Responsive Scrollable Menu

सुंदर के सिलेक्शन का भारत ने बचाव किया:अक्षर को बाहर करके वॉशिंगटन को शामिल किया गया था, साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया

भारत को टी-20 वर्ल्डकप के अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद जो बात सबसे ज्यादा चर्चा में रही वो प्लेइंग इलेवन का सिलेक्शन रहा। इस मैच में उपकप्तान अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को चुना गया। सुंदर के सिलेक्शन को लेकर मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डेशकाटे ने इस पर खुलकर बात की। पावरप्ले को ध्यान में रखकर सिलेक्शन किया गया डेशकाटे ने कहा, हमारी एनालिसिस में हमने पाया कि क्विंटन डी कॉक, रयान रिकलटन और डेविड मिलर ही सबसे बड़ा खतरा होने वाले हैं। जब आप दो विकल्पों में से केवल एक ही चुन सकते हैं तो हमें उसकी ओर जाना पड़ा जो पावरप्ले में गेंदबाजी करने का आदी है। अक्षर भी कभी-कभार पावरप्ले में गेंदबाजी करते हैं। लेकिन हमें लगा कि सुंदर इस स्टेज में ज्यादा प्रभाव छोड़ सकते हैं। रणनीति पहले से तैयार की गई थी भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुंदर से पावरप्ले में उनसे गेंदबाजी नहीं कराई। अर्शदीप सिंह (3 ओवर), जसप्रीत बुमराह (2 ओवर) और वरुण चक्रवर्ती (1 ओवर) ने ही पावरप्ले में बॉलिंग किया। डेशकाटे ने आगे कहा, शुरुआती समझ के हिसाब से ही रणनीति तैयार की गई थी। इस तरह के टूर्नामेंट में आप चाहते और उम्मीद करते हैं कि खिलाड़ी इस बात को समझेंगे कि हर फैसला सही उद्देश्य के साथ लिया जाता है। किसी निर्धारित मैच के लिए हम सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन चुनना चाहते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि अक्षर भी इसे उसी तरह देखेंगे। सेमीफाइनल के लिए बड़ी जीत जरूरी भारतीय टीम ग्रुप-1 का पहला ही मैच 76 रन के बड़े अंतर से हार गई है। इससे टीम का नेट रन रेट -3.800 हो गया है। ऐसे में टीम इंडिया को अगले दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। ताकि उसका नेट रन रेट अन्य टीम से बेहतर हो। भारत 76 रन से हारा वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को रविवार को साउथ अफ्रीका ने तीसरे सुपर-8 मैच में 76 रन से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई।

Continue reading on the app

अक्षर पटेल को बाहर करना टीम इंडिया के लिए कैसे बड़ी ग़लती साबित हुआ

टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम की हार रिकॉर्ड बुक्स में दक्षिण अफ्रीका से 76 रन की शिकस्त के रूप में दर्ज की जाएगी. लेकिन असली कहानी यह है कि यह हार कैसे गढ़ी गई.

Continue reading on the app

  Sports

ZIM vs WI: वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने बरपाया कहर, जिम्बाब्वे के खिलाफ ठोके 254 रन; शिमरन हेटमायर ने उड़ाया गर्दा

Zimbabwe vs West Indies: वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच आज सुपर-8 का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। शिमरन हेटमायर ने जमकर गेंदबाजों को धोया। Mon, 23 Feb 2026 21:13:46 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: मस्जिद पर ताला, कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन! #shorts #sushantsinha #masjid #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T16:02:39+00:00

50 सेकंड... 5 किलो चांदी साफ #shorts #satara #viral #chori #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T16:01:17+00:00

Bhagwat Abandons Hindutva For Politics, Gets Trolled | JNU:ABVP Attacked By Left | Ajeet Bharti LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T16:08:27+00:00

Khabardar: Rajasthan के शिक्षा मंत्री Madan Dilawar का विवादित बयान, मंत्री के बयान से सियासी हलचल #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T16:02:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers