Mulank Rashifal (23 फरवरी 2026): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन
23 February ka Ank Rashifal: आज 23 फरवरी है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 23/02/2026, 2+3+ 0+2+2+0+2+6 =17 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 17 है, जिसका जोड़ 8(1+7=8) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 8 के स्वामी शनि हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का सोमवार यानी 23 फरवरी का अंक राशिफल।
मूलांक 1
आज का दिन नेतृत्व क्षमता को परखने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। यदि आप व्यापार करते हैं तो निवेश सोच-समझकर करें। वरिष्ठों से मतभेद हो सकता है, इसलिए अहंकार से बचें। आर्थिक रूप से दिन स्थिर रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। पारिवारिक जीवन में संतुलन आवश्यक है। स्वास्थ्य में सिरदर्द या थकान संभव है।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
मूलांक 2
भावनात्मक रूप से थोड़ा भारी दिन हो सकता है। रिश्तों में स्पष्टता रखें, भ्रम से बचें। नौकरी में मेहनत का परिणाम तुरंत न मिले तो निराश न हों। यह दिन धैर्य का है। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी, लेकिन उधार देने से बचें। स्वास्थ्य में पेट या जल तत्व से जुड़ी समस्या हो सकती है।
उपाय: चंद्रमा को कच्चा दूध अर्पित करें या सफेद वस्तु का दान करें।
मूलांक 3
आज अनुशासन और योजनाबद्ध तरीके से काम करना लाभकारी रहेगा। आपके विचार प्रभावशाली रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार में किसी बुजुर्ग से सलाह लाभदायक सिद्ध होगी।
उपाय: गुरु मंत्र का जप करें।
मूलांक 4
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन सकती है। व्यापार में योजनाओं को लागू करने का सही समय है। व्यक्तिगत जीवन में कठोर शब्दों से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु तनाव से बचना जरूरी है।
उपाय: जरूरतमंद को काले तिल का दान करें।
मूलांक 5
कार्यक्षेत्र में समझदारी से लिया गया निर्णय भविष्य में लाभ देगा। यात्रा संभव है, लेकिन सावधानी रखें। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। रिश्तों में स्पष्ट संवाद रखें। किसी से बेवजह विवाद करने से बचें।
उपाय: हरे रंग का प्रयोग करें।
मूलांक 6
आज पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में स्थिरता रहेगी। कला, फैशन या डिजाइन से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनाए रखें।
उपाय: माता लक्ष्मी का स्मरण करें।
मूलांक 7
आज आत्ममंथन का दिन है। गंभीरता आपको गहराई से सोचने पर मजबूर करेगी। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव हो सकता है। निर्णय लेते समय अंतर्ज्ञान पर भरोसा रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी आवश्यक है। स्वास्थ्य में कमर या पैरों में दर्द संभव है।
उपाय: ध्यान और प्राणायाम करें।
मूलांक 8
आज का दिन आपके लिए अत्यंत प्रभावशाली रहेगा। यह कर्मफल का समय है। यदि आपने पूर्व में मेहनत की है तो उसका फल मिल सकता है। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। परंतु क्रोध और कठोरता से बचें। स्वास्थ्य में जोड़ों का ध्यान रखें।
उपाय: शनि मंत्र का जप करें।
मूलांक 9
आज संयम और धैर्य की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, लेकिन आप साहस से स्थिति संभाल लेंगे। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकता है। रिश्तों में अहंकार से बचें। स्वास्थ्य में रक्तचाप या तनाव की समस्या हो सकती है।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
Upcoming IPOs 2026: इस हफ्ते Clean Max और PNGS Reva समेत खुलेंगे 8 नए IPO, 4 कंपनियों की होगी लिस्टिंग, बंपर कमाई का मौका!
Upcoming IPO this week: एक्सपर्ट्स की सलाह है कि किसी भी आईपीओ में पैसा लगाने से पहले उसके ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर नजर जरूर रखें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
NDTV













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







