Responsive Scrollable Menu

अधिक मात्रा में तुलसी के पत्ते खाने से हो सकती हैं ये परेशानियां

Side Effects of Tulsi Leaves: तुलसी को आयुर्वेद में एक बेहद पवित्र और औषधीय पौधा माना गया है। इसकी पत्तियों का उपयोग सदियों से सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और पाचन जैसी कई समस्याओं के इलाज में होता आ रहा है। लेकिन कहते हैं ना, ‘अति सर्वत्र वर्जयेत्’ — यानी किसी भी चीज़ की अति हानिकारक हो […]

The post अधिक मात्रा में तुलसी के पत्ते खाने से हो सकती हैं ये परेशानियां appeared first on Grehlakshmi.

Continue reading on the app

जोड़ों के दर्द से राहत और बेहतर पाचन के लिए करें सिद्धासन का अभ्यास

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। स्वस्थ जीवनशैली की चाह रखने वालों के लिए योग सबसे कारगर तरीका है। नियमित रूप से योगासन करने और संतुलित आहार लेने से न सिर्फ शरीर फिट रहता है, बल्कि मन भी शांत और एकाग्र रहता है। इसी कड़ी में सिद्धासन एक ऐसा योगासन है, जिसे प्राचीन समय से लोग करते आए हैं।

सिद्धासन को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण ध्यान आसन माना गया है। सिद्ध का अर्थ है पूर्ण या ज्ञानी। यह एक ऐसी योग मुद्रा है जिसमें पैर की एड़ी को पेरिनियम और दूसरे पैर की एड़ी को जननांग के ऊपर रखकर रीढ़ सीधे रखते हुए ध्यान केंद्रित किया जाता है।

अगर सिद्धासन का अभ्यास नियमित रूप से किया जाए, तो यह पाचन और कई तरह के शारीरिक व मानसिक रोगों जैसे दमा और मधुमेह में लाभ देता है। इसी के साथ ही यह आसन कूल्हों, घुटनों और टखनों को स्ट्रेच करता है।

इसको करने की विधि काफी आसान है। इसको करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर दंडासन की मुद्रा में बैठ जाएं। इसके बाद बाएं पैर को घुटने से मोड़कर एड़ी को पेरिनियम के बीच पर मजबूती से रखें। इसके बाद दाएं पैर को मोड़ें और इसकी एड़ी को बाएं पैर की एड़ी के ठीक ऊपर रखें। दाएं पैर की उंगलियों को बाएं पैर की जांघ और पिंडली के बीच के जोड़ में फंसा दें। अब रीढ़ की हड्डी, गर्दन और सिर को बिल्कुल सीधा रखें और अपनी आंखें बंद करके ध्यान केंद्रित करें।

आयुष मंत्रालय ने इसे अत्यंत महत्वपूर्ण ध्यान आसन बताया है, जो सिद्ध चिकित्सा प्रणाली में शरीर की नाड़ियों का शुद्धिकरण, प्राण ऊर्जा को ऊपर उठाने और मन को शांत करने के लिए एक प्रमुख यौगिक क्रिया मानी जाती है। यह रीढ़ की हड्डी को सीधा रखता है, ब्रह्मचर्य पालन में सहायक है, पाचन में सुधार करता है, और ध्यान व प्राणायाम के लिए एक स्थिर मुद्रा प्रदान करता है।

इसके नियमित अभ्यास से कई तरह के लाभ मिलते हैं। अगर किसी के घुटनों या कूल्हों में दर्द हो तो सावधानी से करें या कुर्सी का सहारा लें। गहरी सांस लेते समय या प्राणायाम के समय उच्च रक्तचाप वाले व्यक्ति सतर्क रहें।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: सुपर-8 के सारे मैच हुए रद्द, तो पाकिस्तान समेत ये टीम होंगी बाहर, समझिए पूरा नियम

T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला ही मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. इस राउंड में अभी और भी मैच होने हैं, जिनमें बारिश का खतरा बना हुआ है. ऐसे में आगे भी कुछ मैच रद्द हो सकते हैं. Sat, 21 Feb 2026 23:40:55 +0530

  Videos
See all

FIR Ordered Against Swami Avimukteshwaranand | FIR के आदेश पर क्या बोले अविमुक्तेश्वरानंद? | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T19:30:06+00:00

Madhya Pradesh के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने AI Summit का दौरा किया और AI के भविष्य को लेकर चर्चा की #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T20:08:55+00:00

Street Dog Menace & Prevention: आवारा कुत्तों का आतंक! क्या है समाधान? How to survive a dog attack? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T20:00:28+00:00

देशभर में नक्सल स्मारकों का होगा जमींदोज, देखिए डीजी CRPF जी पी सिंह से ख़ास बातचीत | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T20:15:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers