Responsive Scrollable Menu

क्रिकेट मैच में मधुमक्खियों का हमला, अंपायर की मौत:कानपुर में अर्थी उठी तो पत्नी चीखी; बेटी चेहरा पोंछती रही, मुखाग्नि दी

उन्नाव में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों को डंक मारने शुरू कर दिए। यह देखकर अंपायर बचने के लिए भागे, लेकिन गिर गए और मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने 65 साल के अंपायर मानिक गुप्ता को 50 से ज्यादा डंक मारे। करीब 10 मिनट तक मधुमक्खियां उन्हें काटती रहीं। मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों, अंपायरों और ग्राउंड स्टाफ समेत 40 से 50 लोगों को काटा। इनमें से अंपायर समेत 10 लोगों को कानपुर के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने अंपायर की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के राहुल सप्रु मैदान की है। कानपुर के रहने वाले अंपायर मानिक गुप्ता पिछले 30 सालों से कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के लिए अंपायरिंग कर रहे थे। पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। पति का शव देखकर पत्नी बेसुध हो गईं। गुरुवार सुबह अंतिम दर्शन के बाद जब शव उठा, तो पत्नी बिलख पड़ी। जिस जगह शव रखा था, वहां बार-बार हाथ फेरती रही। शव भागवत दास घाट पहुंचा तो छोटी बेटी पिता के चेहरे को बार-बार पोंछती रही और अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं। पिता को मुखाग्नि दी। तस्वीरें देखिए- साथी अंपायर ने कहा- मधुमक्खियों ने एक नहीं, तीन बार हमला किया अंपायर फीलखाना में परिवार के साथ रहते थे। उनकी चार बेटियां हैं। बड़ी बेटी प्रियंका है। इसके बाद दीपिका और श्वेता हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। चौथी बेटी समृद्धि इंटरमीडिएट की छात्रा है। प्रत्यक्षदर्शी और मानिक गुप्ता के साथी अंपायर सुनील कुमार निषाद ने बताया कि बुधवार को राहुल सप्रू मैदान पर अंडर-13 क्रिकेट लीग का मैच था। इसमें मानिक अंपायरिंग करने पहुंचे थे। ग्राउंड में करीब 40-45 लोग मौजूद थे। कुछ खिलाड़ी कानपुर तो कुछ लखनऊ से आए थे। स्टेडियम की बाउंड्रीवॉल से सटकर बरगद का पेड़ है। उसी पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा था। सुबह से ही मधुमक्खियां मंडरा रही थीं। मधुमक्खियों ने तीन बार हमला किया। सुबह 7 बजे जब बच्चे ग्राउंड पर पहुंचे और अपनी किट उठाने जा रहे थे, तभी पहली बार मधुमक्खियों ने हमला किया। सुबह 8 बजे कुछ मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों को काट लिया। इसके बाद साढ़े 8 बजे अचानक मधुमक्खियों का पूरा झुंड टूट पड़ा। करीब 15 मिनट तक पूरे ग्राउंड में अफरा-तफरी मची रही और मधुमक्खियों ने सभी को काटा। 50 से ज्यादा मधुमक्खियों ने अंपायर को घेरा, 10 मिनट हमला किया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उस समय मानिक गुप्ता मैदान के पास बैठे थे। मधुमक्खियों से बचने के लिए वो भागने लगे, लेकिन गिर पड़े। इसके बाद 50 से अधिक मधुमक्खियों ने उन्हें घेर लिया और करीब 10 मिनट तक लगातार हमला किया। उम्र अधिक होने और हृदय रोगी होने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई। हालत देखकर दो अस्पतालों ने हाथ खड़े किए पूर्व रणजी खिलाड़ी राहुल सप्रू उन्हें अपनी कार से शुक्लागंज के एक निजी अस्पताल ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल ने रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें दो अन्य अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण कहीं भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद KCA के पदाधिकारी उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मथुरा में नहर में गिरी कार, 4 की मौत:इनमें 2 लॉ स्टूडेंट; लाश गाड़ी में फंसी रही, क्रेन से निकाला गया मथुरा में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में 2 लॉ स्टूडेंट समेत 4 युवकों की मौत हो गई। सभी शादी में शामिल होने राजस्थान के डीग जा रहे थे। रास्ते में ड्राइवर मोड़ नहीं देख पाया और कार 6 मीटर गहरी नहर में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने जैसे ही कार को नहर में गिरते देखा, तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे में क्लास के दौरान ‘चार पैरों वाला मेहमान’, छात्रों के चेहरों पर छाई मुस्कान

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे में क्लास के दौरान ‘चार पैरों वाला मेहमान’, छात्रों के चेहरों पर छाई मुस्कान

Continue reading on the app

  Sports

IPS Transfer: राज्य में हुआ 4 आईपीएस अफसरों का तबादला, कई जिलों के SP बदले, देखें लिस्ट 

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियाँ जारी है। इसी बीच एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल (IPS Transfer) देखने को मिला है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के चार अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। कई जिलों के एसपी … Thu, 19 Feb 2026 23:37:00 GMT

  Videos
See all

Noida Schools Bomb Threat Live: परीक्षा के बीच नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T19:18:31+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Bangladesh में सत्ता बदलते ही हिंदुओं के लिए बड़ी खबर आ गई ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T19:30:18+00:00

Bihar में विसर्जन को लेकर RJD नेता का बड़ा बयान, DJ और शराबबंदी को लेकर सरकार पर किया हमला | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T19:29:23+00:00

DasTak: US-Iran Tension के बीच Iran अपने परमाणु ठिकाने छुपा रहा! | Iran Nuclear Sites | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T19:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers