Responsive Scrollable Menu

विस्फोटक बल्लेबाज की वापसी तय! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11

India vs Australia Womens 1st ODI Probable Playing-11: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ब्रिस्बेन में 24 फरवरी को खेला जाएगा. इस मैच से प्रतिका रावल की टीम इंडिया में वापसी तय मानी जा रही है, जो वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दौरान चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं थीं. टी20 सीरीज की तरह इस सीरीज में भी भारत जीत का बिगुल बजाना चाहेगी. ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज क्रिकेटर एलिसा हीली की यह आखिरी वनडे सीरीज है.

Continue reading on the app

न्यूक्लियर ट्रायड पर क्यों जोर दे रहे पुतिन? जेलेंस्की बोले- पहले ही शुरू हो चुका तीसरा विश्व युद्ध

पुतिन ने न्यूक्लियर ट्रायड को रूस की सबसे बड़ी प्राथमिकता बताते हुए सेना को और मजबूत करने का ऐलान किया है. वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन पहले ही तीसरा विश्व युद्ध शुरू कर चुके हैं और उन्हें रोकने के लिए कड़ा सैन्य-आर्थिक दबाव जरूरी है.

Continue reading on the app

  Sports

David Miller के तूफान में उड़ी Team India, South Africa से हार के बाद Semifinal की राह बेहद मुश्किल

अहमदाबाद में रविवार रात जो हुआ, उसने भारतीय टीम और प्रशंसकों को झटका दे दिया। साउथ अफ्रीका ने टी20 विश्व कप के सुपर 8 मुकाबले में भारत को 76 रन से हराकर टूर्नामेंट की तस्वीर बदल दी। 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी 111 रन पर सिमट गई, जो इस टूर्नामेंट के इतिहास में उसकी सबसे बड़ी हारों में गिनी जा रही है।

बता दें कि इस हार के साथ भारत का नेट रन रेट गिरकर -3.80 हो गया है, जिससे सेमीफाइनल की राह अब काफी चुनौतीपूर्ण हो गई है। मैच से पहले सोशल मीडिया पर एक हल्का-फुल्का प्रमोशनल वीडियो चर्चा में था, जिसमें पिछले फाइनल का जिक्र करते हुए साउथ अफ्रीका के आईसीसी रिकॉर्ड पर मजाक किया गया था। लेकिन मैदान पर परिणाम उल्टा रहा और वही वीडियो अब प्रशंसकों के बीच चर्चा और तंज का विषय बन गया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार मुकाबले की शुरुआत में साउथ अफ्रीका दबाव में दिख रहा था और पावरप्ले में 20 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। हालांकि इसके बाद डेविड मिलर ने पारी संभाली। उन्होंने 35 गेंदों पर 63 रन की तेज पारी खेली, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल थे। उनके साथ डेवॉल्ड ब्रेविस ने अहम साझेदारी की और दोनों ने मिलकर 97 रन जोड़े, जिससे टीम 187 रन तक पहुंच सकी।

भारत की ओर से लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत ही खराब रही। एडेन मार्करम ने पहले ही ओवर में ईशान किशन को आउट कर दबाव बना दिया। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। शीर्ष क्रम आक्रामक जवाब नहीं दे सका और मध्यक्रम साझेदारी बनाने में नाकाम रहा। रन गति बढ़ती गई और मैच भारत के हाथ से निकल गया।

गौरतलब है कि अब भारत को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए अपने बाकी दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे। 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे और 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच अहम होंगे। अगर अन्य टीमों के परिणाम भारत के पक्ष में जाते हैं तो समीकरण बदल सकते हैं, लेकिन फिलहाल स्थिति साफ है कि भारत को न सिर्फ जीत चाहिए बल्कि नेट रन रेट भी सुधारना होगा। टीम प्रबंधन और खिलाड़ियों के सामने अब वापसी की बड़ी चुनौती खड़ी है।
Mon, 23 Feb 2026 20:46:42 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala Live:क्या किसी भी वक्त गिरफ्तार हो जाएंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद!| Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T15:44:40+00:00

PM Modi Israel Visit: जंग के बीच PM मोदी का इजरायल दौरा, भारत को मिलेगी आयरन डोम! | Netanyahu | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T15:45:00+00:00

वंथ रेड्डी ने कभी जनता को आजतक 100 रु देने की बात कही | Shorts | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T15:36:37+00:00

क्या रेवंथ रेड्डी की सरकार में जनता खुशहाल है? | Shorts | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T15:35:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers