Responsive Scrollable Menu

Google Pixel 10a भारत में लॉन्च: 5100mAh बैटरी और 48MP कैमरा के साथ मिलेगा दमदार फीचर्स, जानें कीमत

Google Pixel 10a Launch price India: गूगल ने अपना नया स्मार्टफोन Google Pixel 10a भारत समेत ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की पॉपुलर Pixel सीरीज का नया मॉडल है, जिसे मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा गया है। कंपनी ने इसे प्रीमियम डिजाइन और लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ पेश किया है।

Google Pixel 10a Launch price India: कीमत और उपलब्धता
भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 49,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।

यह फोन प्री-ऑर्डर के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा, जबकि इसकी बिक्री 6 मार्च से शुरू होगी। यूजर्स इसे Berry, Fog, Lavender और Obsidian कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे।

Pixel 10a में 6.3 इंच का pOLED Actua डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी विजिबिलिटी बेहतर रहती है। फोन में एल्यूमिनियम फ्रेम दिया गया है और यह IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है।

इस स्मार्टफोन में गूगल का Tensor G4 चिपसेट दिया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और AI फीचर्स के लिए जाना जाता है। इसके साथ Titan M2 सिक्योरिटी चिप भी मिलती है।

यह डिवाइस Android 16 पर चलता है और कंपनी ने इसमें 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जो इसे लंबे समय तक उपयोगी बनाता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है।

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरा में OIS जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे फोटो और वीडियो स्टेबल रहते हैं।

बैटरी और कनेक्टिविटी
Google Pixel 10a में 5100mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड और 10W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6e, Bluetooth 6, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें कई एडवांस सेंसर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है।

क्यों खास है यह स्मार्टफोन?
Pixel 10a उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है जो क्लीन Android एक्सपीरियंस, लंबे अपडेट सपोर्ट और मजबूत कैमरा क्वालिटी चाहते हैं। मिड-रेंज कीमत में मिलने वाले ये फीचर्स इसे बाजार में एक मजबूत दावेदार बनाते हैं।

Continue reading on the app

मुकेश अंबानी बोले: AI आधुनिक युग का ‘अक्षय पात्र’, ₹10 लाख करोड़ निवेश से भारत बनेगा इंटेलिजेंस सुपरपावर

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 तहत गुरुवार को कहा कि हम साबित करेंगे कि AI नौकरियां नहीं छीनता, बल्कि हाई-स्किल काम के नए मौके देता है। 

मुकेश अंबानी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को महाभारत के ‘अक्षय पात्र’ से जोड़ते हुए इसे आधुनिक युग की सबसे परिवर्तनकारी शक्ति बताया। उनका कहना है कि जिस तरह अक्षय पात्र कभी खाली नहीं होता था, उसी तरह AI संभावनाओं का ऐसा स्रोत है जो निरंतर नई ऊर्जा, दक्षता और विकास के अवसर देता रहेगा।

अंबानी ने कहा, “AI एक शक्तिशाली मंत्र है जो हर मशीन, हर सिस्टम और हर बिज़नेस प्रोसेस को अधिक तेज़, अधिक स्मार्ट और अधिक कुशल बना सकता है। हम AI युग की शुरुआत में खड़े हैं, और इसका सबसे स्वर्णिम दौर अभी आना बाकी है।”

₹10 लाख करोड़ निवेश: ‘इंटेलिजेंस युग’ की ओर भारत
उन्होंने घोषणा की कि Reliance Industries और Jio Platforms अगले सात वर्षों में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेंगे। इस निवेश का उद्देश्य भारत की अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र- कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, विनिर्माण और सेवाओं को AI से जोड़ना है।

अंबानी ने कहा कि जिस तरह जियो ने डेटा को सस्ता और सुलभ बनाया, उसी तरह AI की लागत भी तेज़ी से कम की जाएगी ताकि यह तकनीक केवल बड़े उद्योगों तक सीमित न रहकर हर भारतीय तक पहुंचे।

भारत का अपना सॉवरेन कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर
जियो इंटेलिजेंस के माध्यम से भारत में स्वतंत्र और सॉवरेन कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। इसके तहत गीगावाट स्तर के अत्याधुनिक डेटा सेंटर स्थापित किए जाएंगे। गुजरात के जामनगर में मल्टी-गीगावाट AI-रेडी डेटा सेंटर का निर्माण शुरू हो चुका है और 2026 के दूसरे हिस्से तक 120 मेगावाट से अधिक क्षमता चालू होने की उम्मीद है।

रिलायंस के पास अपनी ऊर्जा उत्पादन क्षमता और देशव्यापी एज कंप्यूट नेटवर्क होने से AI सेवाएं तेज़, किफायती और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

भारत का वैश्विक लक्ष्य
अंबानी ने विश्वास जताया कि 21वीं सदी में लोकतंत्र, जनसंख्या शक्ति, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा उत्पादन के मामले में भारत दुनिया की अग्रणी ताकत बनेगा। उनका मानना है कि AI भारत को ‘इंटेलिजेंस युग’ में ले जाकर वैश्विक नेतृत्व की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगा।

Continue reading on the app

  Sports

महिला डॉक्टर की मौत के बाद सुर्खियों में आई करोड़ों की जमीन पर नगर निगम ने किया कब्जा

जबलपुर में पिछले कुछ दिनों से चर्चित मामलें में आखिरकार नगर निगम ने करोड़ों की जमीन को अपने कब्जे में ले लिया है। डॉक्टर हेमलता श्रीवास्तव की राईट टाउन स्थित संपत्ति पर नगर निगम ने कब्जा कर लिया है। गुरुवार को नगर निगम कमिश्नर राम प्रकाश अहिरवार की मौजूदगी में निगम की टीम डॉ हेमलता … Thu, 19 Feb 2026 14:48:10 GMT

  Videos
See all

Bihar liquor ban: 3 बजते ही बिहार में शराबबंदी पर बवाल! | RLM MLA Madhav Anand | CM Nitish | JDU | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T09:30:21+00:00

Suresh Chavhanke On Population: हिंदू जागा नहीं तो... | Population Control | Hindu | Muslim | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T09:40:54+00:00

Sambhal में सपा ने फिल्म विरोध में जुलूस निकाला | #samajwadiparty #yadavji #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T09:25:04+00:00

Prayagraj में एक बेकाबू ट्रेलर डिवाइडर तोड़कर मंदिर में जा घुसा l Road Accident l Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T09:41:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers