Responsive Scrollable Menu

पीएम मोदी ने लिखा पत्र : टीएमसी के शासन में छल का शिकार हुआ ‘शोनार बांग्ला’, आपके एक निर्णय से राज्य में आएगा बदलाव

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कुछ ही माह बाकी हैं। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को संबोधित पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में पश्चिम बंगाल की वर्तमान स्थिति पर दुख और चिंता प्रकट की है। उन्होंने पत्र की शुरुआत ‘जय मां काली’ के संबोधन से की और कहा कि जिस शोनार बांग्ला यानी स्वर्णिम बंगाल का उन्होंने सपना देखा था, वह मौजूदा तृणमूल कांग्रेस सरकार के शासनकाल में छल का शिकार हो गया है। 

बेहतर प्रशासन का हकदार है बंगाल
पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल बेहतर प्रशासन और विकास का हकदार है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा राज्य में बदलाव ला सकती है। उन्होंने बंगाल की जनता से अपील की कि वे भाजपा को समर्थन देकर राज्य की विकास यात्रा को आगे बढ़ाएं। पीएम मोदी ने अपने पत्र में विकसित पश्चिम बंगाल के निर्माण का संकल्प दोहराया। उन्होंने राज्य के लोगों से समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा शोनार बांग्ला का भविष्य स्वयं बंगाल के लोगों के निर्णय पर निर्भर करता है। 

राज्य के विकास के लिए भाजपा को वोट दें
उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे राज्य के विकास के हित में भाजपा को वोट दें। उनके शब्दों में, पश्चिम बंगाल के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी जनता के हाथ में है और एक मजबूत निर्णय से राज्य की दिशा बदली जा सकती है। पत्र में केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया गया है। पीओम मोदी ने कहा कि जन-धन योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ा गया है। 

व्यापारियों को 2.83 लाख करोड़ मदद दी
उन्होंने दावा किया कि छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को 2.83 लाख करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। इसके अलावा उज्ज्वला योजना के तहत लगभग 1.5 करोड़ परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन दिए गए, जिससे गरीब परिवारों को राहत मिली। पत्र में यह भी कहा गया है कि विधवा और दिव्यांग पेंशन योजनाओं के तहत हजारों लोगों को लाभ पहुंचाया गया है। पीएम मोदी ने यह भी उल्लेख किया कि स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों में से एक था। 

कमजोर पड़ी राज्य की औद्योगिक विरासत
उन्होंने आरोप लगाया राजनीतिक अस्थिरता और दूरदर्शिता की कमी वाली नीतियों के कारण राज्य की 65 वर्ष पुरानी औद्योगिक विरासत कमजोर हो गई है। कई उद्योग बंद हो चुके हैं, बेरोजगारी बढ़ी है और बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों की ओर पलायन करना पड़ा है। पत्र में उन्होंने कहा सुशासन, भ्रष्टाचार से मुक्ति और निरंतर विकास उनकी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा जब सत्तारूढ़ दल ने लोगों से नौकरियां छीनीं, तब केंद्र ने आर्थिक सहायता प्रदान की। 

Continue reading on the app

सुंदर के सिलेक्शन का भारत ने बचाव किया:अक्षर को बाहर करके वॉशिंगटन को शामिल किया गया था, साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया

भारत को टी-20 वर्ल्डकप के अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद जो बात सबसे ज्यादा चर्चा में रही वो प्लेइंग इलेवन का सिलेक्शन रहा। इस मैच में उपकप्तान अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को चुना गया। सुंदर के सिलेक्शन को लेकर मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डेशकाटे ने इस पर खुलकर बात की। पावरप्ले को ध्यान में रखकर सिलेक्शन किया गया डेशकाटे ने कहा, हमारी एनालिसिस में हमने पाया कि क्विंटन डी कॉक, रयान रिकलटन और डेविड मिलर ही सबसे बड़ा खतरा होने वाले हैं। जब आप दो विकल्पों में से केवल एक ही चुन सकते हैं तो हमें उसकी ओर जाना पड़ा जो पावरप्ले में गेंदबाजी करने का आदी है। अक्षर भी कभी-कभार पावरप्ले में गेंदबाजी करते हैं। लेकिन हमें लगा कि सुंदर इस स्टेज में ज्यादा प्रभाव छोड़ सकते हैं। रणनीति पहले से तैयार की गई थी भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुंदर से पावरप्ले में उनसे गेंदबाजी नहीं कराई। अर्शदीप सिंह (3 ओवर), जसप्रीत बुमराह (2 ओवर) और वरुण चक्रवर्ती (1 ओवर) ने ही पावरप्ले में बॉलिंग किया। डेशकाटे ने आगे कहा, शुरुआती समझ के हिसाब से ही रणनीति तैयार की गई थी। इस तरह के टूर्नामेंट में आप चाहते और उम्मीद करते हैं कि खिलाड़ी इस बात को समझेंगे कि हर फैसला सही उद्देश्य के साथ लिया जाता है। किसी निर्धारित मैच के लिए हम सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन चुनना चाहते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि अक्षर भी इसे उसी तरह देखेंगे। सेमीफाइनल के लिए बड़ी जीत जरूरी भारतीय टीम ग्रुप-1 का पहला ही मैच 76 रन के बड़े अंतर से हार गई है। इससे टीम का नेट रन रेट -3.800 हो गया है। ऐसे में टीम इंडिया को अगले दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। ताकि उसका नेट रन रेट अन्य टीम से बेहतर हो। भारत 76 रन से हारा वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को रविवार को साउथ अफ्रीका ने तीसरे सुपर-8 मैच में 76 रन से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई।

Continue reading on the app

  Sports

6,6,6,6,और 6! शिमरन हेटमायर ने वानखेड़े में मचाई तबाही, ठोक दी रिकॉर्ड फिफ्टी

Shimron Hetmyer smashed fastest half century: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में शिमरन हेटमायर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 19 गेंद में तूफानी फिफ्टी लगाई. हेटमायर ने अर्धशतक को पूरा करने में 5 छक्के और 4 चौके भी लगाए. वेस्टइंडीज के लिए टी20 विश्व कप इतिहास का ये सबसे तेज अर्धशतक भी है. Mon, 23 Feb 2026 19:53:54 +0530

  Videos
See all

Lucknow University Protest : प्रदर्शनकारी छात्र बोले, चादर डालकर कहीं पढ़ने लगते हैं Namaz | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T14:39:49+00:00

Kanpur News: होली से पहले कानपुर सेंट्रल पर राजधानी ट्रेन से पकड़ी गई 18000 किलो सुपारी | UP Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T14:45:06+00:00

Shankhnaad: Khereshwar Mahadev दाऊजी मंदिर समिति का विवादित पोस्टर | Aligarh Temple Controversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T14:41:15+00:00

4 March को Apple करेगा बड़ा लॉन्च! क्या आने वाला है? #shorts #aajtak #apple #productlaunches #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T14:39:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers