Responsive Scrollable Menu

अक्टूबर-दिसंबर अवधि में आय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद भी निफ्टी 50 का मुनाफा 13 तिमाहियों बाद घटा

मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। इंडस्ट्री डेटा के मुताबिक, दिसंबर तिमाही में निफ्टी 50 की आय में सालाना आधार पर बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि, यह 13 तिमाहियों के बाद पहला अवसर है, जब मुनाफे में गिरावट देखी गई है।

बैंकों, वित्तीय सेवाओं और तेल एवं गैस कंपनियों को छोड़कर, तिमाही में कुल आय में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है मार्च 2023 की तिमाही के बाद पहली बार दोहरे अंकों की वृद्धि है, लेकिन भारत के नए श्रम कानूनों के एकमुश्त अकाउटिंग प्रभाव के कारण कुल मुनाफे में गिरावट आई।

परिचालन लाभ में वार्षिक आधार पर 7.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई,यह सितंबर तिमाही में 6.1 प्रतिशत और एक वर्ष पहले की अवधि में 5 प्रतिशत थी।

इंडस्ट्री डेटा के मुताबिक, आय में वृद्धि के बावजूद, निफ्टी 50 की 37 कंपनियों का कुल शुद्ध लाभ पिछले वर्ष की तुलना में 8.1 प्रतिशत गिर गया, जो सितंबर 2022 तिमाही के बाद पहली बार नकारात्मक लाभ वृद्धि को दर्शाता है।

विश्लेषकों ने मुनाफे में गिरावट का कारण भारत के नए श्रम कानूनों के एकमुश्त अकाउटिंग प्रभाव को बताया, जिसके तहत मूल वेतन को कुल लागत-से-कंपनी के 50 प्रतिशत तक बढ़ाना अनिवार्य है, साथ ही ग्रेच्युटी प्रावधानों में भी वृद्धि की गई है।

उन्होंने आगे कहा कि श्रम संहिता में बदलाव के कारण कर पश्चात कुल लाभ में लगभग 5 प्रतिशत की कमी आई है, जबकि प्रौद्योगिकी क्षेत्र में 13 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है।

इस बीच, वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में आय वृद्धि में क्रमिक रूप से तेजी आई और यह 16 प्रतिशत से बढ़कर 20 प्रतिशत हो गई, विशेष रूप से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में कटौती लागू होने के बाद।

नवंबर में नए श्रम संहिता का कार्यान्वयन हुआ और इसके तहत वेतन, कार्यस्थल सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा में बदलाव किए गए।

कई रिपोर्टों के अनुसार, टीसीएस, इंफोसिस और एचसीएल ने मिलकर नए नियमों के कार्यान्वयन से संबंधित 4,373 करोड़ रुपए से अधिक का एकमुश्त शुल्क वहन किया, जिसके कारण तिमाही के मुनाफे में दोहरे अंकों की गिरावट आई।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को सेमीफाइनल में 5 विकेट से रौंदकर फाइनल में बनाई जगह, राधा और वृंदा ने बिखेरा जलवा

IND vs SL: भारतीय महिला ए क्रिकेट टीम ने आज यानी 20 फरवरी (शुक्रवार) को एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से हारकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. इस मैच में श्रीलंका की कप्तान अनुष्का संजीवनी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इसके साथ ही भारतीय कप्तान राधा यादव पहले गेंदबाजी करने का न्योता दिया. 

भारत ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में बनाई जगह

इस मैच में भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका महिला ए टीम को 19.4 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 118 रन बनाए. भारतीय टीम ने 119 रनों के लक्ष्य को 13.3 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया. 

वृंदा ने टीम के लिए खेली शानदार पारी 

इस मैच में भारत के लिए 119 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए पारी की शुरुआत करने नंदनी कश्यप और दिनेश वृंदा आईं. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.2 ओवर में 30 रन जोड़े. भारत को पहला झटका नंदनी 13 के रूप में लगा. इसके बाद वृंदा 20 बॉल में 8 चौकों की सहायता से 42 रन बनाकर रन आउट हो गईं. 

राधा यादव ने दिलाई भारत को जीत

इन दोनों के बाद टीम इंडिया के लिए अनुष्का शर्मा ने 18 बॉल में 5 चौकों के साथ 27 और कप्तान राधा यादव ने 18 बॉल में 7 चौकों के साथ 31 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिला दी. शाशीनि जिलानी ने 2 विकेट हासिल किए. 

इससे पहले श्रीलंका के लिए संजना कविंदी ने 35 बॉल पर 5 चौकों के साथ 31 रनों की पारी खेली. टीम के लिए हंसिमा करुणारत्ने ने 14 और शाशीनि जिलानी ने 22 रनों का योगदान दिया. भारत के लिए राधा यादव ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए. उन्होंने 3.4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. 

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026 में किस गेंदबाज ने किया सबसे शानदार प्रदर्शन, जानिए किसके नाम दर्ज बेस्ट बॉलिंग फीगर्स

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया को कैसे फंसाएगा जिम्बाब्वे... कोच बोले- हम तैयार, घबराएंगे नहीं लड़ेंगे

T20 World Cup IND vs ZIM Super 8: जिम्बाब्वे के सहायक कोच डॉयन इब्राहिम ने कहा कि भारत के खिलाफ आईसीसी टी-20 विश्व कप के सुपर आठ मैच से पहले वे छुपेरुस्तम (अंडरडॉग) कहे जाने के बावजूद सहज हैं और उनकी टीम ने तैयारी में सभी चीजें सही की हैं. भारत-जिम्बाब्वे की टक्कर 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होनी है. Fri, 20 Feb 2026 12:46:52 +0530

  Videos
See all

Gaza Peace Council: गाजा में शांति के लिए 5 देशों की सेना होगी तैनात #shortsviral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T06:05:59+00:00

Patna में दिनदहाड़े गोलियों की गूंज! रिटायर्ड फौजी की सरेआम हत्या, मचा हड़कंप #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T06:08:06+00:00

Etah Water Pipeline Burst: एटा में टंकी का पाइप फटा, देखते ही देखते पार्क बन गया तालाब #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T06:09:03+00:00

क्या है gold-silver में Investment का सही समय? #shorts #gold #silver #aajtak #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T06:05:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers