'एआई किड ऑफ इंडिया' राउल जॉन अजु ने कहा- एआई का सही इस्तेमाल ही तय करेगा भविष्य
नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में केरल के युवा एआई इनोवेटर राउल जॉन अजु ने अपनी प्रतिभा और अनुभवों से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
एआई किड ऑफ इंडिया के नाम से पहचाने जाने वाले राउल ने बताया कि वे कई एआई टूल्स विकसित कर रहे हैं और कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ बड़े कॉलेजों और स्कूलों में भी एआई की शिक्षा दे रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे छह बार टेडएक्स स्पीकर रह चुके हैं।
राउल ने आईएएनएस से कहा कि बचपन से ही वे अलग-अलग क्षेत्रों में हाथ आजमाते रहे। उन्होंने अभिनय किया, शास्त्रीय नृत्य सीखा और कई नई चीजें सीखने की कोशिश की। उनका मानना है कि यही विविध अनुभव उन्हें आज इस मुकाम तक लेकर आए हैं।
उन्होंने बताया कि वे अपनी पढ़ाई, स्टार्टअप गतिविधियों, कंटेंट क्रिएशन और शिक्षण, इन सबको एक साथ संतुलित करने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में परीक्षाओं के कारण वे समिट के पहले दिन ही पूरी तरह शामिल हो पाए। एआई के उपयोग और दुरुपयोग पर बात करते हुए राउल ने स्पष्ट कहा कि हर तकनीक की तरह एआई भी अच्छे और बुरे दोनों तरह से इस्तेमाल हो सकता है। उन्होंने कहा, मुद्दा यह नहीं है कि तकनीक क्या है, बल्कि यह है कि हम उसका उपयोग कैसे करते हैं।
राउल ने बताया कि वे समिट में अपने सत्र में एआई के जिम्मेदार उपयोग, उसके लाभ उठाने के तरीकों और संभावित जोखिमों पर चर्चा करेंगे। एआई जटिल समस्याओं के समाधान में मदद कर सकता है, लेकिन गलत इस्तेमाल होने पर गंभीर नुकसान भी पहुंचा सकता है।
समिट के दौरान एक प्रमुख हस्ती से मुलाकात के अनुभव को साझा करते हुए राउल ने कहा कि वह क्षण उनके लिए यादगार रहा। उन्होंने बताया कि कुछ मिनट की बातचीत में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला और उन्होंने आयोजन में आमंत्रित किए जाने के लिए आभार भी व्यक्त किया।
केरल से आने वाले इस युवा प्रतिभाशाली नवप्रवर्तक का मानना है कि भारत की नई पीढ़ी तकनीक को सही दिशा में इस्तेमाल कर भविष्य को बेहतर बना सकती है।
--आईएएनएस
वीकेयू/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Semifinal में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को सुपर-8 में कितने मैच जीतने होंगे?
T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबले शनिवार से शुरू होने वाले हैं. टीम इंडिया दूसरे राउंड का अपना पहला मैच 22 मार्च को साउथ अफ्रीका के साथ खेलने मैदान पर उतरेगी. सुपर-8 में पहुंची 8 टीमों को 2 ग्रुपों में बांटा गया है और अपने ग्रुप में टॉप-2 में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. ऐसे में सवाल उठता है कि भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सुपर-8 के कितने मैच जीतने होंगे? आइए इस बारे में जानते हैं...
22 फरवरी को सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा भारत
सुपर-8 के मुकाबले 21 फरवरी से शुरू हो रहे हैं, जिसमें टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 22 मार्च को साउथ अफ्रीका के साथ खेलेगी. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 35 टी-20 मैच खेले गए हैं, जिसमें 21 मैच भारत ने जीते हैं और 13 मैचों में अफ्रीकी टीम ने जीत दर्ज की है. वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि हेड टू हेड में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है.
Presenting the Super 8️⃣ at the #T20WorldCup 2026 ????
— ICC (@ICC) February 18, 2026
More on the qualifications ➡️ https://t.co/lRFALG1p5d pic.twitter.com/bMUwhUps7f
कितने मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया?
सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों को 2 ग्रुपों में बांटा गया है. दोनों गुपों की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी. हर टीम को 3-3 मुकाबले खेलने हैं. ऐसे में उस टीम का सेमीफाइनल में जाना पक्का हो जाएगा, जो सभी 3 मैच जीतती है या फिर 2 मैच जीतने के साथ ही अपना नेट रन रेट बेहतर रखने में कामयाब होती है.
इसलिए ये कहना सही होगा कि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को कम से 2 मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे, ताकि वह 4 अंकों के अलावा अच्छे नेट रन रेट के साथ अगले राउंड में पहुंच जाए.
सुपर-8 में ऐसा है भारत का शेड्यूल
टी-20 विश्व कप 2026 में विजयरथ पर सवार टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. नीदरलैंड्स के साथ खेले जाने वाले आखिरी लीग मैच के बाद टीम इंडिया को सुपर-8 में 3 मैच खेलने होंगे. पहला मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के साथ, दूसरा जिम्बाब्वे के साथ 26 फरवरी को और तीसरा मुकाबला वेस्टइंडीज के साथ 1 मार्च को खेलना होगा.
| 22/02/2026 | Sunday | Ahmedabad | South Africa |
| 26/02/2026 | Thursday | Chennai | Zimbabwe |
| 01/03/2026 | Sunday | Kolkata | West Indies |
ये भी पढ़ें: PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए हैं अब तक 49 मैच, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















