Responsive Scrollable Menu

Electric Scooter Sales: TVS बनी नंबर-1, Bajaj और Ather भी आगे; पांचवें स्थान पर खिसकी Ola Electric

Electric Scooter Sales: TVS बनी नंबर-1, Bajaj और Ather भी आगे; पांचवें स्थान पर खिसकी Ola Electric

Continue reading on the app

सलमान खान ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, पहले वीडियो में बने टीचर, लगाई एक्टिंग क्लास

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने फैंस को एक शानदार सरप्राइज दिया है। टेलीविजन से लेकर बड़े पर्दे तक दर्शकों का मनोरंजन करने वाले भाईजान ने नई पारी की शुरुआत करते हुए अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस चैनल के बारे में जानकारी दी है।

एक्टर ने 9 अक्टूबर, शुक्रवार को अपना ये यूट्यूब पेज जारी किया है। बीइंग सलमान खान के नाम से शुरू किए गए इस पेज पर अब तक 37.5 हजार सब्सक्राइबर हो चुके हैं। इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। भाईजान ने इसपर कई सारे वीडियो भी अपलोड कर दिए हैं।

सलमान के चैनल पर क्या होगा

सलमान खान ने इस यूट्यूब चैनल के बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी है। इस वीडियो में वो अपने पेज के बारे में जानकरी देने से पहले A से लेकर Z तक अल्फाबेट सुना रहे हैं। उनकी बातों से ये समझा जा रहा है कि उनका चैनल केवल एक कंटेंट तक सीमित नहीं रहेगा। दर्शकों को यहां अलग अलग कंटेंट देखने को मिलने वाले हैं।

कैसा है पेज

सलमान खान के इस यूट्यूब पेज के बायो की बात करें तो इसपर लिखा है फिल्म एक्टर, आर्टिस्ट, पेंटर, समाजसेवी, यह मेरा ऑफिशियल चैनल है। अब इस पेज पर 17 वीडियो हैं, जिनमें से एक बड़ी वीडियो और बाकी सारे शॉर्ट्स है।

एक्टर ने जो पहला वीडियो शेयर किया है उसमें वो टीचर के अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सलमान सर की क्लास बॉडी पार्ट्स टीचर भी मैं, स्टूडेंट भी मैं के नाम से शेयर किया गया है। इसमें वो एक्टिंग टीचर और स्टूडेंट दोनों के किरदार में दिख रहे हैं।

एक्टर का वर्क फ्रंट

सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों उन्हें रियलिटी शो बिग बॉस 20 होस्ट करते हुए देखा जा रहा है। बड़े पर्दे पर उन्हें जल्द ही फिल्म मातृभूमि में देखा जाएगा। जिसका पहले नाम बैटल ऑफ गलवान था। इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Continue reading on the app

  Sports

56 साल बाद दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैच में पारी से हारा ऑस्ट्रेलिया, तेम्बा बावुमा की टीम ने रचा इतिहास

Australia defeats after 56 years in south Africa: डरबन टेस्ट में मिली हार के बाद दक्षिण अफ्रीका ने गकेबरहा में खेले गए दूसरे टेस्ट में जोरदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 31 रनों से करारी शिकस्त दी. दक्षिण अफ्रीकी धरती पर 56 वर्षों बाद कंगारुओं को पारी से हार झेलनी पड़ी है. कप्तान तेम्बा बावुमा की ऐतिहासिक 179 रनों की पारी और निचले क्रम के 315 रनों के योगदान की बदौलत मेजबान टीम ने 425 रन बनाए. जवाब में पहली पारी में 99 रन पर ढेर होकर ऑस्ट्रेलिया को फॉलो-ऑन झेलना पड़ा. Thu, 22 Oct 2026 23:39:52 +0530

  Videos
See all

Ankita Bhandari Case: वायरल ऑडियो की जांच तेज, अभिनेत्री उर्मिला सनावर को CBI का नोटिस | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-22T18:15:39+00:00

Shradha Dubey को जेल, पर रिमांड क्यों नहीं?Lucknow Police का अगला प्लान क्या है? कोर्ट में हुआ क्या? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-22T18:06:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers