'रमजान के महीने में बंद हों शराब की दुकानें', AIMIM नेता जमई ने दिल्ली सरकार की मांग; सावन को लेकर कही ये बात
Delhi News: रमजान का महीना शुरू हो गया है. इस बीच दिल्ली एआईएमआईएम चीफ डॉ. शोएब जमई ने रेखा सरकार से रमजान के महीने में राजधानी में शराब की दुकानें बंद करने की मांग की है. इसके लिए उन्होंने सावन के महीने का हवाला भी दिया है. शोएब जमई का कहना है कि अगर आप सावन के महीने में नॉन वेज की दुकानें बंद कराकर सम्मान चाहते हैं तो हमारे पवित्र महीने का भी आपको सम्मान करना चाहिए.
जानें क्या बोले दिल्ली AIMIM अध्यक्ष शोएब जमई?
एआईएमआईएम के दिल्ली प्रमुख शोएब जमई ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "हमारी दिल्ली सरकार से अपील है कि रमजान के पवित्र महीने में दिल्ली के अंदर सभी शराब की दुकानों को बंद किया जाए." इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, सार्वजनिक स्थानों पर शराब की बिक्री और खपत पर भी पाबंदी लगाई जाए. उन्होंने कहा कि जब आप सावन के महीने में नॉन वेज की दुकानें बंद कराकर सम्मान चाहते हैं तो हमारे पवित्र महीने में भी आपको इसका सम्मान करना चाहिए.
हमारी दिल्ली सरकार से अपील है कि रमजान के पवित्र महीने में दिल्ली के अंदर सभी शराब की दुकानों को बंद किया जाए. सार्वजनिक जगहों पर शराब की बिक्री एवं खपत की पाबंदी लगाई जाए.
— Dr. Shoaib Jamai (@shoaibJamei) February 19, 2026
जब आप सावन के महीने में नॉन वेज की दुकान बंद कराकर सम्मान चाहते हैं तो हमारे पवित्र महीने में भी आपको…
Delhi-Alwar Namo Bharat Corridor: दिल्ली से अलवर आना-जाना होगा आसान, 199 किमी लंबे प्रोजेक्ट से एनसीआर में बढ़ेगी कनेक्टिविटी
Delhi-Alwar Namo Bharat Corridor: दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के बाद अब NCR के नए रूट पर नमो भारत ट्रेन पर शुरू होने की उम्मीद है. नया रूट दिल्ली से गुरुग्राम और रेवाड़ी होते हुए अलवर तक जाएगा. दिल्ली से अलवर तक का ये रूट करीब 199 किलोमीटर लंबा है. खास बात है कि ये रूट दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के दोगुने से अधिक है. नए रूट में दिल्ली को गुरुग्राम, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, एसएनबी (शाहजहांपुर-नीमराना-बेहरोद) से होते हुए राजस्थान के अलवर से जोड़ा जाएगा. तीन चरणों में इस परियोजना को पूरा किया जाएगा. जिसमें चार स्टेशन्स की एक अलग लिंक लाइन भी होगी. पूरे रूट में अंडरग्राउंड, भूतल और एलिवेटेड स्टेशन होंगे और तो और धारूहेड़ा और अलवर में डिपो बनाया जाएगा.
पहला चरण दिल्ली से धारूहेड़ा तक
रैपिड रेल कोरिडोर का पहला चरण दिल्ली से धारूहेड़ा की 70.72 किलोमीटर की दूरी में 13 स्टेशनों को जोड़ेगा, जो NCRTC की तीन लाइनों में से एक हैं. नमो भारत ट्रेनें की अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार रहेगी. दिल्ली-अलवर नमो भारत कॉरिडोर के पहले चरण में दिल्ली-एनसीबी रूट पर 16 स्टेशन बनाए जाएंगे. दूसरे चरण में एसएनबी से सोतानाला (33 किमी) और चार स्टेशन बनाए जाएंगे. वहीं, तीसरा चरण एसएनबी से अलवर (58 किमी) तक होगा, जिसमें दो स्टेशन बनाए जाएंगे. पूरा कॉरिडोर 199 किमी लंबा होगा.
केंद्र से मंजूरी मिलते ही शुरू हो जाएगा प्रोजेक्ट
रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-अलवर नमो भारत कोरिडोर एनएच-48 के साथ-साथ ही चलेगा. हालांकि, अब तक प्रोजेक्ट की आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुआ. दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान सरकार से पहले चरण की डीपीआर को मंजूरी मिल चुकी है. केंद्र सरकार की मंजूरी के तुरंत बाद काम शुरू हो जाएगा.
NCR में बढ़ेगी कनेक्टिविटी
दिल्ली-अलवर आरआरटीएस कॉरिडोर की मदद से दिल्ली, गुरुग्राम, अलवर, रेवाड़ी और बावल जैसे शहरों को आपस में जुड़ने का मौका मिलेगा. इस प्रोजेक्ट से एनसीआर को हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी. औद्योगिक इलाकों में रियल एस्टेट गतिविधियों में इस प्रोजेक्ट से इजाफा होगा. रेजिडेंशियल सोसायटी और कॉमर्शियल रियल एस्टेट को भी इस प्रोजेक्ट से बढ़ावा मिलेगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















.jpg)





