों पर 150 दिन के लिए 10 प्रतिशत शुल्क लागू करने की घोषणा की है। बाद में इसे 15 प्रतिशत तक बढ़ाने का संकेत भी दिया गया, हालांकि इस संबंध में आधिकारिक आदेश अभी जारी नहीं हुआ है।

हम आपको यह भी बता दें कि अभी एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में अपने शुल्क एजेंडे का जोरदार बचाव किया था जबकि अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद वैश्विक स्तर पर हुए व्यापार समझौतों को लेकर अनिश्चितता गहरा गई है। इस घटनाक्रम ने उन द्विपक्षीय समझौतों पर सवाल खड़े कर दिए हैं जो पूर्व में आपात प्रावधानों के आधार पर तय किए गए थे। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अमेरिकी प्रशासन धारा 301 जैसे अन्य प्रावधानों के तहत शुल्क संरचना पुनर्निर्मित करना चाहता है तो उसे औपचारिक जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिससे वार्ताओं में समय और जटिलता दोनों बढ़ सकती हैं। साथ ही ट्रंप ने सभी देशों को चेतावनी भी दी है कि यदि हालात को फायदा उठाने की कोशिश करते हुए सौदेबाजी का प्रयास किया गया तो ज्यादा टैरिफ लगेगा।

हम आपको याद दिला दें कि अगस्त 2025 में अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत का जवाबी शुल्क लगाया था। रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क और जोड़े जाने से भारत पर कुल शुल्क बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया था। इससे भारतीय निर्यातकों पर दबाव बढ़ा और व्यापारिक असंतुलन को लेकर चिंताएं गहराईं। इसी पृष्ठभूमि में इस साल फरवरी की शुरुआत में दोनों देशों ने एक अंतरिम व्यापार समझौते के लिए रूपरेखा पर सहमति जताई थी। इस प्रस्तावित व्यवस्था के तहत अमेरिकी शुल्क को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने पर सहमति बनी थी। बदले में भारत ने पांच वर्षों में 500 अरब डॉलर मूल्य के अमेरिकी उत्पादों की खरीद की योजना का संकेत दिया था।

इस समझौते का उद्देश्य पहले चरण को औपचारिक रूप देना और आगे व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में बातचीत जारी रखना था। हालांकि न्यायालय के हालिया फैसले के बाद भारत ने वाशिंगटन जाने वाले अपने प्रतिनिधिमंडल की यात्रा स्थगित कर दी है। इसके बावजूद मोदी सरकार ने स्पष्ट किया है कि समझौते पर पुनर्विचार नहीं किया जा रहा है।

विश्लेषकों का मानना है कि नई परिस्थिति में भारत भविष्य में संभावित एकतरफा या न्यायिक हस्तक्षेप से उत्पन्न जोखिमों के चलते सुरक्षा उपायों की मांग कर सकता है। साथ ही वह अपने ऊर्जा और घरेलू आर्थिक हितों को संतुलित रखते हुए अमेरिका के साथ व्यापारिक संबंधों को बनाए रखने का प्रयास करेगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी हाल ही में इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि न्यायालय के फैसले के पूर्ण प्रभाव पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी। उन्होंने संकेत दिया था कि सरकार सभी पहलुओं का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन कर रही है ताकि वाणिज्यिक हितों की रक्षा करते हुए द्विपक्षीय संबंधों में संतुलन बना रहे।

बहरहाल, पीयूष गोयल और लुटनिक की ताजा बैठक से संकेत मिलता है कि दोनों देश अस्थिर वैश्विक व्यापार माहौल के बीच संवाद की राह खुली रखना चाहते हैं। शुल्क विवाद, न्यायिक हस्तक्षेप और घरेलू राजनीतिक प्राथमिकताओं के बावजूद दोनों पक्ष व्यापक आर्थिक सहयोग की दिशा में आगे बढ़ने के इच्छुक दिखाई दे रहे हैं। आने वाले सप्ताहों में यह स्पष्ट होगा कि अमेरिकी न्यायालय के फैसले के बाद संशोधित परिस्थितियों में अंतरिम समझौते को किस स्वरूप में आगे बढ़ाया जाता है। फिलहाल दोनों देशों के बीच सकारात्मक संवाद यह संकेत देता है कि रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को नई मजबूती देने की साझा इच्छा बरकरार है।

Continue reading on the app

Bihar में Rajya Sabha का बिगड़ा गणित, Tejashwi Yadav बोले- 'हम जीतेंगे', 6 वोटों का पेंच कैसे सुलझेगा?

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होते ही राज्य की राजनीति गरमा गई है। एनडीए और महागठबंधन, दोनों ही खेमों में बैठकों का दौर जारी है। इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव पूरी तरह एक्शन मोड में दिख रहे हैं।

तेजस्वी यादव का बड़ा दावा

तेजस्वी यादव ने विधानसभा में अपने विधायकों और गठबंधन के साथियों के साथ बैठक की। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा कि महागठबंधन के पास पर्याप्त संख्याबल है और वे राज्यसभा चुनाव न सिर्फ लड़ेंगे, बल्कि जीतेंगे भी। उन्होंने संकेत दिया कि अगले कुछ दिनों में उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए जाएंगे। उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर किसी 'खेला' की चर्चा तेज हो गई है।
 

इसे भी पढ़ें: यौन उत्पीड़न के आरोपों पर Swami Avimukteshwaranand ने तोड़ी चुप्पी, आरोप लगाने वाले के खिलाफ ही दर्ज कराया मुकदमा


क्या कहता है सीटों का गणित?

राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी आंकड़ों को देखें, तो महागठबंधन (आरजेडी, कांग्रेस, वाम दल और आईआईपी) के पास कुल 35 विधायक हैं। जीत पक्की करने के लिए तेजस्वी को अभी भी 6 अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। ऐसे में सबकी नजरें ओवैसी की पार्टी और बसपा के रुख पर टिकी हैं। दूसरी ओर, मौजूदा समीकरण के हिसाब से एनडीए को भी अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए 3 अतिरिक्त वोटों की जरूरत पड़ सकती है।
 

इसे भी पढ़ें: Ajit Pawar Plane Crash | Maharashtra CID की 'प्रोफेशनल जांच' का भरोसा, रोहित पवार ने FIR के लिए खोला मोर्चा


निर्विरोध चुनाव या वोटिंग?

अगर 5 सीटों के लिए केवल 5 ही उम्मीदवार मैदान में उतरते हैं, तो चुनाव निर्विरोध संपन्न हो जाएगा। लेकिन यदि कोई छठा या सातवां उम्मीदवार मैदान में आता है, तो मतदान होना तय है। ऐसी स्थिति में क्रॉस वोटिंग का खतरा भी बढ़ सकता है। आने वाले कुछ दिन बिहार की सत्ता और विपक्ष, दोनों के लिए परीक्षा की घड़ी साबित होने वाले हैं।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: South Africa का अजेय अभियान जारी, West Indies को रौंदकर Semi-Final में मारी एंट्री।

 दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान एडेन मारक्रम (नाबाद 82 रन) के अर्धशतक के साथ उनकी दो साझेदारियों से बृहस्पतिवार को यहां सुपर आठ के मैच में वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराकर जीत का सिलसिला जारी रखते हुए आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली। दक्षिण अफ्रीका ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजी में भी कमाल किया। टीम ने अपनी बेहतरीन रणनीति की बदौलत जीत की लय जारी रखी।

  दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज पर जीत से दो अहम अंक जुटाए

यह उनकी लगातार छठी जीत थी जिससे उन्होंने टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के अजेय क्रम पर लगाम लगाई। दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज पर जीत से दो अहम अंक जुटाए जिससे मेजबान भारत की अब क्वालीफिकेशन की उम्मीदें मजबूत हो गई हैं। दक्षिण अफ्रीका से मिली हार से भारत की उम्मीदों को झटका लगा था। इस हार से कैरेबियाई टीम के नेट रन रेट पर असर पड़ा जो 5.350 से घटकर 1.791 हो गया।

 दक्षिण अफ्रीका की सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की की

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने पहले दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजी क्रम को झकझोरा जिसने निचले क्रम के बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड (नाबाद 52) और जेसन होल्डर (49) के बीच रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत वापसी करते हुए आठ विकेट पर 176 रन बनाए। फिर दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान मारक्रम (46 गेंद, सात चौके, चार छक्के) के अर्धशतक और क्विंटन डिकॉक (47 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 7.5 ओवर में 95 रन की भागीदारी और रेयान रिकलटन (नाबाद 45 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 गेंद में 82 रन की अटूट साझेदारी से 16.1 ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

दक्षिण अफ्रीका ने पावरप्ले के छह ओवर में 69 रन बनाकर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को दबाव में ला दिया। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने नियंत्रण बनाए रखा। मारक्रम और डिकॉक ने तेज गेंदबाजों और स्पिनर दोनों पर आराम से रन जुटाकर शानदार साझेदारी की। डिकॉक ने 24 गेंद की अपनी पारी में चार छक्के और इतने ही चौके लगाए। लेकिन वह लांग ऑन पर जेसन होल्डर को कैच देकर आउट हो गए। मारक्रम ने गुडाकेश मोती की गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। रिकलटन क्रीज पर उतरे और उन्होंने मारक्रम का अच्छा साथ निभाया। मारक्रम ने जेसन होल्डर की गेंद पर सीधा चौका लगाकर मैच स्टाइल से खत्म किया। इससे पहले पिछले मैच में जिम्बाब्वे पर शानदार जीत दर्ज करने वाली वेस्टइंडीज ने सात ओवर के अंदर 60 रन में पांच विकेट गंवा दिए थे।

 इसमें दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा (22 रन देकर दो विकेट) और लुंगी एनगिडी (30 रन देकर तीन विकेट) ने वेस्टइंडीज के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। वेस्टइंडीज का स्कोर एक समय सात विकेट पर 83 रन था लेकिन शेफर्ड (37 गेंद, तीन चौके, चार छक्के) और होल्डर (31 गेंद, चार चौके, तीन छक्के) ने मिलकर आठवें विकेट के लिए 57 गेंद में 89 रन की रिकॉर्ड साझेदारी करके टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने स्पिनर केशव महाराज से शुरूआत कराई लेकिन कप्तान शाई होप (16) ने शुरू में ही जोश दिखाते हुए दो छक्के और एक चौका लगा दिया। दूसरे छोर पर ब्रैंडन किंग (21 रन) ने मार्को यानसेन के बाउंड्री लगाई जिससे वेस्टइंडीज ने दो ओवर में 29 रन बना लिए। पर इसके बाद शीर्ष क्रम के चरमराने के सिलसिला शुरू हुआ। रबाडा ने होप को कैच आउट कराया।

 फिर शिमरोन हेटमायर (02) भी आउट हो सकते थे लेकिन कॉर्बिन बॉश ने मिड-ऑन पर उनका कैच छोड़ दिया। हालांकि रबाडा ने तीन गेंद बाद हेटमायर को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद फॉर्म में चल रहे एनगिडी ने चौथे ओवर में दोहरा झटका दिया। किंग ने उन पर लगातार दो चौके लगाने के बाद कैच आउट हो गए। फिर दो गेंद बाद एनगिडी ने रोस्टन चेस (02) के स्टंप उखाड़ दिए। इस तरह वेस्टइंडीज ने 10 गेंद के अंदर चार विकेट खो दिए थे और चार ओवर के बाद उनका स्कोर चार विकेट पर 44 रन था। शेरफाने रदरफोर्ड (12) ने थोड़ी कोशिश की और बॉश की गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से एक लंबा छक्का लगाया लेकिन अगली ही गेंद पर विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को कैच देकर आउट हो गए।

 एनगिडी ने तीसरा विकेट रोवमैन पॉवेल (09) के रूप में लिया जिससे वेस्टइंडीज ने 71 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। मैथ्यू फोर्ड (11) एक छक्का लगाने के तुरंत बाद बॉश का दूसरा शिकार बने। फिर लग रहा था कि वेस्टइंडीज की टीम जल्द ही सिमट जाएगी, होल्डर और शेफर्ड ने टीम को संभाला। होल्डर ने अंत में यानसेन के एक ओवर में 22 रन बनाए। लेकिन वह अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर रन आउट हो गए।

Thu, 26 Feb 2026 19:13:13 +0530

  Videos
See all

IND vs ZIM LIVE Updates: सूर्या ब्रिगेड' का कमाल, सेमीफाइनल में भारत की जगह पक्की! T20 World Cup #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T14:05:48+00:00

Iran America War Update: क्या ईरान ने अमेरिका पर बड़ा हमला कर दिया? | Trump vs Netanyahu | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T14:00:48+00:00

Avimukteshwaranand Controversy: आश्रम में शंकराचार्य की सखी कौन? | Varanasi | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T13:56:59+00:00

Russia Tunnel Plan: पुतिन का खतरनाक 'हमास मॉडल', यूरोप में मचेगी तबाही? | N18G | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T14:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers