लखनऊ से मेरठ जा रही वंदे भारत पर पथराव, मोहन भागवत भी इसी ट्रेन में कर रहे थे सफर
एक बार फिर से वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हो गया है. घटना उत्तर प्रदेश की है. वंदे भारत ट्रेन लखनऊ से मेरठ जा रही थी. खास बात है कि जिस वक्त ट्रेन पर हमला हुआ, उस वक्त ट्रेन में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद थे. वे इसी ट्रेन से मेरठ जा रहे थे.
अब जानें क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पथराव की घटना हरदोई के कौढ़ा गांव से पास हुई. घटना गुरुवार दोपहर करीब 3.20 बजे की बताई जा रही है. पथराव की वजह से ट्रेन की एक खिड़की का शीशा भी टूट गया. घटना की जांच मेरठ आरपीएफ को सौंपी गई है. जांच करने के लिए एक स्पेशल टीम भी देर रात मेरठ जा रही है.
मोहन भागवत से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- RSS चीफ मोहन भागवत बोले- हिंदू समाज को संगठित रहना जरूरी, भविष्य में दुनिाय को राह दिखाएगा भारत
पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं मोहन भागवत
पथराव के वक्त उसी ट्रेन में सवार मोहन भागवत पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं. रात करीब 9 बजे सुरक्षा के बीच मोहन भागवत मेरठ स्टेशन पर उतरे. इसके बाद वे सीधा शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज रवाना हो गए. वे यहीं ठहरे हैं. मोहन भागवत 20-21 फरवरी को दो दिनी संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे. भागवत इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों और प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे.
मोहन भागवत से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- “जब भी RSS उनसे पद छोड़ने के लिए कहेगा, मैं ऐसा तुरंत करूंगा.” 75 साल की उम्र पर बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत
जबलपुर मंदिर विवाद: आरती के बीच बवाल, दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़, कर्फ्यू जैसे हालात
Jabalpur Curfew News: जबलपुर जिले के सिहोरा में देर रात हालात बिगड़ गए. वार्ड क्रमांक 5 आजाद चौक स्थित दुर्गा मंदिर में आरती के समय दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई. इसके बाद विवाद काफी बढ़ गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस इतनी बढ़ी कि मंदिर परिसर में ही एक युवक के साथ मारपीट होने लगी. इसके बाद विवाद बढ़ गया. गुस्साए लोगों ने मंदिर की ग्रिल में तोड़फोड़ शुरू कर दी. घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला. स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए. इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. आसपास की दुकानों को एहतियातन बंद कर दिया गया.
आजाद चौक इलाके में पत्थरबाजी की घटना सामने आई
जबलपुर जिले के सिहोरा के आजाद चौक इलाके में पत्थरबाजी की घटना सामने आई है. इसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए. इस दौरान वीडियो में कुछ लोग घरों और राहगीरों पर पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं. कथित तौर पर आसपास की एक इमारत की छत से भी पत्थरबाजी किए जाने की बात सामने आई है. घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस ने कई संदिग्धों को पकड़ा है. सिहोरा थाने में पूछताछ हो रही है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation













.jpg)








