पूर्व सरपंच बोले- मासूम शर्मा बटेऊ का नखरा छोड़े:पंचायत में आने पर ही समझौता होगा; हरियाणवी सिंगर के भाई ने माफी मांगी
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा और पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा के बीच हुआ विवाद शांत नहीं हुआ। शनिवार शाम जींद में मासूम शर्मा के बड़े भाई विकास ने पूर्व सरपंच से माफी मांगी और कहा कि मासूम शर्मा बाहर है। इसलिए उसकी जगह मैं आया हूं। इस विवाद को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए। इस पर पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने कहा कि मैं अकेला समझौता नहीं करूंगा। मासूम शर्मा को यहां आकर माफी मांगनी पड़ेगी। उस दिन वह स्टेज पर बटेऊ बना हुआ था। उसे नखरा कम करके आना पड़ेगा और पूरी पंचायत के सामने माफी मांगनी होगी। इससे पहले कोई पंचायत नहीं होगी। दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने बताया कि विकास ने अपने फोन से मासूम शर्मा से बात कराई। मासूम ने बाहर होने की बात कही। मैंने उसे कहा कि जिस तरह उस दिन स्टेज पर ये बातें बोली थीं, उसी तरह यहां आकर लाइव माफी मांगनी पड़ेगी। पहले पढ़िए मासूम शर्मा के भाई विकास ने क्या कहा... पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने मामले में क्या कहा... 18 फरवरी को जींद में हुआ था विवाद विवाद 18 फरवरी को जींद में मासूम शर्मा के बहनोई धर्मवीर आर्य की 25वीं सालगिराह के दौरान हुए कार्यक्रम में हुआ। मासूम शर्मा स्टेज पर आए तो भीड़ देख भड़क गए। उन्होंने वहां खड़े पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा को यहां तक कह दिया था कि मेरे गाने के प्रोग्राम के बीच में कोई सरपंच हो, कोई एमएलए हो, कोई मंत्री हो, मैं किसी ने कुछ नहीं मानता। आप चाहे सरपंच हो मेरा परफॉर्मेंस नीचे बैठकर देखो। मासूम शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। पूर्व सरपंच ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मासूम शर्मा को पंच का चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली और कहा कि मासूम को पैसे देकर कहीं भी नचवा लो। अगर माफी नहीं मांगी तो महापंचायत बुलाई जाएगी। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं:दोस्त मुकेश जाजी ने गलती मानी, सरपंचों ने किया बहिष्कार हरियाणवी सिंगर मासूम का शर्मा जींद शो में पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा के साथ हुआ विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा। अब उनके करीबी दोस्त और हरियाणवी कलाकार मुकेश जाजी ने भी मासूम शर्मा की गलती मानी है। मुकेश जाजी ने इसका एक वीडियो भी जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…
MP में 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट:राजस्थान में पारा 30°C के पार; श्रीनगर में फरवरी का अब तक का सबसे ज्यादा गर्म दिन
देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मध्य प्रदेश में नए वेदर सिस्टम के असर से बारिश और आंधी का दौर शुरू हो गया है। कई जिलों में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। अगले 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में फरवरी का अब तक का सबसे ज्यादा दिन का तापमान 21°C दर्ज हुआ, जो सामान्य से 10°C ज्यादा है। इससे पहले 24 फरवरी 2016 को 20.6°C रिकॉर्ड था। पूरे कश्मीर में गर्मी बढ़ गई है और कई जगह हीटवेव जैसे हालात हैं। गुलमर्ग में पारा 11.5°C रिकॉर्ड हुआ, जो फरवरी का सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 6 दिन में तापमान 1-2°C और बढ़ सकता है। राजस्थान में तापमान 30°C के पार पहुंच चुका है। कई शहरों में दिन का तापमान 30 से 33°C के बीच रहा। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा, जिससे दिन में गर्मी और बढ़ सकती है। छत्तीसगढ़ में भी गर्मी का असर दिखने लगा है। रायपुर समेत कई शहरों में पारा 34°C तक पहुंच गया। वहीं हरियाणा में सुबह-शाम ठंड बरकरार है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने किसानों को फसलों की सिंचाई को लेकर सलाह जारी की है। पहाड़ी राज्यों में हल्की बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के लिए बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। अगले 2 दिन मौसम का हाल 23-24 फरवरी: आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की कुछ जगहों पर बारिश की आशंका। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी की संभावना।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 






















