Responsive Scrollable Menu

Trump ने शहबाज से कहा- चुपचाप खड़े होकर मोदी की तारीफ सुनो! फिर जो हुआ...

 पिछले तीन-चार महीनों से राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से अपनी तारीफ सुन रहे पाकिस्तान पर डोनाल्ड ट्रंप ने ही सरेआम बेइज्जती कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सरेआम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से कहा कि खड़े हो जाओ। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ शुरू कर दी। ट्रंप का आर्डर मिलते ही शहबाज शरीफ खड़े हो गए। ट्रंप के मुंह से पीएम मोदी की तारीफ सुनते रहे। इसके बाद थोड़ा झुके, दिल पर हाथ रखा और बैठ गए। आपको यह पूरा वीडियो दिखाएंगे जिसमें दरअसल यह घटना ट्रंप इंस्टिट्यूट ऑफ पीस में आयोजित बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक के दौरान हुई। हर बार की तरह शहबाज शरीफ ने इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को मक्खन लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

इसे भी पढ़ें: पूरी दुनिया पर लगेगा 10% एक्ट्रा टैरिफ...अमेरिका SC के फैसले से बौखलाए ट्रंप ने उठा लिया चौंकाने वाला फैसला

जैसे ही डोनल्ड ट्रंप मीटिंग के लिए आए तो सबसे पहले शहबाज शरीफ ने उन्हें सलाम ठोक दिया। इसके बाद डॉन्ड ट्रंप बोर्ड ऑफ पीस के मेंबर बने देशों के नेताओं से जब हाथ मिलाने पहुंचे तो शहबाज शरीफ भी अलर्ट हो गए। वह सावधान मुद्रा में खड़े रहे ताकि उन्हें भी हाथ मिलाने का मौका मिले लेकिन इस बार डॉनल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान पर पहला तमाचा जड़ दिया। डॉनल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ को पूछा तक नहीं। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति भारत के साथ डील करने के लिए और दबाव बनाने के लिए पाकिस्तान के साथ टाइम पास कर रहे थे। मगर अब तो भारत के साथ डील हो गई है। बहरहाल अब आते हैं असली खेल पर। ट्रंप भाषण देने आए और अचानक शहबाज शरीफ से कहा कि एक सेकंड के लिए खड़े हो जाओ। शहबाज शरीफ खड़े हो गए और डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैंने पीएम मोदी से बात की है।

इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के झटके के बाद भी Donald Trump के तेवर कड़े, 'भारत को देना होगा शुल्क, समझौते में नहीं होगा बदलाव'

इसके बाद ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ शुरू कर दी। वैसे आपको बता दें कि पीएम मोदी उस समय एआई समिट के दौरान और भी बड़े-बड़े नेताओं से मिल रहे थे। बहरहाल डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ से कहा कि मैं पीएम मोदी को बहुत अच्छे तरीके से जानता हूं। पाकिस्तान को तो बस थोड़ा बहुत ट्रेड के जरिए ही जान पाया हूं। पाकिस्तानी अमेरिका से बहुत अच्छी डील करने की कोशिश कर रहे थे जिससे मैं थोड़ा नाराज हो गया।  वैसे पाकिस्तानियों को निराश होने की जरूरत नहीं है पाकिस्तानियों को अपनी सबसे बड़ी ताकत का अंदाजा होना चाहिए। यह ताकत है कि जो पैसा फेंके उसके साथ चले जाना। 

Continue reading on the app

'वह मुझे कभी रिश्ते का बोझ महसूस नहीं होने देते', पति Mathias Boe पर Taapsee Pannu का खुलासा

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं, और शादी को लेकर उनके हालिया विचार भी उतने ही स्पष्ट और प्रेरणादायी हैं। शुभंकर मिश्रा के साथ एक स्पष्ट बातचीत में, तापसी ने खुलासा किया कि उन्होंने पूर्व डेनिश बैडमिंटन चैंपियन माथियास बो को अपना जीवनसाथी क्यों चुना। तापसी ने कहा, "उन्होंने मुझे कभी रिश्ते का बोझ महसूस नहीं होने दिया," यह समझाते हुए कि शादी के बाद भी, कुछ भी बहुत ज़्यादा अलग नहीं लगा। उन्होंने माना, "मैं लगभग भूल जाती हूँ कि मैं शादीशुदा हूँ," और कहा कि शादी से पहले उनकी बस यही कंडीशन थी कि सब कुछ पहले जैसा ही रहे।
 

इसे भी पढ़ें: Andhra Pradesh का AI Mission, दिल्ली में शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट पर 7 अहम समझौते


मथियास बो, एक मशहूर डबल्स स्पेशलिस्ट और ओलंपिक मेडलिस्ट, भले ही किसी दूसरे देश से हों, लेकिन तापसी के लिए ज्योग्राफी से ज़्यादा कम्पैटिबिलिटी मायने रखती थी।

मथियास बो को 'द वन' क्या बनाता था?

तापसी के मुताबिक, यह उनका सहज होना था। कोई इमोशनल बोझ नहीं था, कोई ऑब्लिगेशन की भावना नहीं थी। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि शादी को पहचान में बदलाव जैसा महसूस हो। उन्होंने कहा कि अगर माहौल बदल गया, तो इसे फॉर्मल बनाने का कोई मतलब नहीं होगा। कपल ने 2023 में शादी कर ली।
 

इसे भी पढ़ें: Trump ने शहबाज से कहा- चुपचाप खड़े होकर मोदी की तारीफ सुनो! फिर जो हुआ...


क्या उनके बीच हमेशा सीरियस रिश्ता था?

तापसी ने कहा, शुरू में नहीं। उन्होंने मज़ाक में कहा कि उन्होंने एक विदेशी को अपने प्यार में डालने और मेडल लेकर भारत आने की "प्लानिंग और प्लॉटिंग" की थी। मज़ाक से हटकर, उन्होंने साफ़ किया कि दोनों ने प्रैक्टिकल तरीका अपनाया। उन्होंने सच में एक-दूसरे का साथ एन्जॉय किया और आगे इन्वेस्ट करने का फैसला तभी किया जब उन्हें लगा कि इस बॉन्ड में लॉन्ग-टर्म पोटेंशियल है – खासकर लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप की चुनौतियों को देखते हुए।

उन्होंने लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप को कैसे हैंडल किया?

तापसी ने माना कि अलग-अलग देशों में रिश्ता बनाए रखना आसान नहीं है, लेकिन रियलिस्टिक होने से मदद मिली। शादी का फैसला तभी आया जब उन्हें यकीन हो गया कि यह कोशिश इसके लायक है।

तापसी के लिए आगे क्या है?

प्रोफेशनली, तापसी अभी भी बिज़ी हैं। उनकी लेटेस्ट फ़िल्म अस्सी में वह एक ज़बरदस्त कहानी पेश कर रही हैं, जिसमें सोशल कमेंट्री के साथ शार्प कैरेक्टर वर्क का मेल है – एक ऐसी जगह जिसे उन्होंने इतने सालों में आराम से अपना बना लिया है।

स्क्रीन पर हो या स्क्रीन के बाहर, तापसी क्लीशे के बजाय क्लैरिटी पसंद करती हैं और शायद यही बात सब कुछ कहती है।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup Super 8 | दक्षिण अफ्रीका की 'अग्निपरीक्षा' के लिए तैयार टीम इंडिया, सूर्यकुमार और तिलक की रणनीति पर टिकी नज़रें | Preview IND vs SA

टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण में अपने सभी चारों मैच जीतकर धमाकेदार अंदाज में सुपर-8 में प्रवेश करने वाली भारतीय टीम के सामने अब असली चुनौती है। रविवार को डिफेंडिंग चैंपियन भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका के घातक गेंदबाजी आक्रमण से होगा। यह मुकाबला न केवल अंकों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की बदली हुई बल्लेबाजी शैली का असली लिटमस टेस्ट भी होगा। भारतीय टीम को टी20 विश्व कप के सुपर आठ में रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की बड़े शॉट खेलने के बजाय स्थिर बल्लेबाजी करने की बदली हुई रणनीति की परीक्षा होगी।

दक्षिण अफ्रीका की टीम के पास कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, मार्को यानसन, केशव महाराज और एडन माक्रम के रूप में मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है जो मौजूदा चैंपियन भारत की कड़ी परीक्षा लेने के लिए तैयार है। दोनों टीमें पिछले दो महीनों में छठी बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी और यह देखना बाकी है कि रविवार को कौन सी टीम परिस्थितियों का बेहतर फायदा उठाएगी। भारतीय टीम को ग्रुप चरण में खास चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा लेकिन वह इस बात से अच्छी तरह वाकिफ है कि उसकी बल्लेबाजी में काफी सुधार की जरूरत है।

सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (दो अर्धशतक और 202 का स्ट्राइक रेट) को छोड़कर शीर्ष चार में शामिल अन्य तीन बल्लेबाजों ने अभी तक कोई खास कमाल नहीं दिखाया है। अभिषेक शर्मा लगातार तीन मैच में शून्य पर आउट हो चुके हैं और उन्हें टूर्नामेंट में अपने पहले रन का इंतजार है। सूर्यकुमार और तिलक ने हालांकि सूत्रधार की भूमिका निभाई है लेकिन इन दोनों ने ऐसी पिचों पर सहज प्रदर्शन नहीं किया है जहां गेंद रुककर आ रही हो। भारत रन बनाने के लिए हार्दिक पंड्या (स्ट्राइक रेट 155) और शिवम दुबे (स्ट्राइक रेट 178) पर भी काफी हद तक निर्भर रहा है।

टीम को इन दोनों ऑलराउंडर से फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। अभिषेक के लगातार दो बार ऑफ स्पिनरों के हाथों आउट हुए हैं और इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि दक्षिण अफ्रीका के कप्तान मार्क्रम पावरप्ले में ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी करने का फैसला करते हैं या नहीं। भारतीय टीम के लिए भले ही अभिषेक की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है, लेकिन पहले चरण में तिलक की लचर बल्लेबाजी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 24 गेंदों में 25 रन, नामीबिया के खिलाफ 21 गेंदों में 25 रन और नीदरलैंड के खिलाफ 27 गेंदों में 31 रन बनाए। इस तरह से वह अभी तक अधिकतर मैच में रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। टूर्नामेंट में उनका स्ट्राइक रेट 120 से थोड़ा ऊपर है जो उनके करियर के स्ट्राइक रेट 141 से काफी कम है। सूर्यकुमार ने अमेरिका के खिलाफ 49 गेंद पर नाबाद 84 रन की मैच विजेता पारी खेलने के बाद कोई खास कमाल नहीं दिखाया है। वह पाकिस्तान या नीदरलैंड के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी में बहुत अधिक सहज नहीं दिखाई दिए।

टूर्नामेंट में उनका स्ट्राइक रेट 136 है जो उनके करियर के स्ट्राइक रेट 163 से अधिक से काफी कम है। एक भारतीय टीम जो आठ बल्लेबाजों के साथ खेलती है और विपक्षी टीम और पिच की परवाह किए बिना पूरी क्षमता से खेलने में विश्वास रखती है, वह ऐसे दो बल्लेबाजों को रखने का जोखिम नहीं उठा सकती जो उन पिच पर खुलकर रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं जहां गेंद रुककर आ रही हो। लेकिन जो बात भारत को एक खतरनाक टीम और उसे अब भी खिताब का प्रबल दावेदार बनाती है, वह है उसका गेंदबाजी आक्रमण जिसमें जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती के महत्वपूर्ण आठ ओवर शामिल हैं।

पहले चरण में पाकिस्तान सहित कोई भी अन्य टीम भारतीय गेंदबाजों का सहजता से सामना नहीं कर पाई थी। चक्रवर्ती ने चार मैचों में नौ विकेट लिए हैं और उन्होंने 5.16 की शानदार इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है। बुमराह ने जो तीन मैच खेले हैं उसमें उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए प्रति ओवर केवल छह रन ही दिए हैं। लेकिन क्विंटन डीकॉक, मार्क्रम, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकलेटन, डेविड मिलर और मार्को यानसन जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों के सामने पूरी गेंदबाजी इकाई को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से यह भी पता चलेगा कि टूर्नामेंट के अंतिम चरण में भारतीय टीम का प्रदर्शन कैसा रहेगा। जहां तक ​​टीम में बदलाव की बात है तो भारत अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल को वापस अंतिम एकादश में शामिल कर सकता है। जहां तक ​​दक्षिण अफ्रीका की बात है यानसन, एनगिडी और महाराज वापसी करेंगे। उन्हें यूएई के खिलाफ मैच में आराम दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: Iran के सुप्रीम लीडर खामेनेई और बेटे को खत्म करने का बना प्लान, US Report के खुलासे ने हिलाई दुनिया!

टीम इस प्रकार हैं: भारत: सुयकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Elections: 200 सीटें कौन जीतेगा? BJP बोली- DMK के झूठे वादों का जनता देगी जवाब

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्क्रम (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसन, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नार्किया, क्वेना मफाका, जॉर्ज लिंडे, जेसन स्मिथ। मैच शुरू होने का समय: शाम सात बजे।

Sat, 21 Feb 2026 13:04:11 +0530

  Videos
See all

Aaj Ki Badi Khabar | 21 February 2026 | PM Modi | Rahul Gandhi | Trump | Hindi News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T05:06:18+00:00

AI Impact Summit 2026 | रामगोपाल यादव ने AI टेक्नोलॉजी का किया विरोध! | #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T04:57:59+00:00

Action on Congress over AI Summit Protest LIVE: गिरफ्तार होंगे Rahul Gandhi? | BJP | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T04:58:38+00:00

Delhi Subhash Nagar Delivery Boy Accident: दिल्ली कार हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत | Delhi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T04:54:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers