Responsive Scrollable Menu

WI vs SA: वेस्टइंडीज के पुछल्लों का पावरपंच, शेफर्ड-होल्डर की जोड़ी ने टी20 विश्व कप में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

WI vs SA: वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में सुपर-8 मुकाबला शुरू हुआ तो लगा कि कैरेबियाई टीम बुरी तरह फंस गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज का स्कोर एक वक्त पर 83/7 था। पांच लगातार जीत के साथ उतरी टीम अचानक बैकफुट पर थी और दक्षिण अफ्रीका हावी नजर आ रहा था। लेकिन क्रिकेट में कहानी कब बदल जाए, कौन जानता है और ऐसा ही कुछ हुआ। 

जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने ऐसा खेल दिखाया कि मैच का रुख ही बदल गया। दोनों ने मिलकर 89 रन जोड़ दिए और टी20 इंटरनेशनल में आठवें विकेट के लिए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। यह साझेदारी सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप ही नहीं, बल्कि पूरे टी20 इंटरनेशनल इतिहास में आठवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है। 

इससे पहले यह रिकॉर्ड नामीबिया के रुबेन ट्रंपेलमैन और डेविड वीस के नाम था, जिन्होंने 2022 में यूएई के खिलाफ 70 रन जोड़े थे। उस मैच में भी नामीबिया 69/7 पर संकट में थी।

अहमदाबाद में भी हालात कुछ ऐसे ही थे, लेकिन होल्डर और शेफर्ड ने धैर्य और आक्रामकता का शानदार मिश्रण दिखाया। होल्डर ने 31 गेंदों में 49 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। दूसरी ओर, 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शेफर्ड 37 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाकर लौटे। उनके बल्ले से तीन चौके और चार छक्के निकले।

इन दोनों की बदौलत वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 176 रन का मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया। जो टीम 100 के पार जाती नजर नहीं आ रही थी, उसने सम्मानजनक ही नहीं, बल्कि चुनौतीपूर्ण स्कोर बना दिया।

अगर आठवें विकेट या उससे नीचे की सबसे बड़ी साझेदारियों की बात करें, तो यह जोड़ी दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस लिस्ट में टॉप पर बेल्जियम के साबिर जखील और सकलैन अली हैं। इस जोड़ी ने 2021 में ऑस्ट्रिया के खिलाफ 132 रन जोड़े थे। इसके बाद 89 रन के साथ शेफर्ड-होल्डर की जोड़ी का नाम दर्ज हो गया है। दिलचस्प बात यह भी है कि शेफर्ड पहले भी निचले क्रम में बड़ी साझेदारी का हिस्सा रह चुके हैं। 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने शमार स्प्रिंगर के साथ 78 रन जोड़े थे। अहमदाबाद में बना यह रिकॉर्ड सिर्फ आंकड़ा नहीं, बल्कि जज्बे की मिसाल है। जब टीम मुश्किल में थी, तब दो खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी उठाई और इतिहास रच दिया।

Continue reading on the app

Samsung का बड़ा ऐलान, अब Budget Phones में भी मिलेंगे Galaxy AI वाले जादुई फीचर्स

 दिग्गज उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने कहा है कि वह कृत्रिम मेधा (एआई) प्रौद्योगिकी को अब अपने सस्ते स्मार्टफोन में मुहैया कराने जा रही है, ताकि आम उपभोक्ताओं को भी एआई सुविधाओं के लाभ मिल सकें। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने तीसरी पीढ़ी की गैलेक्सी एआई सीरीज़ का प्रीमियम स्मार्टफोन ‘एस26’ पेश करने के मौके पर बुधवार को यह जानकारी दी। सैमसंग इंडिया के एमएक्स बिजनेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू पुल्लन ने कहा कि कंपनी एआई फीचर को अब अपने सबसे सस्ते मॉडल तक ले जा रही है।

 15 हजार का गैलेक्सी ए07 5जी मॉडल को मार्केट में लॉन्च किया

कंपनी ने हाल ही में 15,000 रुपये की शुरुआती कीमत में गैलेक्सी ए07 5जी मॉडल बाजार में उतारा है, जिसमें एआई से जुड़े फीचर दिए गए हैं। पुल्लन ने पीटीआई-के साथ बातचीत में कहा, ‘‘हम अब एआई फीचर को शुरुआती स्तर के मॉडल तक लेकर आ रहे हैं और इसी तरह हम पूरे स्मार्टफोन बाजार का विस्तार करेंगे।’’ किफायती फोन में एआई फीचर देने से कंपनी के मुनाफे और लागत पर पड़ने वाले असर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कंपनी का मुख्य ध्यान उपभोक्ताओं को अधिक मूल्य देने पर है। इसके लिए सैमसंग विभिन्न प्रौद्योगिकी मंचों एवं साझेदार कंपनियों के साथ काम कर रही है।

 बेहतर फोटो एडिटिंग तमाम फीचर्स का फायदा

उन्होंने कहा, “सैमसंग कई मंचों के साथ साझेदारी करती है और उनसे बेहतरीन प्रौद्योगिकी हासिल करती है, ताकि हम शुरुआती स्तर वाले फोन सहित सभी मॉडल में ग्राहकों को बेहतर अनुभव दे सकें।” एआई फीचर से फोन रोजमर्रा के काम आसान कर सकता है—जैसे बेहतर फोटो एडिटिंग, कॉल और मैसेज का स्मार्ट सारांश, अनुवाद, वॉयस कमांड से काम और बैटरी प्रबंधन। अब ये सुविधाएं सिर्फ महंगे फोन तक सीमित नहीं रहेंगी। पुल्लन ने अनुमान जताया कि वर्ष 2026 में गैलेक्सी ए-सीरीज के फोन की बिक्री 10 करोड़ इकाई के आंकड़े को पार कर जाएगी। सैमसंग के प्रीमियम मॉडल एस26 की पेशकश पर उन्होंने कहा कि तीसरी पीढ़ी के इस गैलेक्सी एआई फोन के साथ स्मार्टफोन उद्योग में बड़ा संरचनात्मक बदलाव आने जा रहा है।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अब पारंपरिक स्मार्टफोन का दौर खत्म हो रहा है। अब एआई फोन का युग शुरू होगा। इस फोन के एआई फीचर स्मार्टफोन अनुभव को अगले स्तर तक ले जाएंगे।” सैमसंग अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए दूसरी एवं तीसरी श्रेणी के शहरों में खुदरा नेटवर्क मजबूत कर रही है। देशभर में 10,000 से ज्यादा स्टोर पर ‘एक्सपीरियंस पॉइंट’ बनाए जाएंगे, जहां ग्राहक एआई फीचर को आजमा सकेंगे। बाजार शोध संस्था काउंटरपॉइंट के मुताबिक, दिसंबर, 2025 तिमाही में भारत की स्मार्टफोन बिक्री में सैमसंग की हिस्सेदारी 13 प्रतिशत रही, जबकि एप्पल की हिस्सेदारी 12 प्रतिशत थी। वीवो और ओप्पो जैसी कंपनियां भी बाजार में मजबूत स्थिति में हैं।

Continue reading on the app

  Sports

मैं आप सभी से माफी मांगता हूं, वर्ल्ड कप से बाहर होने पर कप्तान का छलका दर्द

Dasun Shanaka breaks silence after out of t20 world cup: श्रीलंकाई की टीम साउथ अफ्रीका से हारकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. कप्तान दासुन शनाका ने देशवासियों से माफी मांगते हुए कहा है कि खिलाड़ियों के बारे में बाहर जिस तरह की बातें की जा रही है उसपर सरकार का अंकुश लगाना चाहिए. Thu, 26 Feb 2026 19:47:34 +0530

  Videos
See all

सड़क पर गिरा मजदूर, तुरंत शुरू किया CPR | #viralnews #viralvideo #accident #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T13:55:56+00:00

Avimukteshwaranand Controversy: आश्रम में शंकराचार्य की सखी कौन? | Varanasi | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T13:56:59+00:00

Russia Tunnel Plan: पुतिन का खतरनाक 'हमास मॉडल', यूरोप में मचेगी तबाही? | N18G | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T14:15:00+00:00

IND vs ZIM LIVE Updates: सूर्या ब्रिगेड' का कमाल, सेमीफाइनल में भारत की जगह पक्की! T20 World Cup #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T14:05:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers