Responsive Scrollable Menu

सोना ₹3 हजार महंगा, ₹1.58 लाख पर पहुंचा:चांदी ₹15 हजार महंगी होकर ₹2.65 लाख किलो हुई, इस साल 35 हजार बढ़ चुकी

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 23 फरवरी को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 3,362 रुपए बढ़कर 1,58,428 रुपए पहुंच गया है। इससे पहले यह 1,55,066 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 15,236 रुपए बढ़कर 2,65,550 रुपए पर आ गई है। कल इसकी कीमत 2,50,314 रुपए किलो थी। एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में सोने-चांदी कीमतें और बढ़ सकती हैं। इस साल सोना 25,000 रुपए और चांदी 35,000 रुपए महंगी हुई इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 25,000 रुपए और चांदी 35,000 रुपए महंगी हो चुकी है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑल टाइम हाई भी बनाया था। इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns 23 फरवरी, 2026) 2025 में सोना ₹57 हजार महंगा हुआ 1.80 लाख तक जा सकता है सोना इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी UBS के अनुसार सोने की मांग में तेजी बनी हुई है। 2025 में दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने 863 टन सोना खरीदा था। अब अनुमान है कि 2026 में यह खरीदारी बढ़कर 950 टन तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही, गोल्ड ईटीएफ (ETF) में निवेश भी बढ़कर 825 टन होने की उम्मीद है। UBS को पूरा भरोसा है कि 2026 में सोने की कीमतें और ऊपर जाएंगी। रिपोर्ट के अनुसार, साल के बीच तक सोना 6,200 डॉलर प्रति औंस के ऊंचे स्तर को छू सकता है। अगर रुपए के हिसाब से बात करें तो सोने का भाव 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

Continue reading on the app

Ribbon Pakoda: कुरकुरे और चटपटे रिबन पकोड़ा से चाय का मज़ा होगा दोगुना, जानिए आसान रेसिपी

Ribbon Pakoda: शाम की चाय के साथ अगर कुछ अलग और कुरकुरा खाने का मन हो, तो रिबन पकोड़ा एक बेहतरीन विकल्प है। दक्षिण भारत का यह पारंपरिक स्नैक अपने अनोखे आकार और जबरदस्त क्रंच के लिए खास पहचान रखता है। हल्की मसालेदार खुशबू और सुनहरा रंग इसे देखते ही मुंह में पानी ला देता है।

रिबन पकोड़ा खासतौर पर त्योहारों और खास मौकों पर बनाया जाता है, लेकिन इसकी आसान रेसिपी के चलते आप इसे कभी भी घर पर तैयार कर सकते हैं। चावल के आटे और बेसन से बनने वाला यह स्नैक लंबे समय तक कुरकुरा रहता है, इसलिए इसे स्टोर करके भी रखा जा सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

रिबन पकोड़ा बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप चावल का आटा
  • 1/2 कप बेसन
  • 1 बड़ा चम्मच गर्म तेल (मोयन के लिए)
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच तिल
  • एक चुटकी हींग
  • स्वादानुसार नमक
  • पानी (आटा गूंधने के लिए)
  • तेल (डीप फ्राई के लिए)

रिबन पकोड़ा बनाने का तरीका

रिबन पकोड़ा एक स्वादिष्ट स्नैक डिश है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में चावल का आटा और बेसन छान लें। इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, तिल, हींग और नमक डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसमें एक बड़ा चम्मच गर्म तेल डालें और हाथों से मिक्स करें ताकि मिश्रण में हल्की नमी आ जाए।

इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त लेकिन मुलायम आटा गूंध लें। ध्यान रखें कि आटा ज्यादा ढीला न हो, वरना पकोड़े सही आकार में नहीं बनेंगे। रिबन पकोड़ा बनाने के लिए आपको चकली मेकर या सेव बनाने वाली मशीन की जरूरत होगी। इसमें रिबन आकार की जाली लगाएं।

तैयार आटे को मशीन में भरें और हल्के हाथ से दबाते हुए गरम तेल में गोल-गोल घुमाते हुए सीधे डालें। ध्यान रखें कि तेल मध्यम आंच पर गरम हो, बहुत तेज आंच पर पकोड़े जल सकते हैं। जब पकोड़े तेल में डाल दें, तो उन्हें मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।

Vegetable Momos: फेमस स्ट्रीट फूड वेजिटेबल मोमोज़ घर पर करें तैयार, टेस्टी और हेल्दी स्नैक सब करेंगे पसंद

Skin Care Tips: बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर दिखने लगा है? इन 5 घरेलू उपायों से पाएं नया निखार

Jaggery Purity: शुद्ध समझकर मिलावटी गुड़ तो नहीं खा रहे? इन तरीकों से प्योरिटी की करें पहचान

Chronic Snoring: खर्राटे की समस्या से परेशान रहते हैं? इन घरेलू तरीकों को आज़माएं, मिलेगा आराम

बीच-बीच में पलटते रहें ताकि दोनों तरफ से समान रूप से पक जाएं। जब रंग सुनहरा हो जाए और बुलबुले कम हो जाएं, तो पकोड़ों को निकालकर टिशू पेपर पर रख दें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।

पूरी तरह ठंडा होने के बाद रिबन पकोड़े को एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें। ये 2-3 हफ्तों तक आसानी से कुरकुरे बने रहते हैं। आप इन्हें चाय, कॉफी या त्योहारों पर स्नैक के रूप में परोस सकते हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Continue reading on the app

  Sports

6,6,6,6,और 6! शिमरन हेटमायर ने वानखेड़े में मचाई तबाही, ठोक दी रिकॉर्ड फिफ्टी

Shimron Hetmyer smashed fastest half century: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में शिमरन हेटमायर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 19 गेंद में तूफानी फिफ्टी लगाई. हेटमायर ने अर्धशतक को पूरा करने में 5 छक्के और 4 चौके भी लगाए. वेस्टइंडीज के लिए टी20 विश्व कप इतिहास का ये सबसे तेज अर्धशतक भी है. Mon, 23 Feb 2026 19:53:54 +0530

  Videos
See all

Kanpur News: होली से पहले कानपुर सेंट्रल पर राजधानी ट्रेन से पकड़ी गई 18000 किलो सुपारी | UP Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T14:45:06+00:00

Shankhnaad: Khereshwar Mahadev दाऊजी मंदिर समिति का विवादित पोस्टर | Aligarh Temple Controversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T14:41:15+00:00

Lucknow University Protest : प्रदर्शनकारी छात्र बोले, चादर डालकर कहीं पढ़ने लगते हैं Namaz | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T14:39:49+00:00

Shankhnaad: Bihar Vidhan Sabha में विधायक फंड पर हंगामा, राशि बढ़ाने की मांग पर पक्ष-विपक्ष एकजुट #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T14:44:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers