लाल आतंक में आखिरी कील वाला VIDEO: नक्सलियों के 200 स्मारकों पर बुलडोजर एक्शन
Naxal Bulldozer Action Video: छत्तीसगढ़ समेत देश के कई नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों ने लाल आतंक के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है. गृह मंत्री अमित शाह का नक्सली मुक्त देश बस अब पूरा होने जा रहा है. सुरक्षाबलों ने बड़ा अभियान चलाते हुए नक्सलियों के स्मारकों पर बुलडोजर एक्शन किया है. सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक अलग-अलग राज्यों में अब तक 203 से ज्यादा नक्सली स्मारकों को ध्वस्त किया जा चुका है. ये स्मारक जंगलों और गांवों के आसपास बनाए गए थे, जिन्हें नक्सली संगठन अपनी विचारधारा के प्रचार और स्थानीय लोगों पर प्रभाव बनाए रखने के लिए इस्तेमाल करते थे. प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई नक्सल नेटवर्क की प्रतीकात्मक और मनोवैज्ञानिक पकड़ खत्म करने के लिए की गई है. अभियान के दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात रही और स्थानीय प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा. अधिकारियों के अनुसार सरकार का लक्ष्य सिर्फ हथियारबंद गतिविधियों पर रोक लगाना ही नहीं बल्कि नक्सल प्रभाव के प्रतीकों को भी पूरी तरह समाप्त करना है. इस कार्रवाई का वीडियो सामने आने के बाद इसे लाल आतंक में आखिरी कील बताया जा रहा है.
सराय काले खां से मोदीपुरम अब ₹213 में, 60 मिनट में पहुंचेंगे घर, जानें मेरठ मेट्रो का किराया, टाइमिंग और रूट की पूरी जानकारी
मेरठ की रफ्तार को नए पंख लग गए हैं! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मेरठ के बीच 82.15 किमी लंबे देश के पहले RRTS कॉरिडोर और 'मेरठ मेट्रो' का आज उद्घाटन करेंगे. अब सराय काले खां से मोदीपुरम तक का सफर महज ₹213 में तय होगा. 120 किमी/घंटा की टॉप स्पीड वाली मेरठ मेट्रो शहर के 13 प्रमुख स्टेशनों को जोड़ेगी. जानें नमो भारत ट्रेन का नया किराया, रूट मैप, स्टेशनों की सूची और आम जनता के लिए सफर शुरू होने की पूरी जानकारी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















