Kharmas 2026: मार्च में लगने वाला है खरमास, जानें विवाह के हैं कितने मुहूर्त?
Ayesha Khan: आयशा के नाम से व्हाट्सएप पर हो रही धोखाधड़ी, खुद एक्ट्रेस ने फैन्स को दी चेतावनी कहा - ये मैं नहीं हूं!
Ayesha Khan: ‘धुरंधर’ और ‘किस किसको प्यार करूं 2’ से मशहूर अभिनेत्री आयशा खान ने अपने फैंस को सतर्क किया है। हाल ही में उनके नाम से व्हाट्सएप पर किसी ने लोगों को मैसेज भेजना शुरू कर दिया। इसके बाद आयशा को खुद सामने आकर इंस्टाग्राम पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए साफ कहना पड़ा कि “यह मैं नहीं हूं। कृपया इस नंबर से संपर्क न करें।”
व्हाट्सएप पर हो रहा फ्रॉड
पहले भी सोशल मीडिया पर सिलेब्स के फेक अकाउंट के जरिए फैंस से बातचीत की जाती थी, अब धोखाधड़ी का तरीका बदल गया है। कई लोग व्हाट्सएप पर सेलिब्रिटी बनकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। आयशा खान ने खुद सामने आकर लोगों को आगाह किया कि यह नंबर उनका नहीं है।
यह भी पढ़े - बॉलीवुड नहीं छोड़ना चाहती थीं Priyanka Chopra: इस बड़ी वजह से चली गईं विदेश! बोलीं- 'मुझे धकेला जा रहा था...'
पहले भी सेलिब्रिटीज हुए हैं टारगेट
इससे पहले भी दृश्यम फेम ‘श्रिया सरन’ ने भी इसी तरह के फेक व्हाट्सएप नंबर को लेकर चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि कोई उनके नाम से लोगों से संपर्क कर रहा है और यह बहुत अजीब है। उन्होंने फेक अकाउंट बनाने वाले को संदेश दिया था कि “अपना समय किसी और पर लगाओ, किसी का नकल करने में नहीं।”
यह भी पढ़े - रणवीर सिंह को धमकाने वाले हैरी बॉक्सर की तलाश तेज: पुलिस ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर; मांगी थी ₹20 करोड़ की फिरौती
आयशा के अपकमिंग प्रोजेक्टस
वर्कफ्रंट की बात करें तो आयशा खान आखिरी बार फिल्म ‘Kis Kisko Pyaar Karoon 2’ में नजर आई थी। इसके अलावा उन्हें ‘Dhurandhar’ के गाने ‘शरारत’ में देखा गया, जिसमें उनके डांस मूव्स ने सभी का ध्यान खींचा।
रिपोर्ट्स के अनुसार आयशा ‘Bhagam Bhag 2’ का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि, अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और मनोज बाजपेयी नजर आएंगे।
यह भी पढ़े - कंगना संग कैटफाइट पर तापसी ने तोड़ी चुप्पी: कहा - 'सस्ती कॉपी' और 'बी ग्रेड एक्ट्रेस'...मैं उनसे कभी नहीं भिड़ी!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi


















.jpg)




