Salim Khan Net Worth: एक्टर बनना चाहते थे सलीम खान, ऐसी बदली किस्मत राइटर बन खड़ी की करोड़ों की संपत्ति
Salim Khan Net Worth: सलमान खान (Salman Khan) के पिता और स्क्रीनप्ले राइटर सलीम खान की 17 फरवरी को अचानक तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. फिलहाल दिग्गज राइटर की तबीयत स्थिर है. सलीम ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी है, जिसमें शोले, जंजीर, दिवार का नाम शामिल है. लेकिन क्या आपको पता है कि सलीम मुंबई एक्टर बनने आए थे. लेकिन राइटर बन उनकी किस्मत चमक गई और उन्होंने करोड़ों की संपत्ति खड़ी की. चलिए जानते हैं-
सलीम खान ने क्यों छोड़ी एक्टिंग?
सलीम खान जब इंडस्ट्री में आए थे तो वो एक्टर बनने के लिए ही आए थे. मगर बाद में उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली थी और लिखना शुरू कर दिया था. एक्टिंग छोड़ने के पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा था- मेरा जो एक्टिंग का करियर था वो मैंने खुद छोड़ा था. उन्होंने बताया था कि एक बार उन्हें बस साइड से निकलने की एक्टिंग मिली थी और एक बार उन्हें छोटा जूता पहना दिया गया था, बाद में उन्हें काटकर निकाला गया. इन घटनाओं के बाद से सलीम खान ने एक्टिंग से तौबा कर ली थी और राइटर बन गए थे.
राइट बन खड़ी की करोड़ों की संपत्ति
सलीम खान इंडस्ट्री के जाने-माने स्क्रीनराटर हैं. उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर कई ब्लॉकबस्टर फिल्में लिखी हैं. आज सलीम खान लग्जरी लाइफ जीते हैं. कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, सलीम खान अपने जमाने के हाईएस्ट पेड राइटर हुआ करते थे और उनकी नेटवर्थ (Salim Khan Net Worth) लगभग 1000 करोड़ रुपये है.
ये भी पढ़ें- ICU में भर्ती सलीम खान की अब कैसी है तबीयत, जानें लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स ने क्या कहा?
लखनऊ से मेरठ जा रही वंदे भारत पर पथराव, मोहन भागवत भी इसी ट्रेन में कर रहे थे सफर
एक बार फिर से वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हो गया है. घटना उत्तर प्रदेश की है. वंदे भारत ट्रेन लखनऊ से मेरठ जा रही थी. खास बात है कि जिस वक्त ट्रेन पर हमला हुआ, उस वक्त ट्रेन में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद थे. वे इसी ट्रेन से मेरठ जा रहे थे.
अब जानें क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पथराव की घटना हरदोई के कौढ़ा गांव से पास हुई. घटना गुरुवार दोपहर करीब 3.20 बजे की बताई जा रही है. पथराव की वजह से ट्रेन की एक खिड़की का शीशा भी टूट गया. घटना की जांच मेरठ आरपीएफ को सौंपी गई है. जांच करने के लिए एक स्पेशल टीम भी देर रात मेरठ जा रही है.
मोहन भागवत से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- RSS चीफ मोहन भागवत बोले- हिंदू समाज को संगठित रहना जरूरी, भविष्य में दुनिाय को राह दिखाएगा भारत
पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं मोहन भागवत
पथराव के वक्त उसी ट्रेन में सवार मोहन भागवत पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं. रात करीब 9 बजे सुरक्षा के बीच मोहन भागवत मेरठ स्टेशन पर उतरे. इसके बाद वे सीधा शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज रवाना हो गए. वे यहीं ठहरे हैं. मोहन भागवत 20-21 फरवरी को दो दिनी संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे. भागवत इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों और प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे.
मोहन भागवत से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- “जब भी RSS उनसे पद छोड़ने के लिए कहेगा, मैं ऐसा तुरंत करूंगा.” 75 साल की उम्र पर बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















