Responsive Scrollable Menu

Ramadan 2026: रमजान में रोजेदार इन 5 चीजों से करें परहेज, वरना टूट जाएगा रोजा और नहीं मिलेगा सवाब

Ramadan 2026: इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र रमजान का महीना गुरुवार यानी 19 फरवरी, 2026 से शुरू हो गया. इसी के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोजा रखना शुरू कर दिया. रमजान हिजरी कैलेंडर का नौवां महीना होता है. इस महीने इस्लाम धर्म के अनुयायी 30 दिनों तक रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं. रोजा की शुरुआत सहरी के साथ होती है जो सूरज निकलने से पहले होती है.

सहरी के समय लोग कोई भी चीज खा सकते हैं और उसके बाद पूरे दिन कुछ भी नहीं खा सकते हैं. जबकि सूर्य के डूबने पर इफ्तार किया जाता है. उसके बाद ही रोजेदार खा-पी सकते हैं. बता दें कि रोजा सिर्फ भूखा-प्यासा रहने का नाम नहीं, बल्कि ये खुदा की इबादत करने और बुरी आदतों से दूर रहने का एक तरीका है. इसीलिए रोजा रखने के कुछ नियम होते हैं. जिन्हें अपनाना हर रोजेदार का फर्ज होता है. अगर इन नियमों का पालन न किया जाए तो रोजा टूट जाता है. तो चलिए जानते हैं ऐसी कौन सी गलतियां हैं जिन्हें करने से रोजा टूट जाता है. और उसके बाद आपको कफ्फारा करना पड़ता है.

रोजा के दौरान भूल से भी ना करें ये काम

1. रोजा के दौरान कभी भी जानबूझकर खाना या कोई भी चीज ना पिएं. ऐसा करने से रोजा टूट जाता है. हालांकि अगर कोई गलती से खा-पी ले तो रोजा नहीं टूटता.

2. इसके अलावा जानबूझकर उल्टी करने से भी रोजा टूट जाता है, लेकिन तबियत खराब होने पर उल्टी हो जाए तो उससे भी रोजा नहीं टूटता है.

3.अगर रोजा के दौरान कोई शारीरिक संबंध बना ले, तो इससे रोजा टूट जाता है. इसी हालत में बाद में रोजे की कजा (मुआवजा) रखने के साथ-साथ कफ्फारा भी करना पड़ता है. हालांकि रोजा के दौरान माथे पर चूमने से रोजा नहीं टूटता.

4. रोजा के दौरान अगर कोई ऐसा इंजेक्शन लगवाता है जिससे शरीर को ताकत मिले तो उससे रोजा टूट जाता है. लेकिन किसी बीमारी के इलाज के लिए इंजेक्शन लिया जाए तो रोजा नहीं टूटता.

5. वहीं अगर किसी महिला को रोजा के दौरान पीरिएड्स शुरू हो जाए तो रोजा टूट जाता है. ऐसे में महिलाएं अपने छूटे हुए रोजे बाद में भी रख सकती हैं.

6. रोजा के दौरान बीड़ी, सिगरेट, हुक्का पीना या पान-गुटखा खाने से भी रोजे को तोड़ देता है. वहीं चोट लगने पर शरीर से खून निकल जाए तो रोजा नहीं टूटता.

7. रोजा के दौरान अगर कोई अगरबत्ती या लोबान का धुआं जानबूझकर सूंघता है, तो रोजा टूट सकता है. लेकिन रोजा के दौरान इत्र लगा सकते हैं.

8. वहीं कुल्ली करते वक्त गलती से पानी गले से नीचे उतर जाए तो रोजा टूट जाता है. उसके बाद उसकी कजा करनी पड़ेगी.

9. रोजा के दौरान ना या कान में दवा या ड्रॉप डालने से भी रोजा टूट सकता है.

10. रोजे के दौरान च्युइंग गम चबाता है या ब्रश करते समय पानी अंदर जाने से रोजा टूट सकता है. रोजे के दौरान ब्रश नहीं करना चाहिए. हालांकि मिस्वाक यानी दांतुन की जा सकती है.

Continue reading on the app

WI vs ITA: इटली ने मैच हारकर भी जीता सबका दिल, वेस्टइंडीज ने 42 रन से जीतकर किया लीग स्टेज का अंत

WI vs ITA: टी-20 विश्व कप 2026 में पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुकी वेस्टइंडीज ने जीत के साथ ही लीग स्टेज का अंत किया है. कैरेबियाई टीम ने अपने आखिरी लीग मैच में इटली को धूल चटाई. इस मैच में वेस्टइंडीज ने इटली को 166 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करने उतरी इटली की टीम 123 रन ही बना सकी और वेस्टइंडीज ने 42 रन से मुकाबले को अपने नाम कर लिया.

इटली को हराकर वेस्टइंडीज ने 42 रन से जीता मैच

वेस्टइंडीज के दिए 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की टीम की ओर से निराशाजनक बल्लेबाजी देखने को मिली. इटली का कोई भी बल्लेबाज 30 तक का स्कोर नहीं छू सका और पूरी टीम 18 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गई. इटली के लिए सबसे बड़ी पारी खेली, बेन मनेंती ने, जिन्होंने 26 रन बनाए. इसके अलावा जेजे स्मट्स ने 24 और ग्रांट स्टीवर्ट ने 12 रन जोड़े. वहीं, एनटोनी मोस्का 19 रन बनाकर आउट हुए.

वेस्टइंडीज ने दिया था 166 रनों का लक्ष्य

इटली के साथ खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए थे. कैरेबियाई टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली उनके कप्तान और सलामी बल्लेबाज शे होप ने. उन्होंने 46 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. इसके अलावा रोस्टन चेज और शेरफेन रदरफोर्ड ने 24-24 रन जोड़े और इस तरह कैरेबियाई टीम ने 165 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: टीम इंडिया की कमजोरी बने ये 2 खिलाड़ी, नहीं किया सुधार तो सुपर-8 से ही होना पड़ेगा बाहर

Continue reading on the app

  Sports

शिवम दुबे बने टीम इंडिया के नए खेवनहार...टी20 वर्ल्ड कप में खूब उड़ा रहे चौके-छक्के, कोच-कप्तान के बने चहेते

shivam dube becomes silent match winner: शिवम दुबे टीम इंडिया के लिए संकटमोचक की भूमिका निभा रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप में शिवम ने कई मौकों पर टीम न सिर्फ मुश्किल से निकाला बल्कि कई मैच भी जिताए. वह बल्ले और गेंद से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में 31 गेंदों पर 66 रन की पारी खेलकर भारत को 200 के करीब पहुंचाया. Thu, 19 Feb 2026 23:37:13 +0530

  Videos
See all

India France Deal LIVE News: भारत-फ्रांस की महा'डील' | PM Modi | Rafel | Aaj Tak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T18:42:01+00:00

Trump के दबाव में India ने घटाई रूसी तेल खरीद #shorts #russianoil #trump #usindiatrade #russia #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T18:38:31+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Trump + AI Summit को फ्लॉप बतानेवालों को झटका लगेगा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T18:45:06+00:00

Pawan Khera का बड़ा बयान: Kiren Rijiju नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ हिंसा का माहौल बना रहे हैं | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T18:38:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers