Responsive Scrollable Menu

सुपर-8 का पहला मैच आज PAK vs NZ:टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड पर भारी पड़ा पाकिस्तान; साहिबजादा फरहान टॉप रन स्कोरर

टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज का पहला मैच आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच जीतकर इस राउंड में पहुंचीं। ग्रुप स्टेज में दोनों ही टीमों ने 3-3 मैच जीते और 1-1 मुकाबला गंवाया। पाकिस्तान ने नीदरलैंड, अमेरिका और नामीबिया को हराया। वहीं न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा को हराया। पाकिस्तान को भारत ने हराया, वहीं न्यूजीलैंड को साउथ अफ्रीका ने हराया। हेड टू हेड में लगभग बराबरी टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हार-जीत का अंतर लगभग बराबर रहा। दोनों टीमों के बीच 49 टी-20 खेले गए। 24 में पाकिस्तान और 23 में न्यूजीलैंड को जीत मिली। 2 मुकाबले बेनतीजा भी रहे। टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का पलड़ा न्यूजीलैंड पर पूरी तरह भारी रहा। टूर्नामेंट में दोनों के बीच 7 मुकाबले हुए, 5 में पाकिस्तान और महज 2 में कीवी टीम को जीत मिली। टिम साइफर्ट न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर इस वर्ल्ड कप में टिम साइफर्ट ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम 4 मैचों में 167.96 के स्ट्राइक रेट से 173 रन हैं। इस दौरान 89 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा। वहीं बॉलिंग में लॉकी फर्ग्यूसन न्यूजीलैंड के टॉप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 3 मैचों में 9.67 की इकोनॉमी से रन देते हुए 4 विकेट लिए। साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के बेस्ट बैटर रहे नामीबिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में सेंचुरी बनाने वाले साबिहजादा फरहान ने पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 220 रन बनाए। वे टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर भी रहे। बॉलिंग एक्शन की वजह से चर्चा में रहे उस्मान तारिक ने पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उनके नाम 3 ही मैच में 8 विकेट हैं। पिच कंडीशन स्पिनर्स के लिए मददगार आर प्रेमदासा स्टेडियम पर इस टी-20 वर्ल्ड कप में चेज करने वाली टीमें ज्यादातर मैच हारी हैं। इस टूर्नामेंट में यहां 5 मैच खेले गए, 4 में पहले बैटिंग करने वाली टीमों को जीत मिली। वहीं महज एक बार जिम्बाब्वे टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका को हरा सका। ओवरऑल यहां 53 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए। 29 बार चेज करने वाली टीमें जीतीं, जबकि 23 बार पहले बैटिंग करते हुए टीमों को सफलता मिली। एक मैच बेनतीजा रहा। वेदर कंडीशन कोलंबो में शनिवार को दिन तक हवाएं चलने के साथ बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना 30% से 40% है। अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफी, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट ( विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल (कप्तान), कोल मैकोंची, जिमी नीशम, मैट हेनरी, काइल जैमीसन और जैकब डफी। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं। ------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढें… सुपर-8 के मैचों का पूरा शेड्यूल:21 फरवरी से शुरुआत, 3 डबल हेडर होंगे, भारत 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से खेलेगा टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की सुपर-8 टीमें तय हो चुकी है। ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने अगले दौर में प्रवेश किया है। लेकिन, इन टीमों के मुकाबले कब और कहां होंगे? किस टीम को कौन से ग्रुप में रखा गया है और उसका मैच कब होगा। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

रणवीर सिंह के फैंस का खत्म हुआ इंतजार, इस दिन आएगा 'धुरंधर 2' का धमाकेदार ट्रेलर, नोट कर लीजिए तारीख!

रणवीर सिंह एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं. 'धुरंधर 2' को लेकर फिल्मी गलियारों में जबरदस्त चर्चा है और ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के ट्रेलर की तारीख भी लगभग तय हो गई है. खबर है कि 5 मार्च को फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया जा सकता है. मेकर्स इस फिल्म को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में उतारने की पूरी तैयारी कर चुके हैं. पहले पार्ट की जबरदस्त कामयाबी के बाद अब हर किसी की नजरें 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के नए अवतार और हाई-वोल्टेज एक्शन पर टिकी हैं. ट्रेलर रिलीज के साथ ही फिल्म का प्रमोशन और भी तेज होने वाला है.

Continue reading on the app

  Sports

रीवा में मोबाइल की पुरानी बैटरी ब्लास्ट: पढ़ाई कर रहे दो भाई घायल, बड़े बेटे की उंगलियां उड़ीं

ग्राम मझिगवां में मोबाइल की पुरानी बैटरी ब्लास्ट होने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। हादसे के समय दोनों भाई घर के कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग भी घबरा गए। विस्फोट में बड़े बेटे … Sat, 21 Feb 2026 12:30:39 GMT

  Videos
See all

AI Impact Summit 2026 | रामगोपाल यादव ने AI टेक्नोलॉजी का किया विरोध! | #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T04:57:59+00:00

Delhi Subhash Nagar Delivery Boy Accident: दिल्ली कार हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत | Delhi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T04:54:08+00:00

Uttar Pradesh में जारी है पुलिस का 'ऑपरेशन लंगड़ा', Police और गोकशी के आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T04:59:05+00:00

Action on Congress over AI Summit Protest LIVE: गिरफ्तार होंगे Rahul Gandhi? | BJP | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T04:58:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers