Responsive Scrollable Menu

नई टाटा पंच EV फेसलिफ्ट अब ₹1.85 लाख सस्ती, रेंज भी 468Km; जानिए किस वैरिएंट को खरीदने में फायदा

टाटा मोटर्स ने पंच EV फेसलिफ्ट में हल्के-फुल्के चेंजेस किए हैं, जिसमें जनवरी 2026 में लॉन्च हुए ICE पंच फेसलिफ्ट में देखे गए कई बदलाव भी शामिल हैं। 2026 Punch EV की कीमतें 9.69 लाख रुपये से शुरू होकर 12.59 लाख रुपए तक जाती है। ये पुराने मॉडल से 1.85 लाख रुपए तक कम हैं।

Continue reading on the app

Vande Bharat Train: वंदे भारत ट्रेन बुलेट की तरह निकली, बेगम पुल स्टेशन से सराय काले खां का सफर 39 मिनट में किया पूरा

नमो भारत ट्रेन के लिए सराय काले खां स्टेशन पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है। दो दिन बाद यानी 22 फरवरी से इस स्टेशन को आम यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। मेरठ तक के इस कॉरिडोर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को करेंगे। आज नमो भारत ट्रेन का सफल ट्रायल हुआ। बुलेट की तरह निकली वंदे भारत ट्रेन ने बेगम पुल स्टेशन से सराय काले खां स्टेशन तक का सफर मात्र 39 मिनट में पूरा कर लिया। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीब 82 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में कुल 11 स्टेशनों के बीच सर्विस दी जा रही है। सराय काले खां से मेरठ तक आनंद विहार, गाजियाबाद, गुलधर, मुरादनगर, मोदी नगर साउथ, मोदी नगर नॉर्थ और मेरठ साउथ जैसे 17 प्रमुख स्टेशनों को शामिल किया गया है। आज वंदे भारत ट्रेन की यात्रा करने वाले यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। सोशल मीडिया पर वंदे भारत ट्रेन के सराय काले खां से बेगमपुर के बीच सफर के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक्स पर आशीष नामक यूजर ने लिखा कि रेलवे की तस्वीर बदल रही है। वहीं, दीपिका ने कहा कि सफर करने में आनंद आ गया। इसी तरह से अन्य यूजर्स भी सफर को बेहद किफायती और आरामदायक बता रहे हैं। 

पूरे दिल्ली एनसीआर को इसका फायदा

दिल्ली से मेरठ के बीच लाखों यात्री रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सफर करते हैं। वंदे भारत ट्रेन इन सभी यात्रियों के लिए वरदान से कम नहीं है। कारण यह है कि दिल्ली से मेरठ के बीच का सफर 55 मिनट में तय हो जाएगा। दिल्ली में काम करने वाले कर्मचारी भी आसानी से आ-जा सकेंगे। यह राजधानी की गति को तेज करने में भी सहायक साबित होगा। 

सराय काले खां स्टेशन के पास जाम

उधर, सराय काले खां निजामुद्दीन मेट्रो स्टेशन पर रोजाना लगने वाले जाम को लेकर भी खबर सामने आई। यहां अवैध रेहड़ी पटरी वालों की वजह से रोजाना जाम लग जाता है, जिससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दिल्ली हाईकोर्ट ने आज इस अर्जी पर सुनवाई करते हुए एमसीडी और पुलिस को इस पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। यहां क्लिक कर पढ़िये विस्तृत खबर

समाप्त

Continue reading on the app

  Sports

India A Vs Bangladesh A Final Live: बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में भारत ने चुनी बल्लेबाजी

India A Vs Bangladesh A Final Live: महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश की टीम के साथ हो रहा है. इंडिया ए की कप्तानी कर रही राधा यादव ने टॉस जीतकर बांग्लादेश के खिलाफ इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. Sun, 22 Feb 2026 12:14:22 +0530

  Videos
See all

Protest Against Congress LIVE: कांग्रेस के खिलाफ गुस्से में भीड़ | Rahul Gandhi | Breaking News |BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T06:32:14+00:00

Afganistan Vs Pakistan:पाकिस्तान ने अफगान बॉर्डर पर किया हमला | Pakistan border strike #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T06:30:13+00:00

Telangana में बवाल! Congress और BJP कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प #shortsviral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T06:29:54+00:00

Nalasopara Murder: युवक की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या! #short #nalasopara #murdernews #rbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T06:31:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers