T20 World Cup 2026 में किस गेंदबाज ने किया सबसे शानदार प्रदर्शन, जानिए किसके नाम दर्ज बेस्ट बॉलिंग फीगर्स
T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के मैच खत्म हो चुके हैं. अब सुपर-8 के मुकाबले शुरू होने वाले है, जिनमें भारत, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमें जगह बना चुकी हैं. 21 फरवरी से सुपर-8 के मुकाबले शुरू होंगे और 22 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जाएगा. इससे पहले हम आपको टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक सबसे बेहतरीन बॉलिंग फीगर्स हासिल करने वाले गेंदबाजी के बारे में बताने वाले हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बेस्ट बॉलिंग फीगर्स बाले गेंदबाज
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड और यूएई के जुनैद सिद्दीकी ने हासिल किए हैं. इन दोनों ने इस टूर्नामेंट में फाइव विकेट हॉल हासिल किए हैं. शेफर्ड और सिद्दीकी के अलावा अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी और ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस ने भी बेस्ट बॉलिंग फीगर्स हासिल किए हैं.
शेफर्ड और सिद्दीकी के नाम बेस्ट बॉलिंग फीगर्स
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में एक ओवर में हैट्रिक हासिल की थी और इसी मैच में उन्होंने पांच विकेट चटकाकर फाइव विकेट हॉल हासिल किया. शेफर्ड के अलावा यूएई के तेज गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी ने कनाडा के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फाइव विकेट हॉल हासिल किया. उन्होंने अपने 4 ओवर के 35 रन देकर 5 विकेट हासिल किए.
Mohammad Nabi's brilliant 4/7 ranks among the best bowling performances of the #T20WorldCup 2026 ???? pic.twitter.com/m65vC07nxA
— ICC (@ICC) February 19, 2026
इन गेंदबाजों के बॉलिंग फीगर्स भी हैं शानदार
टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के स्पिनर मोहम्मद नबी ने कनाडा के खिलाफ 4 ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. ऑस्ट्रेलिया के पेस गेंदबाज नाथन एलिसन ने आयरलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे. अजमतुल्ला उमरजई भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट हासिल कर चुके हैं.
ये खबर भी पढ़ें : T20 World Cup के इतिहास में भारत और साउथ अफ्रीका का कैसा रहा है रिकॉर्ड, जानिए दोनों के हेड टू हेड आंकड़े
अमेरिका-ईरान में बढ़ते तनाव से सोने और चांदी में खरीदारी, डॉलर भी मजबूत
मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के चलते सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीकेक्स) पर सुबह 9:48 पर सोने के 2 अप्रैल के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 291 रुपए या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 1,55,105 रुपए और चांदी की कीमत 1,690 रुपए या 0.70 प्रतिशत बढ़कर 2,43,083 रुपए थी।
सोने और चांदी में तेजी की वजह अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते सुरक्षित निवेश में खरीदारी बढ़ना है।
वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी को सुरक्षित निवेश माना जाता है, जब भी दुनिया में संघर्ष या तनाव बढ़ता है तो इन दोनों कीमती घातुओं में तेजी देखी जाती है।
घरेलू के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,009 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 77.815 प्रति औंस पर थी।
बीते एक साल में वैश्विक अस्थिरता के चलते सोने की कीमत में 70 प्रतिशत और चांदी की कीमत में 132 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई है।
सोने-चांदी की कीमत में ऐसे समय पर तेजी देखी जा रही है, जब डॉलर इंडेक्स भी मजबूत बना हुआ है। डॉलर इंडेक्स 98 पर है। पिछले कुछ दिनों में यह करीब एक अंक मजबूत हुआ है।
डॉलर इंडेक्स दुनिया की छह मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की मजबूती को दिखाता है। आमतौर पर जब भी डॉलर इंडेक्स में तेजी आती है तो सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिलती है।
दूसरी तरफ, अमेरिका-ईरान के बीच तनाव ने कच्चे तेल की कीमतों को कई महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड करीब 72 डॉलर प्रति बैरल पर है। इसमें बीते एक हफ्ते में करीब 7 प्रतिशत की तेजी देखी गई है। वहीं, डब्ल्टीआई क्रूड में भी इतनी ही तेजी देखी गई है और इसकी कीमत 66.66 डॉलर प्रति बैरल है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















