Responsive Scrollable Menu

PAK Vs NZ: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड सुपर-8 मुकाबले पर बारिश का खतरा, मैच धुला तो क्या होगा?

PAK Vs NZ Weather report: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अगले दौर में पहुंच चुका। ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद शनिवार से सुपर-8 मुकाबलों की शुरुआत हो रही। पहला मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अपने-अपने ग्रुप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 में से तीन मैच जीतकर इस दौर में जगह बनाई है। ऐसे में मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है।

यह दोनों टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल में 50वीं टक्कर होगी। आंकड़ों पर नजर डालें तो मुकाबला लगभग बराबरी का है। पाकिस्तान ने अब तक 24 मैच जीते हैं जबकि न्यूजीलैंड के खाते में 23 जीत हैं। वहीं, 2 मुकाबले बिना नतीजे के खत्म हुए हैं। ऐसे में एक बार फिर टक्कर कड़ी रहने की उम्मीद है। हालांकि इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर मौसम का साया मंडरा रहा है। कोलंबो में मैच से एक दिन पहले ही बारिश हुई, जिसके चलते ग्राउंड स्टाफ को पिच को कवर करना पड़ा। मौसम विभाग की मानें तो मैच वाले दिन भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

Colombo today weather rain

स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक, मुकाबले से पहले और टॉस के समय यानी शाम 6:30 बजे के आसपास भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती। इतना ही नहीं, रात में भी रुक-रुक कर बारिश या हल्की बौछार का अनुमान लगाया गया। ऐसे में फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर मैच बारिश की वजह से धुल गया तो क्या होगा?

सुपर-8 मुकाबलों के लिए रिजर्व-डे की व्यवस्था नहीं रखी गई। यानी अगर बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो पाया और कोई नतीजा नहीं निकल सका, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया जाएगा। लेकिन यह स्थिति दोनों टीमों के लिए आदर्श नहीं होगी क्योंकि सेमीफाइनल की रेस काफी कड़ी है और हर अंक अहम साबित हो सकता है। हालांकि आईसीसी ने मैच में नतीजा निकालने की पूरी कोशिश के लिए कुछ अतिरिक्त समय भी रखा है। नियमों के मुताबिक मैच वाले दिन 90 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। अगर मौसम ने थोड़ी भी मोहलत दी तो खेल शुरू या दोबारा शुरू कराया जा सकता।

यह भी पढ़ें: सालगिरह से पहले भारतीय क्रिकेटर का तलाक, 22 साल की उम्र में की थी शादी
यह भी पढ़ें: सुपर-8 से पहले न्यूजीलैंड को बड़ी राहत, कप्तान मिचेल सैंटनर फिट; तूफानी गेंदबाज पर सस्पेंस
T20 World Cup 2026: सुपर-8 सीडिंग पर बवाल, ग्रुप-1 में भारत समेत चारों ग्रुप टॉपर; फैंस ने निष्पक्षता पर उठाए सवाल

इतना ही नहीं, अगर पूरा मैच खेल पाना संभव न हो तो कम ओवरों का मुकाबला भी कराया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर पांच-पांच ओवर का मैच कराकर भी विजेता तय किया जा सकता है। कोलंबो में बारिश आम बात है लेकिन वहां के मैदान ऐसे हालात से निपटने के लिए अच्छी तरह तैयार रहते हैं। अगर बारिश रुकती है तो मैच जल्दी शुरू होने की उम्मीद रहती है। अब सबकी नजरें मौसम पर टिकी हैं। फैंस चाहते हैं कि बारिश दूर रहे और पाकिस्तान व न्यूजीलैंड के बीच एक जोरदार मुकाबला देखने को मिले।

Continue reading on the app

VIDEO: 'जो बोले सो निहाल...सत श्री अकाल, अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया में भरी जान, अब सेमीफाइनल में पहुंचना होगा आसान

IND vs SA Super 8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 स्टेज से पहले टीम इंडिया के कैंप में माहौल हल्का-फुल्का और जोश से भरा हुआ नजर आ रहा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा ने ऐसा पेप टॉक दिया कि ड्रेसिंग रूम में हंसी भी गूंजी और जोश भी दिखा। यहां तक कि हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

टीम इंडिया लगातार जीत के साथ टूर्नामेंट में आगे बढ़ रही और इसी वजह से कैंप में पॉजिटिव माहौल साफ नजर आ रहा। ट्रेनिंग सेशन के पहले दिन अभिषेक शर्मा ने टीम हडल में साथियों को मोटिवेट करने की जिम्मेदारी खुद ले ली।

भाषण से पहले अभिषेक ने कहा, 'बस लड़कों को मोटिवेट करना है, मोमेंटम बनाए रखना है। उम्मीद है कि इससे मदद मिलेगी।' इसके बाद उन्होंने टीम के बीच जाकर सभी खिलाड़ियों को एकजुट रहने और अच्छा खेल जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि टीम जिस ऊर्जा के साथ खेल रही, वही उन्हें आगे भी जीत दिला सकती है। भाषण खत्म करते हुए अभिषेक ने जोर से नारा लगाया-'जो बोले सो निहाल…सत श्री अकाल।'

अभिषेक शर्मा ने भरी टीम में जान
जैसे ही पूरी टीम ने यह नारा दोहराया, माहौल हल्का हो गया और गौतम गंभीर व सूर्यकुमार यादव हंस पड़े। टीम के कई खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान थी, जो बताती है कि टूर्नामेंट के अहम दौर से पहले टीम दबाव में नहीं बल्कि आत्मविश्वास से भरी हुई है।

अभिषेक अबतक खाता नहीं खोल पाए
दिलचस्प बात यह है कि अभिषेक शर्मा का खुद का टूर्नामेंट अब तक खास नहीं रहा है। वर्ल्ड नंबर-1 टी20 बल्लेबाज होने के बावजूद वह इस वर्ल्ड कप में लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट हो चुके हैं। कुल मिलाकर उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अभी तक सिर्फ आठ गेंदों का सामना किया है।

नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में उन्होंने किस्मत बदलने के लिए मोहम्मद सिराज की जर्सी पहनकर बल्लेबाजी करने की कोशिश भी की थी, लेकिन वह भी काम नहीं आई और पहली ही ओवर में स्पिनर आर्यन दत्त ने उन्हें बोल्ड कर दिया।

इससे पहले वह नामीबिया के खिलाफ मैच भी नहीं खेल पाए थे। मैच से एक दिन पहले उन्हें पेट में संक्रमण हो गया था और अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। टीम मैनेजमेंट ने जोखिम न लेते हुए उन्हें उस मुकाबले से बाहर रखा।

यह भी पढ़ें: सालगिरह से पहले भारतीय क्रिकेटर का तलाक, 22 साल की उम्र में की थी शादी
यह भी पढ़ें: सुपर-8 से पहले न्यूजीलैंड को बड़ी राहत, कप्तान मिचेल सैंटनर फिट; तूफानी गेंदबाज पर सस्पेंस
T20 World Cup 2026: सुपर-8 सीडिंग पर बवाल, ग्रुप-1 में भारत समेत चारों ग्रुप टॉपर; फैंस ने निष्पक्षता पर उठाए सवाल

अब सुपर-8 में टीम इंडिया का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका से रविवार, 22 फरवरी को अहमदाबाद में होगा। भारत ग्रुप-1 में साउथ अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे के साथ है। टीम का लक्ष्य जीत की लय बनाए रखते हुए सेमीफाइनल की तरफ कदम बढ़ाना होगा। फिलहाल टीम के ड्रेसिंग रूम में दिख रहा माहौल बता रहा है कि खिलाड़ी दबाव नहीं, बल्कि मजे के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

'यह एक Missed Opportunity थी', T20 World Cup से बाहर होने पर Australian Captain Marsh ने जताया अफ़सोस

ओमान के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप स्टेज टी20 विश्व कप मैच में जीत के बाद, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श ने अपने अभियान को एक चूके हुए अवसर के रूप में गंवाने पर अफसोस जताया और कहा कि ड्रेसिंग रूम अपने प्रदर्शन से बेहद निराश है। ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को पालेकेले में ओमान को करारी शिकस्त देते हुए एक बड़ी जीत हासिल की और दो जीत और दो हार के साथ अपने अभियान का शानदार अंत किया। 
 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup Super 8 | दक्षिण अफ्रीका की 'अग्निपरीक्षा' के लिए तैयार टीम इंडिया, सूर्यकुमार और तिलक की रणनीति पर टिकी नज़रें | Preview IND vs SA


लेकिन जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ उनके खराब प्रदर्शन ने ऑस्ट्रेलियाई टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की स्थिति और इस बात पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या वे इस प्रारूप को गंभीरता से लेते हैं या नहीं। टूर्नामेंट में आने से पहले, प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड और पैट कमिंस चोटों के कारण बाहर थे, और कप्तान मार्श ग्रोइन इंजरी के कारण दो मैच नहीं खेल पाए। स्टीव स्मिथ को उनके स्थान पर टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।


मैच के बाद मार्श ने कहा कि शायद बस एक छूटे हुए अवसर का एहसास है (उनके मन में अभी क्या चल रहा है, इस बारे में बात करते हुए)। जैसा कि मैंने कई बार कहा है, ड्रेसिंग रूम बेहद निराश है। हर टीम की तरह, हमने इसके लिए दो साल तक मेहनत की थी। दुर्भाग्य से, कुछ अहम मैचों में हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए - और यही तो टूर्नामेंट का खेल है। जिम्बाब्वे के खिलाफ जैसा मैच हारने पर अचानक आप दबाव में आ जाते हैं। उन्हें श्रेय जाता है, उन्होंने अच्छा खेला, लेकिन हम अभी बहुत निराश हैं। मार्श ने कहा कि परिस्थितियाँ मुख्य समस्या नहीं थीं, और उनके पास धीमी परिस्थितियों में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पर्याप्त खिलाड़ी थे। उन्होंने अफसोस जताया कि उनकी टीम सबसे अहम समय पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।
 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup: पाकिस्तान का 'स्पिन चक्रव्यूह' तोड़ने उतरेगी New Zealand, Super 8 की जंग शुरू


उन्होंने यह कहते हुए अपनी बात समाप्त की कि यहीं पर नेतृत्व महत्वपूर्ण हो जाता है (यही सवाल है - आप यह कैसे सुनिश्चित करेंगे कि प्रतिक्रिया केवल भावनात्मक न होकर आगे चलकर रचनात्मक हो?)। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और खिलाड़ियों के समूह के नेता आपस में बैठकर स्थिति का सही आकलन करेंगे। खिलाड़ी और एक टीम के रूप में, हम देखेंगे कि हम कैसे लगातार सुधार कर सकते हैं। अगर हमें एक समूह के रूप में दूसरा मौका मिलता है, तो हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम इस अनुभव से और बेहतर बनें। असफलता से हमेशा सबक मिलता है। अभी दुख हो रहा है और जिस तरह से सब कुछ हुआ उससे हम निराश हैं। लेकिन हम घर जाएंगे, ईमानदारी से आत्मचिंतन करेंगे और आगे बढ़ेंगे।
Sat, 21 Feb 2026 14:21:18 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ट्रंप की ईरान को बड़ी चेतावनी! | Trump |Khamenei | Breaking News| US Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T09:01:23+00:00

Brazil President Lula India Visit: 'भारत और ब्राजील के संबंध और खास हो रहे है'- पीएम मोदी |Hyderabad #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T09:02:00+00:00

Bangladesh New Government on India LIVE: एक्शन में बांग्लादेश की नई सरकार | Tarique Rahman |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T08:59:42+00:00

CM Yogi Live: प्रदेश के पहले 'सेमीकंडक्टर पार्क' का शिलान्यास | Noida Semiconductor Park Foundation #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T08:50:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers