Responsive Scrollable Menu

मलाइका अरोड़ा ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग मनाया वैलेंटाइन्स डे!:इटली से हर्ष मेहता के साथ तस्वीरें हुईं वायरल, एक्ट्रेस के बर्थडे में भी हुए थे शामिल

मलाइका अरोड़ा का नाम इन दिनों डायमंड मर्चेंट बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ जुड़ रहा है। दोनों को कॉन्सर्ट में साथ स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से ही दोनों के लिंक-अप की खबरें सुर्खियों में हैं। इसी बीच अप रूमर्ड कपल की इटली से एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि दोनों ने साथ वैलेंटाइन्सडे सेलिब्रेट किया है। सामने आई तस्वीर में हर्ष मेहता, मलाइका अरोड़ा के साथ सेल्फी क्लिक करते नजर आ रहे हैं। ब्लैक ओवरकोट पहनीं मलाइका अरोड़ा रोमांटिक अंदाज में हर्ष के साथ पोज करती नजर आई हैं। इस दौरान सेल्फी क्लिक कर रहे हर्ष ने भी ग्रे ओवरकोट पहन रखा है। वायरल फोटो का बैकड्रॉप इटली के फेम मॉन्यूमेंट का है। कैसे शुरू हुईं मलाइका- हर्ष के रिलेशनशिप की खबरें कुछ समय पहले ही मलाइका अरोड़ा को हर्ष मेहता के साथ एक मुंबई में हुए एनरिक ग्लेसिया के कॉन्सर्ट में स्पॉट किया गया था। दोनों साथ कॉन्सर्ट में पहुंचे और कॉन्सर्ट के बीच इशारों में एक-दूसरे से बात करते नजर आए थे। इसके बाद दोनों कॉन्सर्ट के बाद एक साथ वहां से निकले। इसके बाद हर्ष मेहता, मलाइका अरोड़ा के 50वें बर्थडे सेलिब्रेशन में भी मौजूद रहे। इस पार्टी में मलाइका के बेटे भी पहुंचे थे। मलाइका अरोड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से भी बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें शेयर की थीं, हालांकि उन तस्वीरों में हर्ष की साफ झलक नहीं थीं। या तो उनका चेहरा क्रॉप किया गया था, या वो छिपे हुए थे। कुछ दिनों बाद दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, हालांकि इस दौरान दोनों अलग-अलग एयरपोर्ट पहुंचे और मीडिया की नजरों से बचते दिखे थे। दोनों दुबई में हुए एक प्रॉपर्टी से जुड़े इवेंट में भी साथ पहुंचे थे, जिसका वीडियो भी सामने आया था। मलाइका बोलीं- लोगों का बातें करना पसंद है हाल ही में द नम्रता जकारिया शो में मलाइका अरोड़ा ने हर्ष मेहता से नाम जुड़ने पर कहा था, “लोगों को बातें करना पसंद है। अगर आपको किसी के साथ स्पॉट किया जाता, आप बाहर जाते हैं तो यह एक डिस्कशन का प्वाइंट बन जाता है। मैं बिना वजह इन बातों को हवा नहीं देना चाहती। मैं ऐसा नहीं करना चाहती क्योंकि इससे वास्तव में कोई फायदा नहीं होगा। यकीन मानिए, मैं जब भी बाहर निकली हूं, चाहे वह कोई पुराना दोस्त हो, गे फ्रेंड हो, शादीशुदा दोस्त हो, कोई पुराना दोस्त हो, मैनेजर हो या कोई भी हो...मेरा नाम तुरंत उस इंसान से जुड़ जाता हैं। हम इस पर हंसते और मजाक बनाते हैं।”

Continue reading on the app

Yellow Fever होने पर क्या होता है? यहां जानिए इसके शुरुआती 5 खतरनाक लक्षण, बिल्कुल भी ना करें नजरअंदाज

Peela Bukhar Aana: इन दिनों पीला बुखार काफी फैल रहा है. भारत में इसके कई केस देखने को मिल गए हैं. ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि यह वायरस होता कैसे है और इसके क्या लक्षण होते हैं.

The post Yellow Fever होने पर क्या होता है? यहां जानिए इसके शुरुआती 5 खतरनाक लक्षण, बिल्कुल भी ना करें नजरअंदाज appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

  Sports

घर में धन की कमी और परेशानियों से परेशान हैं? जानिए जीरे से खुशहाली कैसे लाएं

हमारे घर की रसोई में कई ऐसी साधारण चीजें होती हैं, जिनका इस्तेमाल सिर्फ खाने में नहीं बल्कि जीवन की परेशानियों को दूर करने में भी किया जा सकता है। जीरा भी उनमें से एक है। यह छोटा सा मसाला न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर … Sun, 22 Feb 2026 15:23:05 GMT

  Videos
See all

Hindu धर्म पर Digviijay Singh का बयान, BJP ने मोर्चा खोला | BJP vs Congress | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T10:04:27+00:00

US Supreme Court on Trump Tariffs: 18% या 10%...अब भारत को कितना देना होगा टैरिफ? | PM Modi | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T10:01:31+00:00

8th Pay Commission Update : होली से पहले कर्मचारियों की सैलरी डबल ? | DA Hike Salary Hike | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T10:15:05+00:00

वो 'Super Commando' जिससे कांपता है दुश्मन! Captain Israel की ज़बरदस्त कहानी | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T10:03:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers