Responsive Scrollable Menu

Viral Video: एग्जाम में चीटिंग के लिए लड़के ने चप्पल में छिपा ली पर्जी, नकल के लिए चलाया ऐसा तगड़ा दिमाग

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. जहां एक छात्र नकल के लिए पर्चियों को तैयार कर रहा है. उसका ये तरीका इतना दिलचस्प है कि वीडियो लोगों के बीच आते ही वायरल हो गया है. इस क्लिप को देखने के बाद लोगों का कहना है कि अगर आप इतनी मेहनत पढ़ाई के लिए कर लेते हैं तो आपको ऐसे काम करने की जरूरत नहीं पड़ती.

Continue reading on the app

अंग्रेजी मैम ने प्याज के छिलके से बना डाला हेयर कलर, केमिकल फ्री डाई बनाने का जबरदस्त तरीका

Onion Peel Hair Dye: अगर आप अपने बालों को कलर करना चाहते हैं, तो केमिकल वाले डाई की जगह इसे आप प्याज के छिलके से बने डाई से कलर कर सकते हैं. जी हां, इंस्टाग्राम पर इन दिनों ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे beheshte.beauty ने पोस्ट किया है.इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ प्याज के लाल छिलकों को सुखाकर पीसना है, फिर इसमें कोको पाउडर और एलोवेरा जेल मिलाना है. हालांकि इसका कलर सफेद या बालों पर ज्यादा निखर कर आता है.काले बालों पर इसका ज्यादा असर नहीं दिखता है. लेकिन इसका फायदा ये भी है कि आपके बाल को अच्छी कंडीशनिंग मिलती है.

Continue reading on the app

  Sports

Hardik-Natasa: हार्दिक पंड्या एक्स वाइफ नताशा को नहीं भूले! 4 करोड़ का तोहफा देकर फैंस को चौंकाया

Hardik Pandya Natasa Stankovic: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और उनकी पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक भले ही अब अलग हो चुके हों लेकिन अपने बेटे की परवरिश को लेकर दोनों का रिश्ता अब भी मजबूत दिखाई देता। हाल ही में एक खबर ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। कहा जा रहा है कि हार्दिक ने नताशा और अपने बेटे के लिए करीब 4 करोड़ रुपये की लग्जरी कार गिफ्ट की है।

यह कार कोई साधारण गाड़ी नहीं बल्कि शानदार लैंड रोवर डिफेंडर है। इसकी कीमत वेरिएंट और कस्टमाइजेशन के हिसाब से करीब 3 से 4 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में नताशा इस नई काली लग्जरी एसयूवी के साथ नजर आईं। उनके साथ बेटा अगस्त्य भी दिखाई दिया।

दिलचस्प बात यह है कि कार से जुड़ी तस्वीरें खुद वाहन कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं। कैप्शन में यह भी बताया गया कि यह कार मुंबई में डिलीवर की गई और इसे अगस्त्य पांड्या और नताशा स्टेनकोविक को पेश किया गया। 

इस खबर के बाद फैंस के बीच काफी चर्चा शुरू हो गई। कई लोग इसे हार्दिक की तरफ से परिवार के लिए खास जेस्चर मान रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि यह उनके बेटे के लिए किया गया प्यार है।

दरअसल जुलाई 2024 में हार्दिक और नताशा ने आधिकारिक तौर पर अलग होने का फैसला लिया था। अलग होने के बावजूद दोनों ने अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश को हमेशा प्राथमिकता दी है। यही वजह है कि दोनों की को-पेरेंटिंग की अक्सर तारीफ होती रहती है।

इन दिनों हार्दिक अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने माहिका शर्मा के 25वें जन्मदिन पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया था, जिससे उनके रिश्ते की पुष्टि मानी गई। वहीं नताशा भी धीरे-धीरे लाइमलाइट में लौट रही हैं। हाल के इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह जिंदगी में फिर से प्यार के लिए खुली हैं और पिछले अनुभवों ने उन्हें और मजबूत बनाया है।

मुंबई में दिखी इस नई लग्जरी कार ने सोशल मीडिया पर ग्लैमर का तड़का जरूर लगा दिया है। चाहे यह तोहफा हो या बस एक नया खरीद, लेकिन एक बात साफ है कि अलग होने के बाद भी हार्दिक और नताशा अपने बेटे के लिए साथ खड़े नजर आते हैं।

Sun, 22 Feb 2026 11:34:45 +0530

  Videos
See all

Protest Against Congress LIVE: कांग्रेस के खिलाफ गुस्से में भीड़ | Rahul Gandhi | Breaking News |BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T06:32:14+00:00

Telangana में बवाल! Congress और BJP कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प #shortsviral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T06:29:54+00:00

Tamil Nadu में पकड़े गए 6 संदिग्ध आतंकी #aajtak #shorts #viral #viralvideo #viralshorts #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T06:28:43+00:00

Afganistan Vs Pakistan:पाकिस्तान ने अफगान बॉर्डर पर किया हमला | Pakistan border strike #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T06:30:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers