Responsive Scrollable Menu

Pew Research Center: हिंदू धर्म अमेरिका का सबसे शिक्षित धार्मिक समुदाय, जानें अन्य धर्मों के बारे में

Pew Research Center: अमेरिका में सबसे अधिक शिक्षित हिंदू धर्म के अनुयायी हैं. ये दावा हम नहीं बल्कि प्यू रिसर्च सेंटर ने किया है. प्यू रिसर्च सेंटर की 2023-24 रिलिजिय लैंडस्केप स्टडी के अनुसार, 70 प्रतिशत हिंदुओं के पास बैचलर या फिर उससे ऊपर की डिग्री है. प्यू द्वारा ये रिपोर्ट 19 फरवरी को पब्लिक की गई थी. 

दूसरे नंबर पर कौन सा धर्म

प्यू ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि हिंदुओं के बाद अमेरिका का दूसरा सबसे अधिक शिक्षित धर्म यहूदी है. 65 प्रतिशत अमेरिकी यहूदियों के पास बैचलर या फिर उससे ऊपर की डिग्री है. खास बात है कि ये आंकड़ा पूरे अमेरिका के व्यस्कों के औसत से बहुत ज्यादा है. अमेरिका के सिर्फ 35 प्रतिशत लोगों के पास ही बैचलर या उससे ऊपर की डिग्री है.  

हिंदुओं-यहूदियों के बाद इन धर्मों के लोग सबसे ज्यादा शिक्षित

हिंदू और यहूदी धर्म के अलावा, अन्य धार्मिक समूहों में भी राष्ट्रीय औसत से अधिक शिक्षा स्तर है. जैसे ऑर्थोडॉक्स और बौद्ध धर्म के 40 प्रतिशत से अधिक व्यस्कों के पास कम से कम एक बैचलर डिग्री है. मुस्लिम भी इसी स्लॉट में आते हैं. मेनलाइन प्रोटेस्टेंट ईसाईयों की भी एजुकेशन राष्ट्रीय औसत से ऊपर हैं.

इनकी शिक्षा का औसत राष्ट्रीय औसत से कम

इसके अलावा, कैथोलिक, ब्लैक प्रोटेस्टेंट और इवैंजेलिकल प्रोटेस्टेंट चर्चों के सदस्यों में कॉलेज ग्रेजुएट्स का प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से कम है.

कब हुआ था ये सर्वे?

प्यू रिसर्च द्वारा ये सर्वे 17 जुलाई 2023 से चार मार्च 2024 के बीच करवाया गया था, जिसमें कुल 36,908 अमेरिकी व्यस्क शामिल हुए थे. ये अध्ययन अमेरिका में शिक्षा, धर्म और सामाजिक जीवन के बीच संबंधों को समझने में बहुत महत्वपूर्ण है.  

क्यों विभिन्न धर्मों के बीच शैक्षिक अंतर?

प्यू ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि शैक्षिक अंतर की बड़ी वजह डेमोग्राफिक पैटर्न और इमिग्रेशन है. हिंदू, यहूदी और बौद्ध समुदाय के अधिकांश लोग उच्च शिक्षा या फिर स्किल्ड वर्कर कार्यक्रमों के जरिए अमेरिका पहुंचे हैं, जिस वजह से इन समुदायों में हाइली क्वालिफाइड आबादी का रेशियो राष्ट्रीय औसत से अधिक है.  

 

 

 

Continue reading on the app

Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi OTT Release Date: कब और कहाँ देख पाएंगे फिल्म? जानिए

Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi एक साउथ इंडियन फिल्म है। जिसने थिएटर रिलीज के बाद दर्शकों के बीच अच्छी चर्चा बटोरी। फिल्म ...

Continue reading on the app

  Sports

Shikhar Dhawan Wife: कौन हैं शिखर धवन की दूसरी पत्नी Sophie Shine? जानें उम्र, करियर और लाइफस्टाइल की पूरी डिटेल्स

Shikhar Dhawan Wife: भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 21 फरवरी 2026 को आयरिश बिजनेस प्रोफेशनल सोफी शाइन के साथ नई जिंदगी की शुरुआत की। 40 साल की उम्र में दूसरी शादी कर धवन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आइए जानते हैं उनकी पत्नी सोफी शाइन के बारे में।

कौन हैं सोफी शाइन?

सोफी मूल रूप से आयरलैंड की रहने वाली हैं। उनका जन्म 1990 में हुआ था और फिलहाल उनकी उम्र 35 साल है। कॉर्पोरेट दुनिया में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। वे ग्लैमर से दूर रहकर प्रोफेशनल लाइफ को ज्यादा महत्व देती है।

यह भी पढ़े - शिखर धवन ने सोफी शाइन से रचाई शादी, आइवरी लहंगा और व्हाइट शेरवानी में दिखा कपल का रॉयल अंदाज

पढ़ाई में रही अव्वल

सोफी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई आयरलैंड के Castletroy College से की। इसके बाद उन्होंने Limerick Institute of Technology से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की। 

यह भी पढ़े - 150 करोड़ के बिटकॉइन स्कैम केस में राज को मिली जमानत, ED बोली - ब्लैक मनी को वाइट करने के लिए शिल्पा...

कॉर्पोरेट करियर

सोफी ने अबू धाबी स्थित Northern Trust Corporation में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट और सीनियर प्रोडक्ट कंसल्टेंट के रूप में काम किया है। इसके अलावा वे प्रोडक्ट कंसल्टिंग से भी जुड़ी रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी नेटवर्थ 1 से 2 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है।

यह भी पढ़े - कंगना संग कैटफाइट पर तापसी ने तोड़ी चुप्पी: कहा - 'सस्ती कॉपी' और 'बी ग्रेड एक्ट्रेस'...मैं उनसे कभी नहीं भिड़ी!

धवन कंपनी में निभा रही अहम भूमिका

शादी के पहले से सोफी धवन की स्पोर्ट्स कंपनी Da One Sports में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वे बिजनेस मैनेजमेंट में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

यह भी पढ़े - ‘तुम वो सब कुछ हो जिसका मैंने सपना देखा था’: रकुलप्रीत सिंह ने शादी की दूसरी सालगिरह पर जैकी भगनानी पर बरसाया प्यार

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं

सोफी सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। साथ ही वे धवन फाउंडेशन के जरिए सामाजिक कार्यो में भी योगदान दे रही हैं।

यह भी पढ़े - प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर भड़कीं सरगुन मेहता: बोलीं- 'रवि और मुझे इसके बार में नहीं पता, झूठी खबरें फैलाना बंद करें!

Sun, 22 Feb 2026 17:15:10 +0530

  Videos
See all

Congress देश के लिए बोझ बन गई है - PM मोदी | PM Modi Speech | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T11:45:04+00:00

दो दिवसीय बैठक में Bajrang Dal ने तय की नई दिशा, अशांत क्षेत्रों में कानून लागू करने पर जोर l Jaipur #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T11:39:33+00:00

बेंजामिन नेतन्याहू 'किंग बीबी' कैसे बने? #netanyahu #middleeast #usiranconflict #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T11:35:09+00:00

BJP Protest Against Congress: Bhopal पथराव पर सियासत तेज! भाजपा प्रतिनिधिमंडल पहुंचा हबीबगंज थाना l #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T11:44:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers