Responsive Scrollable Menu

गुजरात HC बोला-मायके गई पत्नी को थप्पड़ मारना क्रूरता नहीं:पति को आरोपों से बरी किया; अत्याचार साबित करने को मारपीठ के ठोस सबूत चाहिए

गुजरात हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा कि पत्नी के बिना बताए मायके में रात रुकने पर पति द्वारा थप्पड़ मारने की एक घटना को क्रूरता नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने एक पुराने मामले में पति को आरोपों से बरी कर दिया। जस्टिस गीता गोपी ने आदेश में कहा कि क्रूरता साबित करने के लिए लगातार और असहनीय मारपीट के ठोस सबूत जरूरी हैं। आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में यह भी दिखाना होगा कि आरोपी के कृत्य और आत्महत्या के बीच नजदीकी कारण संबंध था। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में ऐसा संबंध साबित नहीं हुआ। अब जानिए क्या है पूरा मामला यह फैसला दिलीपभाई मंगलाभाई वरली की अपील पर आया। उन्होंने सेशंस कोर्ट के 2003 के फैसले को चुनौती दी थी। सेशंस कोर्ट ने मई 1996 में पत्नी की आत्महत्या के मामले में उन्हें दोषी ठहराते हुए धारा 306 में सात साल और धारा 498ए में एक साल की सजा सुनाई थी। अपीलकर्ता की ओर से धवल व्यास ने दलील दी कि आरोप सामान्य थे और दहेज मांग या उकसाने का कोई सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि विवाद पति के रात में बैंजो बजाने के लिए बाहर जाने और देर से लौटने को लेकर होता था। राज्य की ओर से ज्योति भट्ट ने सजा बरकरार रखने की मांग की। हाई कोर्ट ने कहा कि अभियोजन लगातार क्रूरता, मेडिकल रिकॉर्ड या पूर्व शिकायतें पेश नहीं कर सका। कोर्ट ने माना कि ट्रायल कोर्ट ने पर्याप्त सबूत के बिना सजा दी थी। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… बिना वजह पति से दूरी बनाना मानसिक क्रूरता: 10 साल से मायके में पत्नी पत्नी ने बिना पर्याप्त कारण वैवाहिक जीवन से दूरी बनाई, यह पति के प्रति मानसिक क्रूरता है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने ​​​​​पारिवारिक विवाद में फैसला सुनाते हुए पति की तलाक मंजूर कर ली है। पत्नी पिछले 10 साल से मायके में रह रही है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 21 February: मेष राशि की मेहनत रंग लाएगी, जल्द मिलेगी नौकरी, वृष समेत इन 3 राशियों की आर्थित स्थिति में सुधार के संकेत, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 February 2026: भगवान गणेश जी के अनुसार, आज शनिवार का दिन मेष राशि वालों आपसी समझ से आपसी रिश्तों को मजबूत बनाएं. मिथुन राशि वालों के विचारों में नवीनता आएगी. आप किसी रचनात्मक कार्य में भाग ले सकते हैं, जिससे आपका व्यक्तित्व और भी निखरेगा. कन्या राशि वालों को आज आत्म-उन्नति और व्यक्तिगत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाने का अवसर प्राप्त होगा. विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल.

Continue reading on the app

  Sports

रीवा में मोबाइल की पुरानी बैटरी ब्लास्ट: पढ़ाई कर रहे दो भाई घायल, बड़े बेटे की उंगलियां उड़ीं

ग्राम मझिगवां में मोबाइल की पुरानी बैटरी ब्लास्ट होने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। हादसे के समय दोनों भाई घर के कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग भी घबरा गए। विस्फोट में बड़े बेटे … Sat, 21 Feb 2026 12:30:39 GMT

  Videos
See all

Action on Congress over AI Summit Protest LIVE: गिरफ्तार होंगे Rahul Gandhi? | BJP | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T04:58:38+00:00

Uttar Pradesh में जारी है पुलिस का 'ऑपरेशन लंगड़ा', Police और गोकशी के आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T04:59:05+00:00

Aaj Ki Badi Khabar | 21 February 2026 | PM Modi | Rahul Gandhi | Trump | Hindi News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T05:06:18+00:00

AI Impact Summit 2026 | रामगोपाल यादव ने AI टेक्नोलॉजी का किया विरोध! | #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T04:57:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers