Responsive Scrollable Menu

अब ड्रैगन की खैर नहीं!: Pax Silica में भारत की एंट्री, अमेरिका के साथ मिलकर दुनिया पर राज करेगा इंडिया

India Joins Pax Silica: भारत ने शुक्रवार, 20 फरवरी को आधिकारिक रूप से 'पैक्स सिलिका' (Pax Silica) में शामिल होकर अपनी विदेश नीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत दिया है। यह पहल संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व में चल रही है, जिसका उद्देश्य टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर सेक्टर में मजबूत साझेदारी बनाना है।

क्या है Pax Silica, कैसे हुई शुरुआत?
पैक्स सिलिका (Pax Silica) अमेरिका के नेतृत्व में बना दुनिया का एक शक्तिशाली 'तकनीकी गठबंधन' है। इस गठबंधन की शुरुआत दिसंबर 2025 में वाशिंगटन में हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति यानी सेमीकंडक्टर चिप्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वैश्विक सप्लाई चेन पर अपना नियंत्रण और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

यह गठबंधन डेटा और सिलिकॉन को 21वीं सदी का नया 'तेल और लोहा' मानता है, जिसके जरिए एक ऐसा सुरक्षित डिजिटल इकोसिस्टम बनाना है जो चीन जैसे देशों की तकनीकी निर्भरता और भू-राजनीतिक दबाव से पूरी तरह मुक्त हो।

कौन-कौन से देश शामलि हैं?
वर्तमान में इस गठबंधन में ऑस्ट्रेलिया, इजराइल, जापान, कतर, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम और ग्रीस जैसे प्रमुख देश शामिल हैं। भारत के जुड़ने से यह समूह और भी मजबूत हुआ है। इन देशों का साझा लक्ष्य तकनीक की पूरी 'वैल्यू चेन' को सुरक्षित करना है। इसमें हार्डवेयर के लिए आवश्यक कच्चे माल (Raw Materials) से लेकर आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के परिष्कृत सॉफ्टवेयर आर्किटेक्चर तक सब कुछ शामिल है।

21वीं सदी में सिलिकॉन और डेटा की ताकत
विशेषज्ञों का मानना है कि आज की अर्थव्यवस्था में डेटा और सिलिकॉन उतने ही अहम हैं जितने पहले तेल और स्टील हुआ करते थे। सेमीकंडक्टर, लिथियम और कोबाल्ट जैसे संसाधन आधुनिक तकनीक की रीढ़ बन चुके हैं, और Pax Silica इनकी सुरक्षित सप्लाई सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेगा।

AI को लेकर बड़ा फोकस
इस पहल का केंद्र Artificial Intelligence है, जिसे भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण ताकत माना जा रहा है। AI के तेजी से विस्तार के चलते बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा और चिप निर्माण की जरूरत बढ़ रही है। इस गठबंधन के जरिए सदस्य देश इन चुनौतियों से मिलकर निपटने की कोशिश करेंगे।

आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगा बल
Pax Silica का एक बड़ा लक्ष्य यह भी है कि सदस्य देश किसी एक देश पर निर्भर न रहें। इस साझेदारी के माध्यम से सुरक्षित और भरोसेमंद टेक नेटवर्क बनाया जाएगा, जिससे सप्लाई चेन मजबूत होगी और तकनीकी सुरक्षा भी बढ़ेगी।

भारत के लिए क्या मायने?
इस गठबंधन में शामिल होकर भारत ने साफ संकेत दिया है कि वह वैश्विक टेक और चिप बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहता है। यह कदम आने वाले समय में देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था, मैन्युफैक्चरिंग और AI सेक्टर को नई दिशा दे सकता है।

Continue reading on the app

इस चिकन करी में तारीफ की गारंटी, एक्सपर्ट गृहिणी ने शेयर की सीक्रेट रेसिपी

Chicken Curry Recipe: कड़ाही को गर्म करने के बाद उसमें तेल डाला जाता है और चिकन को सिर्फ नमक और हल्दी डालकर हल्की आंच पर तला किया जाता है. करीब 20 से 25 मिनट तक धीमी आंच पर पकाने से चिकन का प्राकृतिक तेल बाहर आ जाता है और वह अंदर तक अच्छी तरह पक जाता है.

Continue reading on the app

  Sports

BCB central contracts: बीसीसीआई की राह पर बांग्लादेश, ए+ ग्रेड की खत्म, जानें किसका हुआ प्रमोशन और कौन डिमोट?

BCB central contracts: बांग्लादेश क्रिकेट में इस साल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम को निचली ग्रेड में डाल दिया। यह फैसला चौंकाने वाला माना जा रहा है।

पिछले साल 2025 में तस्कीन अहमद अकेले ऐसे खिलाड़ी थे जिन्हें ए प्लस कैटेगरी में रखा गया था। उस समय उनकी मासिक सैलरी 10 लाख बांग्लादेशी टका थी, जो करीब 8 हजार डॉलर के आसपास बैठती है। लेकिन इस बार बीसीबी ने A प्लस कैटेगरी ही खत्म कर दी। अब तस्कीन को ए ग्रेड में रखा गया है, जहां वे टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शांतो, वनडे कप्तान मेहदी हसन मिराज और टी20 कप्तान लिटन दास के साथ शामिल हो गए।

बीसीबी की ग्रेडिंग नीति में ए कैटेगरी दूसरा स्तर माना जाता है। इस ग्रेड में खिलाड़ियों को हर महीने 8 लाख टका मिलेंगे। हालांकि तस्कीन की ग्रेड कम होने की वजह साफ नहीं की गई है, खासकर तब जब हाल के समय में उन्होंने गेंदबाजी से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। टीम मैनेजमेंट अक्सर उनके वर्कलोड को संभालकर चलाता रहा है ताकि वे तीनों फॉर्मेट में लंबे समय तक प्रभावी बने रहें।

दूसरी ओर, अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को भी झटका लगा है। वे पिछले साल ए ग्रेड में थे, लेकिन अब उन्हें ग्रेड-बी में रखा गया है। इस ग्रेड में उन्हें हर महीने 6 लाख टका मिलेंगे। मुशफिकुर ने 2025 में वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, जिसका असर उनकी ग्रेडिंग पर भी पड़ा माना जा रहा है।

बी ग्रेड में कुल 10 खिलाड़ी हैं। इनमें टेस्ट स्पेशलिस्ट मोमिनुल हक, तैजुल इस्लाम और शादमान इस्लाम भी शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि शादमान इस्लाम उन चार खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें सी से प्रमोट करके ग्रेड-बी में लाया गया है। बाकी तीन खिलाड़ी तंजीद हसन, रिशाद हुसैन और महेदी हसन हैं।

बीसीबी ने इस बार ग्रेड-डी का दायरा भी बढ़ा दिया है। पिछले साल जहां इस कैटेगरी में सिर्फ दो खिलाड़ी थे, वहीं इस बार सात खिलाड़ियों को इसमें जगह मिली है। इनमें सैफ हसन और नुरुल हसन भी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले साल टी20 टीम में वापसी की थी।

वेतन के हिसाब से ग्रेड-सी के खिलाड़ियों को हर महीने 4 लाख टका और ग्रेड-डी के खिलाड़ियों को 2 लाख टका मिलेंगे। इस बीच बांग्लादेश टीम का साल की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। सरकार के फैसले के बाद टीम को चल रहे टी20 वर्ल्ड कप में नहीं भेजा गया। अब टीम 12, 14 और 16 मार्च को पाकिस्तान के खिलाफ घर में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेगी।

2026 बांग्लादेश सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

ग्रेड A: नजमुल हुसैन शांतो, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास और तस्कीन अहमद।
ग्रेड B: मुशफिकुर रहीम, मोमिनुल हक, तैजुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तौहीद हृदॉय, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, हसन महमूद और नाहिद राणा।
ग्रेड C: सौम्या सरकार, जैकर अली, शोरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन, नसुम अहमद और खालिद अहमद।
ग्रेड D: सैफ हसन, परवेज हुसैन इमोन, तनवीर इस्लाम, नईम हसन, हसन मुराद, शमीम हुसैन और नूरुल हसन।

Fri, 20 Feb 2026 14:39:57 +0530

  Videos
See all

India AI Summit Congress Protest Live: कपड़े उतारकर Congress का हंगामा | Rahul Gandhi | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T09:08:48+00:00

AI Summit Delhi 2026: विरोध के नाम पर कांग्रेस का देश विरोधी एजेंडा? Rahul Gandhi | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T09:14:51+00:00

परीक्षा केंद्र का गेट बंद था, छात्राओं ने तोड़ दिया #bhopur | #exam | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T09:14:55+00:00

AI Summit Youth Congress Protest: AI समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा, टी-शर्ट खोलकर की नारेबाजी #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T09:03:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers