क्या आपको भी पॉप म्यूजिक पसंद है? तो यह खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। दरअसल, ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनपर शकीरा एक बार फिरस भारत आ रही है। वाका-वाका गर्ल शकीरा 19 साल बाद फिरसे इंडियन स्टेज पर लाइल परफॉर्म करनी जा रही है। सिंगर के दुनियाभर में करोड़ों फैन हैं। गौरतलब है कि भारत में भी शकीरा की फैन फॉलोइंग तगड़ी है। लोगों को इनके गाने और डांस मूव्ज बेहद पसंद है।
आपको बताते चलें कि शकीरा पूरी दुनिया में वाका-वाका गर्ल के नाम से फेमस है। वहीं, साल 2007 में मुंबई में इन्होंने शो किया था। इस बार 2026 में दो बड़े शहरों में शकीरा का कॉन्सर्ट होने जा रहा है। ये इवेंट Feeding India Concert 2026 के जरिए आयोजित हो रहा है, इनका उद्देश्य है कि भूख और कुपोषण जैसे मुद्दों के प्रति लोागों में जागरूकता बढ़ाना है। आइए आपको बताते हैं कैसे और कहां टिकट बुक करें।
कब और कहां होंगे शो?
सबसे पहला कॉन्सर्ट शकीरा का मुंबई में 10 अप्रैल 2026 को होने जा रहा है। ये शो Mahalaxmi Racecourse में आयोजित होगा। दूसरी ओर 15 अप्रैल 2026 को शकीरा लाइव परफॉर्मेंस देंगी। ये कॉन्सर्ट Jawaharlal Nehru Stadium में रखा गया है। इसके अतिरिक्त शकीरा का कॉन्सर्ट बेंगलुरु में भी होगा।
टिकट कब से मिलेंगे?
यदि आपके पास HSBC का क्रेडिट कार्ड है, तो आपको टिकट बुक करने का विशेष पहले मौका मिलेगा। प्री-सेल 27 फरवरी को दोपहर 12 बजे शुरू होकर 1 मार्च को दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद 1 मार्च को दोपहर 1 बजे से सभी के लिए सामान्य टिकट बिक्री शुरू कर दी जाएगी। टिकटें District by Zomato ऐप और उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी। दिलचस्प बात यह है कि, आपको यहां Buy Now, Pay Later जैसी फैसिलिटी भी मिलेगी। ऐसे में आप पहले हाफ पेमेंट कर सकते हैं, बाकी का भुगतान बाद में करें।
कौन-से गाने सुनने को मिल सकते हैं?
कहा जा रहा है कि शकीरा अपने सबसे सुपरहिट गानों पर परफॉर्म करेंगी। इनमें Hips Don’t Lie, Whenever, Wherever और Waka Waka जैसे सॉन्ग्स शामिल हैं। शकीरा के इन गानों के फैन तो हम सभी है। भारत में यह गाने काफी पसंद किए गए है। यदि आप भी लाइव शकीरा का परफॉर्म देखना चाहते हैं, तो दिल्ली और मुंबई में कॉन्सर्ट देख सकते है।
Continue reading on the app
ब्रिटिश एकेडमी फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (BAFTA) पुरस्कारों के 2026 संस्करण में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी सादगी और भारतीय जड़ों से पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया। जिसे 'ब्रिटिश ऑस्कर' कहा जाता है, उस प्रतिष्ठित मंच पर आलिया ने न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि अपनी मातृभाषा हिंदी को वैश्विक सम्मान भी दिलाया।
'नमस्ते' और 'सबटाइटल्स' वाला मज़ेदार अंदाज़
सिल्वर गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही आलिया भट्ट जब मंच पर 'बेस्ट फिल्म नॉट इन इंग्लिश लैंग्वेज' का पुरस्कार पेश करने आईं, तो उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत एक सरल ‘नमस्कार’ के साथ की। हॉस्ट एलन कमिंग द्वारा परिचय दिए जाने के बाद आलिया ने हिंदी में कहा: "अगला अवार्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेजी में नहीं है।" इसके तुरंत बाद उन्होंने मजाकिया लहजे में अंग्रेजी में जोड़ा, "अभी सबटाइटल्स की तलाश मत कीजिए" (Don’t reach for the subtitles just yet)। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि फिल्में अनगिनत आवाजों में बोलती हैं, फिर भी सिनेमा की भावना वैश्विक होती है।
..............................................................................................................
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का काउंटडाउन शुरू
रश्मिका-विजय ने ऑफिशियल किया अपना रिश्ता
कपल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते
की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था
जिसमें उन्होंने अपनी शादी की खबरों पर मुहर लगा दी
इस कंफर्मेशन के बाद अब कपल अपनी ग्रैंड वेडिंग के लिए उदयपुर
के लिए रवाना हो रहा है, जिसका पहला वीडियो सामने आया है
सामने आए लेटेस्ट वीडियो में विजय फॉर्मल लुक में नजर आ रहे हैं
उन्होंने ब्लैक पैंट के साथ व्हाइट शर्ट और ब्लैक कोट कैरी किया हुआ हैं
वहीं रश्मिका का बॉस लेडी लुक देखने को मिल रहा है
रश्मिका ने ग्रे फॉर्मल पैंट के साथ व्हाइट शर्ट पहनी है
और पैंट से मैच करता कोट पहना हुआ है
..............................................................................................................
BAFTA 2026: आलिया भट्ट ने 'नमस्ते' से जीता दुनिया का दिल
BAFTA में आलिया भट्ट ने अपनी सादगी से इतिहास रच दिया
'बेस्ट फिल्म नॉट इन इंग्लिश लैंग्वेज' का अवार्ड पेश करते हुए
आलिया ने मंच पर 'नमस्ते' कहकर सबको संबोधित किया
और अपनी स्पीच की शुरुआत हिंदी में की
सिल्वर गुच्ची गाउन में सजी आलिया का यह वीडियो सोशल मीडिया
पर वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें 'ग्लोबल आइकॉन' बता रहे है
..............................................................................................................
बाफ्टा अवार्ड्स में धर्मेंद्र को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
बाफ्टा 2026 में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को विशेष सम्मान दिया गया
समारोह के 'In Memoriam' खंड में जेसी वेयर की भावुक
परफॉरमेंस के बीच धर्मेंद्र की तस्वीर स्क्रीन पर दिखाई गई
नवंबर 2025 में दुनिया को अलविदा कहने वाले 'ही-मैन' के लिए
यह वैश्विक सम्मान उनके छह दशक लंबे करियर को एक सलाम था
..............................................................................................................
Dipika Kakar को लिवर कैंसर के बाद हुई पेट में गंभीर बीमारी
दीपिका कक्कड़ ने खुलासा किया कि उन्हें नई बीमारी हो गई है
जिस वजह से अब उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा
शोएब इब्राहिम ने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि दीपिका को दो तीन
दिनों से पेट दर्द हो रहा था और तब उन्होंने डॉक्टर से जांच
करवाई तो उसमें खुलासा हुआ कि एक्ट्रेस के पेट में सिस्ट है
बीती रात दर्द तेज हो गया तो हमें डॉक्टर के पास जाना पड़ा
बता दें कि एक्ट्रेस का लिवर कैंसर ट्रीटमेंट अभी चल रहा है
..............................................................................................................
Continue reading on the app