T20 World Cup 2026: सुपर-8 में भारत का सबसे बड़ा सिरदर्द बन सकता है जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका को रौंदा
T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अब तक अजेय रही है. वहीं सुपर-8 में भारत का सामना भी उन 3 टीमों से होगी, जो इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं, जिसमें जिम्बाब्वे की टीम भी शामिल है. भारत के सामने सुपर-8 में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज मजबूत टीम बताई जा रही है, लेकिन जिम्बाब्वे ने अब तक जैसा खेल दिखाया उसे टीम इंडिया की टेंशन जरूर बढ़ गई होगी.
जिम्बाब्वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं हारा कोई मैच
जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने प्रदर्शन से दुनिया को हैरान किया है. जिम्बाब्वे की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है. जिम्बाब्वे ने ग्रुप स्टेज में अपने 4 में से 3 मैचों में जीत हासिल किया है. जबकि नीदरलैंड्स के खिलाफ उसका मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था.
जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर किया था बड़ा उलटफेर
जिम्बाब्वे की टीम ने बल्ले और गेंदबाजी के अलावा फील्डिंग में भी कमाल का प्रदर्शन किया है और ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर किया. जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर उसके सुपर-8 में पहुंचने का रास्ता बंद कर दिया था. जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के लिए क्वलीफाई किया. जबकि ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई.
टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बन सकता है जिम्बाब्वे
जिम्बाब्वे ने पहले मैच में ओमान को 8 विकेट से हराया था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराया. अब श्रीलंका को अपने आखिरी ग्रुप मैच में 6 विकेट से हराया है. जिम्बाब्वे का प्रदर्शन देख टीम इंडिया की टेंशन जरूर बढ़ गई होगी, क्योंकि भारत के सुपर-8 ग्रुप में जिम्बाब्वे सबसे कमजोर टीम मानी जा रही थी, लेकिन जिम्बाब्वे ने जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराया है, उसी तरह टीम इंडिया को हराकर बड़ा उलटफेर कर सकता है. ऐसे में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के साथ जिम्बाब्वे से भी सावधान रहना होगा.
पाकिस्तान-ईरान में फंसे अफगान पत्रकारों के हालात बिगड़े, वीजा में तेजी की मांग की
काबुल, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान मीडिया सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (एएमएसओ) ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान और ईरान में फंसे अफगान पत्रकार मानवीय वीजा का इंतजार करते हुए बदतर हालात का सामना कर रहे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सुरक्षा खतरों के कारण अफगानिस्तान छोड़ने वाले कई पत्रकार अब मेजबान देशों से निष्कासन (डिपोर्टेशन) के जोखिम में हैं, जबकि उनका पुनर्वास लंबित है।
अफगानिस्तान की प्रमुख समाचार एजेंसी खामा प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एएमएसओ ने कहा कि लंबी प्रशासनिक देरी और वीजा प्रक्रिया की स्पष्ट समयसीमा न होने से पत्रकारों की मानसिक और शारीरिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है। संगठन ने विशेष रूप से ब्राजील के अधिकारियों और राजनयिक मिशनों से अपील की है कि वे मानवीय वीजा आवेदनों पर तुरंत कार्रवाई करें और पुनर्वास प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराएं।
कई अफगान पत्रकार, जो तालिबान शासन के बाद देश छोड़कर भागे थे, पड़ोसी देशों पाकिस्तान और ईरान में रह रहे हैं, जहां उनकी कानूनी स्थिति और आजीविका दोनों अनिश्चित बनी हुई हैं। एएमएसओ और अंतरराष्ट्रीय अधिकार संगठनों का कहना है कि शीघ्र पुनर्वास ही उन्हें विदेशों में जारी असुरक्षा और कानूनी जोखिमों से बचा सकता है।
2 फरवरी को एएमएसओ ने जानकारी दी थी कि पिछले दो सप्ताह में पाकिस्तान पुलिस ने पांच अफगान पत्रकारों को हिरासत में लिया। संगठन के अनुसार, पत्रकार समीम फोरूघ फैजी और कैमरामैन अताउल्लाह शिरजाद को भी हिरासत में लिया गया था, जबकि अन्य ने सुरक्षा कारणों से अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं की। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया, लेकिन एएमएसओ ने कहा कि मनमानी हिरासत और असुरक्षा अब भी पाकिस्तान में रह रहे अफगान पत्रकारों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
संगठन ने यह भी रेखांकित किया कि पाकिस्तान में कई अफगान शरणार्थियों के वीजा का नवीनीकरण नहीं किया जा रहा है, जिससे पत्रकारों और उनके परिवारों के सामने अस्थिरता और कानूनी अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है।
मानवाधिकार समूहों ने भी चेतावनी दी है कि बढ़ती निर्वासन कार्रवाइयों और कड़े आव्रजन नियमों के कारण विदेशों में सुरक्षा और पुनर्वास की तलाश कर रहे अफगान पत्रकारों की स्थिति और खराब हुई है। एएमएसओ ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया और मानवाधिकार संगठनों से अपील की है कि वे पाकिस्तान में कानूनी और सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहे अफगान पत्रकारों के समर्थन में आगे आएं।
--आईएएनएस
डीएससी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















